शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि में एक माह से चल रहे चैत्र माह क ा मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मेले में इस वर्ष श्रद्धालुओं की आमद में भारी कमी दर्ज की गई। कारोबारियों को 50 से 60 फीसदी नुकसान उठाना पड़ा। 13 अप्रैल को वैशाखी पर्व पर बाबा की नगरी में अच्छी भीड़ जुटी। अगले दिन जेठा रविवार होने से कारोबारियाें को तीन दिन अपनी स्थिति कुछ हद तक सुधारने का अवसर मिल गया है। इसके चलते कारोबारियों में काम धंधा समेटने की बजाय तीन दिन और…
Read MoreCategory: Bilaspur
रूकमणी मेले का शानदार आगाज
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक रुकमणी कुंड में रुकमणी मेले का आगाज हो गया है। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने इसका विधिवत रूप से आगाज किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रूकमणी कुंड धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। इसे धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता रूकमणी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके बलिदान की बदौलत इस क्षेत्र की चार-पांच पंचायतों को पानी उपलब्ध हो रहा है। हाल ही में फोर लेन सड़क के लिए केंद्र सरकार ने दो…
Read Moreपवन शर्मा को दूसरी बार मिली कमान
बिलासपुर। हिमाचल राजकीय विशेष प्रमाण पत्र प्राप्त बुनियादी शिक्षक संघ का प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा गांधी को चुना गया है। शनिवार को बिलासपुर नगर परिषद के रैन बसेरा में चुनाव अधिकारी प्रो. यशवंत राणा व डा. प्रेम की देखरेख में संपन्न चुनाव में पवन शर्मा को लगातार दूसरी बार संगठन की कमान सौंपी गई। बुनियादी शिक्षक संघ की कार्यकारिणी में मंडी के लाभ सिंह जमवाल महासचिव, सिरमौर के प्रकाश ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुल्लू की शक्ति ठाकुर, हमीरपुर की मीना डोगरा, कांगड़ा की रीना गुप्ता, शिमला की सुदर्शना सोनी, चंबा के…
Read Moreकंपनी के खिलाफ लोग
बरमाणा (बिलासपुर)। सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति का एसीसी सीमेंट कंपनी के खिलाफ छेड़ा गया आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। काफी संख्या में लोगों ने एसीसी कंपनी के मुख्य गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की गई। समिति ने पहले ही कंपनी प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया था। इस पर शुक्रवार से सैकड़ों लोग प्रदर्शन पर उतर आए हैं। सुबह दुर्गा मंदिर से सैकड़ों महिला और पुरुषों ने एसीसी के मुख्य गेट तक रैली निकाली। प्रदर्शन में महिला मंडल खतेहड़ की महिलाएं भी शामिल हुईं।…
Read More35 हजार भक्तों ने मां नयना से मांगी मन्नतें
नयनादेवी (बिलासपुर)। नवरात्र पर श्री नयनादेवी मंदिर में रौनक छाई हुई है। वैशाखी पर्व के चलते शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तीसरे नवरात्र पर करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। दूसरे नवरात्र पर श्रद्धालुओं की संख्या कम आंकी गई थी। दूसरे दिन देवी के दरबार में 5, 50,393 रुपये का नकद चढ़ावा चढ़ा। 13 ग्राम सोना और 1.100 किलोग्राम चांदी श्रद्धालु चढ़ा गए। पुलिस मेला अधिकारी सोमदत्त के अनुसार अभी तक किसी भी तरह की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। पुलिस पूरी तरह से…
Read Moreशिववौड़ी में 60 हजार ने लगाई डुबकी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई से सटे बच्छरेटू शिव मंदिर में बैसाखी पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कोटधार क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कोसरियां स्थित शिववौड़ी में शनिवार को बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया गया। यहां करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर पवित्र स्नान किया। शुक्रवार शाम से ही यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। शनिवार सुबह श्रद्धालुआें ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के पश्चात भोले नाथ की पिंडी के दर्शन किए। शिव मंदिर बच्छरेटू भोले के…
Read Moreदो सड़क हादसों में 12 यात्री घायल
जुखाला/बरठीं (बिलासपुर)। जिले में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटनाक्रम में शनिवार को हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 12 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से दो को जिला अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पहला हादसा बरठीं में हुआ जबकि दूसरा जुखाला क्षेत्र के ध्यानापुल में हुआ। जानकारी के अनुसार बरठीं के समीप सरगल चौक पर शनिवार को कार और टाटा सूमो में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार के बाद घर…
Read Moreइंतजाम पूरे, सुविधा फिर भी जीरो
नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी में सुरक्षा और स्वास्थ्य के इंतजाम काबिले तारीफ है। सुविधाएं नहीं होने से एक तरह से हाथ खाली है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में वर्ष 2008 में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। आंख फिर भी नहीं खुली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है और न ही सीटी स्कैन की। आपरेशन थिएटर तो हैं, मगर सर्जन नहीं। ऐसे में वहां नवरात्र के लिए किए गए तमाम इंतजाम नाकाफी हैं। इमरजेंसी में तो मरीजों को रेफर करना चिकित्सकों की मजबूरी है। वर्ष…
Read Moreटावर बंद, शोपीस बन गए मोबाइल सेट
बिलासपुर। मोबाइल टावर गार्ड यूनियन ने मांगों को लेकर मोरचा खोल दिया है। इसके तहत पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार बुधवार को कंपनी के टावर बंद कर दिए गए। इससे कुछ कंपनियों की मोबाइल सेवा पूर्णतया ठप हो गई है। यूनियन ने वीरवार से उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना शुरू करने का ऐलान भी किया है। प्रदेश में उक्त कंपनी के मोबाइल टावरों पर तैनात गार्ड अपनी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से आवाज उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी उनका अत्याधिक शोषण कर रही है। आठ…
Read Moreढोलक-चिमटे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध
नयनादेवी (बिलासपुर)। चैत्र नवरात्र पर इस बार सुरक्षा के लिहाज से मंदिर में ढोल और चिमटे बजाने पर तक प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त ने जहां इलाके में धारा 144 लगाई है। मंदिर न्यास ने भी प्रबंध पुख्ता कर लिए हैं। मंदिर के कपाट 24 घंटों में साढे़ 21 घंटे खुले रहेंगे। यानी सिर्फ ढाई घंटे के लिए मंदिर बंद रहेंगे। अन्य समय श्रद्धालु कभी भी देवी के दर्शन कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से नारियल का प्रसाद बंद किया गया है। हलवा का प्रसाद बांटने से प्रसाद गिर जाए तो…
Read More