चंबा। नई सरकार बने हुए सात महीने हो चुके हैं लेकिन जिले में क ई विभागों के अधिकारियों की तैनाती नहीं हो पाई है। इस कारण विकास कार्य काफी धीमी गति से चल रहे हैं। लोगों को सरकारी योजनाओं का उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी का पद खाली पड़ा हुआ है। इस कारण शहरवासी परेशान हैं। कई बार मांग किए जाने के बावजूद इस पद को नहीं भरा जा सका है। लोगों को एनओसी से लेकर अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए नगर परिषद…
Read MoreCategory: Chamba
98 लाख से पक्की होगी धुत्ता-कुठेड़ सड़क
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की चार पंचायतों के लोगों को जल्द सड़क सुविधा मिलने जा रही है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही धुत्ता-कुठेड़ सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू करवाने जा रहा है। इसके लिए विभाग को 98 लाख रुपये की राशि मंजूर हुई है। विभाग ने इसके टेंडर भी कर दिए हैं। कुछ ही दिनों में सड़क का काम शुरू होने जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक धुत्ता-कुठेड़ सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत किया गया है। अभी तक इसे पक्का…
Read More170 स्कूल प्रमुखों पर कार्रवाई की तैयारी
चंबा। शिक्षा उप निदेशक के आदेशों को ठेंगा दिखाने वाले स्कूल प्रमुखों को एक बार फिर विभाग ने चेतावनी जारी की है। जब स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का दौर शुरू हुआ तो उच्च शिक्षा उप निदेशक की ओर से सभी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों के प्रमुखों से विद आधार कार्ड और विदाउट आधार कार्ड छात्रों की एडमिशन की डिटेल मांगी गई थी। हैरत है कि आज तक स्कूल प्रमुखों की ओर से शिक्षा विभाग की ओर से मांगी गई सूचना प्रेषित नहीं की गई। स्कूलों में एडमिशन हुए तीन…
Read Moreरैनौला-सरैणा सड़क का काम बंद
चंबा। सड़क की समस्या को लेकर जांघी के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। ग्रामीणों ओम प्रकाश, किशोरी लाल, प्रवीन, तिलक राज, राजेश, देवेंद्र और अशोक कुमार ने उपायुक्त को बताया कि रैनौला से सरैणा पाठशाला तक सड़क के निर्माण का कार्य बीच में बंद कर दिया गया है। यह कार्य पिछले दो महीने से बंद पड़ा है। सड़क के निर्माण कार्य के लिए गांव कुटी, सरैणा, कथवाड़ा, रूढ़ार, उखड़ेली और बगेई के लोगों ने अपनी जमीन विभाग के नाम करवा रखी है। सड़क निर्माण कार्य के चलते…
Read Moreदस घंटे बंद रहा भंजराडू-बैरागढ़-पांगी मार्ग
तीसा (चंबा)। भंजराडू-बैरागढ़-पांगी मार्ग लगभग 10 घंटे बंद रहा। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रविवार रात को करीब एक बजे के बाद बारिश के कारण शुक्राली नाला के पास भूस्खलन हो गया था। इस कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और पत्थर जमा हो गए। इसके चलते सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्रियों को पांगी और जिला मुख्यालय आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।…
Read Moreसेईकोठी आधा दर्जन गांवों में बत्ती गुल
तीसा (चंबा)। क्षेत्र की सेईकोठी पंचायत के आधा दर्जन गांवों में पांच दिन से बिजली नहीं है। इस कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। जानकारी के मुताबिक औला गांव के पास लगा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर जल गया है। इस कारण औला, गुंगीयास, ज्यूंठ, कोढला और मिंयूड गांवों में पांच दिन से बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी चमन सिंह, ठाक रू राम, रूप सिंह, चतरो राम, लेख राज,…
Read Moreफसल को मंडी तक पहुंचाने में खप जाती है कमाई
भरमौर (चंबा)। भरमौर पंचायत के आधा दर्जन गांव आज तक सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। इस कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जानकारी के मुताबिक सदर पंचायत के गुसण, खरीया, गुआ, तरीहा, धरकोता और सैरी गांवों को आजादी के 66 साल बाद भी सड़क नसीब नहीं हो पाई है। सड़क सुविधा न होने के कारण क्षेत्र की एक हजार के करीब आबादी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासी संजीव, केवल, तिलक, संजय, नरेश, सुनील, पंकज, अनु, रवि, कैलाश और संसार ने बताया कि सड़क न…
Read Moreअंदलाग्रां में बेटे ने मां को पीटा
भरमौर (चंबा)। भरमौर थाना में बेटी की ओर से मां को पीटने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चमेली देवी पत्नी चौकस राम निवासी अंदलाग्रां ने अपने बेटे चुनी लाल पुत्र चौकस राम के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। चमेली देवी ने पुलिस को बताया कि 20 जुलाई को उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज किया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने उस पर हमला…
Read Moreचंबावासियों को बंदरों से मिलेगी निजात
चंबा। जिला के लोगों को उत्पादी बंदरों से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जिला मुख्यालय के साथ लगते सरोल में बंदर नसबंदी केंद्र बनकर तैयार हो गया है। इसके अलावा नसबंदी केंद्र में स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। केंद्र का लोकार्पण तीन अगस्त को वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी करेंगे। जानकारी के मुताबिक बंदर नसबंदी केंद्र का निर्माण लगभग 75 लाख रुपये की लागत से किया गया है। इस केंद्र में हाल ही में एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट और अन्य एनीमल अटेंडेंट की नियुक्ति कर दी…
Read Moreमकान टूटने से तीन घंटे तक मलबे में दबी रही युवती
चंबा (टिहरी)। ढुंगली बमणगांव में एक मकान ढहने से उसमें सो रही युवती मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह उसे बाहर निकाला। घायल युवती को 108 सेवा से बौराड़ी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार से हो रही बारिश के चलते शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ढुंगली बमणगांव के जगदीश प्रसाद के मकान पर खेत का पुश्ता टूटने से उसका मलबा आ गिरा। जिस कारण घर में सोई उसकी पुत्री मंजू मलबे में दब गई। मकान गिरने की…
Read More