बीडीसी सदस्य के नाम से फर्जी शिकायत!

बिलासपुर। पंचायती राज संस्था के एक नुमाइंदे के नाम से किसी ने एक स्कूल में अवैध निर्माण और अन्य अनियमितताआें की झूठी शिकायत प्रशासन से कर डाली। पता चलने पर संबंधित जन प्रतिनिधि हैरान रह गया। उसने इसे फर्जी करार देते हुए इसके आधार पर कोई भी कार्रवाई न करने के साथ ही इसकी छानबीन करके फर्जी शिकायत करने वाले को दंडित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार धार टटोह पंचायत से बीडीसी सदस्य हीरापाल के नाम से गत 20 मार्च को उपायुक्त को एक शिकायत पत्र भेजा…

Read More

समझौते को नहीं मान रहा प्रबंधन

बिलासपुर। कोलबांध विस्थापित एवं प्रभावित विकास परिषद ने करीब दो माह पूर्व हुए समझौते को अमलीजामा पहनाने में हो रही देरी पर गहरा रोष जताया है। संगठन का कहना है कि समझौते में जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी, परियोजना प्रबंधन उन्हें दरकिनार करके मनमाने ढंग से काम कर रहा है। बुधवार को संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात करके मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। बाबूराम ठाकुर, अनिल ठाकुर, पवन ठाकुर, अनिल गौतम, सुरेश गौतम, राजेश ठाकुर, पवन चौधरी, प्रकाश चंद, धनीराम तथा रामलोक ने कहा…

Read More

पैट शिक्षक भविष्य को लेकर चिंतित

बिलासपुर। नियमितीकरण को लेकर मौजूदा सरकार से आस लगाए बैठे प्राथमिक सहायक अध्यापक (पैट) अपने भविष्य को लेकर एक बार फिर चिंतित हैं। उनकी चिंता उन सूचनाआें ने बढ़ाई है, जिनमें उन्हें नए सिरे से ट्रेनिंग करने और टैट उत्तीर्ण करने को कहा जा रहा है। उन्होंने सरकार से उनके नियमितीकरण का रास्ता जल्द साफ करने की गुहार लगाई है। प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, महासचिव दीपलाल भट्टी और प्रेस सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 3482 पैट शिक्षक बीते करीब…

Read More

गोबिंद सागर में उडेली जा रही गंदगी

बिलासपुर। प्रसिद्ध गोबिंद सागर का पानी स्वच्छ है या नहीं। इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता। बिलासपुर शहर अभी तक सीवरेज से नहीं जुड़ पाया है। सीवरेज प्लांट नहीं बनने के कारण शहर की गंदगी गोविंद सागर में जा रही है। शहर के मध्य से बहने वाले नाले में भी गंदगी का साम्राज्य बना हुआ है। गर्मियों में इससे और दिक्कतें बढ़ सकती है। शहर में सीवरेज के लिए करोड़ों का बजट स्वीकृत हुए हैं, लेकन अभी तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। बजट नहीं मिलने से कार्य…

Read More

गैस सिलेंडर में लगी आग, तीन झुलसे

स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत री के तिऊन स्थित महाकाली मंदिर में भंडारे के लिए भोजन बनाते वक्त गैस सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। आगजनी की इस घटना में तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए। तीनों को उपचार के लिए स्वारघाट अस्पताल लाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों को नालागढ़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार महाकाली मंदिर में श्रद्धालु भंडारा दे रहे थे। इसके लिए भोजन पकाया जा रहा था। अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। कुछ…

Read More

अग्निशमन केंद्र होता तो बच जाते आशियाने

बरठीं (बिलासपुर)। झंडूता विकास खंड के तहत कपाहड़ा में हुई आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन केंद्र खोलने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ गई है। आगजनी की घटना के दौरान लोगों ने अग्निशमन केंद्र की कमी शिद्दत के साथ महसूस की। अग्निशमन केंद्र नजदीक होता तो शायद तीन आशियाने जलने से बच जाते। उधर, आगजनी से हुए नुकसान के बाद स्वयं सेवी संस्थाएं मदद के लिए आगे आई हैं। कबीर पंथी समाज ने पीड़ित परिवारों के लिए 5400 रुपए की राशि देने का निर्णय लिया है। जिला के…

Read More

डीपीई संघ ने सरकार से मांगी ग्रेड-पे

बिलासपुर। डीपीई संघ की बिलासपुर जिला इकाई ने इस वर्ग को ग्रेड-पे व टाइम स्केल का लाभ देने की मांग उठाई है। संघ ने निर्णय लिया है कि जल्द ही इस मांग को लेकर शिक्षा निदेशक से मुलाकात की जाएगी। संघ ने इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भी मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। डीपीई संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार राणा की अध्यक्षता में मंगलवार को वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में आयोजित बैठक में कहा गया कि प्रदेश में अन्य सभी…

Read More

एसीसी के खिलाफ बेरोजगारों ने हल्ला बोला

बरमाणा (बिलासपुर)। सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति ने अपना आंदोलन और तेज कर दिया है। एसीसी सीमेंट कंपनी के खिलाफ समिति से जुृडे़ लोगों ने पहले बरमाणा में रैली निकाली। इसके बाद प्रदर्शनकारी बिलासपुर पहुंचे और रैली निकालकर माहौल गरमा दिया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। एसीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने डीसी को ज्ञापन सौंपा। सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति का एसीसी सीमेंट कंपनी के खिलाफ छेड़ा गया आंदोलन पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को…

Read More

पंजाब की तर्ज पर दिए जाएं वित्तीय लाभ

बिलासपुर। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से अपने वादे के अनुरूप पेंशनर्स को पंजाब की तर्ज पर वित्तीय लाभ जल्द देने की मांग की है। संगठन ने प्रदेश के सभी पेंशनर्स व कर्मचारियाें को 4-9-14 का लाभ वर्ष 2012 से देने संबंधी पूर्व सरकार के निर्णय को रद करके इसे वर्ष 2006 से दिए जाने की मांग भी उठाई है। मंगलवार को एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामानंद शर्मा की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में कहा गया कि संगठन की मुख्य मांगों में पेंशनर्स को पंजाब…

Read More

महंगा पड़ा आभूषणों का अवैध कारोबार

घुमारवीं (बिलासपुर)। टैक्स चोरी करके आभूषणों का अवैध कारोबार करना पंजाब के एक व्यापारी को महंगा पड़ा। आबकारी एवं कराधान विभाग ने उक्त व्यापारी से टैक्स व जुरमाने के रूप में 3.51 लाख रुपए की राशि वसूली है। जानकारी के अनुसार सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त विवेक महाजन व सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी पवन कुमार की अगुवाई में महकमे की एक टीम ने घुमारवीं के पास एनएच-103 पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान हमीरपुर की ओर से आई एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने…

Read More