बरठीं (बिलासपुर)। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मनभरी देवी ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़गांव पंचायत में महिलाओं से मुलाकात करते हुए संगठन की नीतियों से अवगत करवाया। भाजपा पर भी जमकर प्र्रहार किया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक प्रदेश में भाजपा ने महज गरीबों को शोषण ही किया। विकास का दम भरने वाली भाजपा को विधानसभा चुनाव में जनता ने जवाब दिया है। अब लोकसभा चुनाव में भी जवाब देगी। उन्होंने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिखी राम कौंडल को आडे़ हाथों लेते…
Read MoreCategory: Bilaspur
विस्थापितों को रोजगार में मिले प्राथमिकता
मलोखर (बिलासपुर)। योजना विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने जेपी सीमेंट कंपनी प्रबंधन को बिलासपुर की विस्थापित व प्रभावित पंचायताें के विकास तथा समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्हाेंने प्रबंधन को विस्थापितों तथा प्रभावितों को रोजगार के मामले में प्राथमिकता देने की हिदायत भी दी। सोमवार को जेपी सीमेंट कंपनी के साथ आयोजित विशेष बैठक में रामलाल ठाकुर ने कहा कि विस्थापित और प्रभावित पंचायतों के कई लोग लंबे अरसे से कंपनी में अथवा ठेकेदारों के पास…
Read Moreस्कूटर की चपेट में आने से महिला घायल
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई थानांतर्गत बरठीं बाजार में दोपहिया वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बरठीं अस्पताल से उसे बिलासपुर भेज दिया गया। वहां से भी उसे आगे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोपहिया वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। घटना गत सोमवार की है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह के समय बरठीं निवासी पुष्पा पत्नी सुंदरराम घर से बरठीं बाजार की ओर जा रही थी। बरठीं चौक पर वह…
Read Moreवन अधिकारियों-कर्मियों की छट्टी कैंसल
भगेड़ (बिलासपुर)। फायर सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए रणनीति तैयार की है। 16 अप्रैल के बाद विभिन्न वन क्षेत्रों में फायर वाचर की तैनाती होगी। फायर सीजन के दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों रद हैं। घुमारवीं में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी घुमारवीं के कार्यालय में वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला में वनों को आग से बचाने के तरीकों पर मंथन किया गया। जंगलों…
Read Moreचीड़ के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट इलाके की ग्राम पंचायत तनबौल के धनसवाई गांव में चीड़ के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। वन विभाग के पास बाकायदा इसकी शिकायत की गई है। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इलाके में अवैध कटान का मामला बदस्तूर जारी है। चीड़ के पेड़ों के कटान बारे वन विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से भी शिकायत की गई, मगर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। शिकायत के बाद विभाग ने मौके पर जाकर अवैध रूप से चीड़ की कुछ…
Read Moreबिलासपर के नौ स्कूलोें में व्यवसायिक शिक्षा
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला में आईटी, वोकेशन और अन्य तकनीकी विषय पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षा विभाग ने बिलासपुर के नौ स्कूलों में ऐच्छिक विषय पढ़ाने का निर्णय लिया है। ऐच्छिक विषय के तौर पर विद्यार्थी आईटी, वोकेशनल, रिटेल, सिक्योरिटी, आटो-मोबाइल जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर जिला के नौ स्कूलों में इस सत्र से ऐच्छिक विषयों को मंजूरी मिल गई है। स्कूल के पाठ्यक्रम से हटकर इन विषयों को भी विद्यार्थी चुन सकेंगे। इसका बाकायदा बाद में प्रमाण…
Read Moreइलाज के लिए घंटों लाइन में लग रहे मरीज
बिलासपुर। लाखों की आबादी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने वाले जिला अस्पताल में मरीजों का मर्ज दूर नहीं हो रहा है। चिकित्सकों की कमी के कारण यहां मरीज घंटों तक ओपीडी के बाहर लाइन में खडे़ रहने को मजबूर हैं। स्टाफ की कमी के कारण चिकित्सकों पर भी अत्याधिक दबाव बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को लें तो यहां चिकित्सक के 25 पद स्वीकृत है। इनमें से महज 18 चिकित्सक ही यहां तैनात है। आठ चिकित्सकों के पद खाली चल रहे हैं। पूरे जिला को लें तो चिकित्सकों…
Read Moreआधे रास्ते में हांफ गई सरकारी बस
बिलासपुर। आखिर कब तक यात्री खटारा बसों के सहारे अपनी मंजिल तक पहुंचेंगे। सरकार ने भले ही स्कूली छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू की है, लेकिन जब बस ही खराब हो तो उसका क्या फायदा? सरकाघाट डिपो की स्योह-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली बस में रविवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बस अपने रूट पर नियमित समय पर चली जरूर, लेकिन परनाल के समीप हांफ गई। बताया जा रहा है कि बस के क्लच में लगी रबड़ किट अचानक खराब हो गई, जिससे ऐसा हुआ। इस…
Read Moreकैसे रखें याद, रोज बदल रहा गुरु का चेहरा
झंडूता (बिलासपुर)। बच्चे हर रोज बस्ता उठाकर स्कूल आ रहे हैं। इसके बावजूद गुरु का चेहरा उनके लिए अपरिचित है। आज एक तो कल दूसरा शिक्षक उन्हें पढ़ाने पहुंच रहा है। यह हालत है झंडूता शिक्षा खंड के अंतर्गत पपलोआ पंचायत के प्राइमरी स्कूल जोहड़-सुंदरी की। नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन स्कूल में एक भी अध्यापक नहीं है। दूसरे स्कूलों से किसी को डेपुटेशन पर भेजकर काम चल रहा है। इससे अभिभावकों में गहरा रोष है। जानकारी के अनुसार जोहड़-सुंदरी प्राथमिक पाठशाला में पहली…
Read Moreरक्तचाप नियंत्रण को व्यायाम जरूरी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मारकंड खंड के तत्वावधान में रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में चांदपुर पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा. राजेंद्र कुमार सक्सेना के सौजन्य से पंचायत प्रधान इंदु डोगरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताआें ने ‘दीर्घायु के लिए रक्तचाप पर नियंत्रण जरूरी’ विषय पर विचार रखे। स्वास्थ्य शिक्षक राजकुमार और शारदा सारस्वत ने कहा कि रक्तचाप नियंत्रण के लिए नियमित रूप से सैर और व्यायाम बेहद जरूरी है। धूम्रपान और अन्य नशों से परहेज करने…
Read More