शिक्षकों के तबादले पर भड़के ग्रामीण

भगेड़ (बिलासपुर)। जिला की ग्राम पंचायत बैरी के प्राइमरी स्कूल छटोल-जट्टां में एक साथ दो शिक्षकों के तबादले पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। अपने बच्चों के भविष्य की चिंता जाहिर करते हुए अभिभावकों ने स्कूल में पहुंचकर आज जोरदार प्रदर्शन किया। बच्चों को साथ लेकर शिक्षा विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। इससे माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। अभिभावकों ने ऐलान किया है कि जब तक तबादले रद नहीं होते तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाएगा। अभिभावकों ने चक्का जाम की भी चेतावनी दी…

Read More

2. 44 करोड़ से तर होंगे लोगों के हलक

घुमारवीं (बिलासपुर)। भपराल, लडियाणी, सुमाणी, भराड़ी और इससे सटे इलाकावासियों के लिए अच्छी खबर है। इलाके में अब लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। इलाके के लिए 2.44 करोड़ की पेयजल योजनाएं स्वीकृत हुई है। इनमें से अभी तक 58.54 लाख रुपए खर्च भी कर दिए गए हैं। घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत गांव भपराल के पंचायत घर में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा होने से इन क्षेत्रों में…

Read More

नयनादेवी में श्रद्धालु की मौत

नयनादेवी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी के दर पर पहुंच कर एक श्रद्धालु ने जीवन-मरण के बंधन से मुक्ति ले ली है। मंदिर की चढ़ाई चढ़ते वक्त एक श्रद्धालु की अचानक हृदय गति रुक गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तकरीबन 70 वर्षीय ये श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए नयनादेवी आ रहा था। जानकारी के अनुसार सामाणा निवासी राम लाल अपने पौते सागर और पड़ोसी फतेह चंद के साथ माता के दर्शन के लिए नयनादेवी जा रहा था। मंदिर की चढ़ाई चढ़ते वक्त अचानक उसे दिल का…

Read More

छड्ड मित्तरा मेरी बांह… पर झूमे दर्शक

बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी में आयोजित टेक-फेस्ट की अंतिम संध्या पंजाबी गायक व अभिनेता जैली के नाम रही। बुधवार शाम पंजाबी व हिंदी गीतों की झड़ी लगाकर धमाल मचाते हुए उन्होंने छात्र-छात्राआें को झूमने पर मजबूर कर दिया। संस्थान के विद्यार्थियाें ने भी सांस्कृतिक संध्या को यादगार बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। कार्यक्रम में सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिवा इंस्टीट्यूट में टेक-फेस्ट की अंतिम संध्या के मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक जैली ने बुधवार शाम करीब नौ बजे मंच…

Read More

नाबालिग से दुराचार का आरोपी नहीं चढ़ा हत्थे

घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला के एक गांव में नाबालिग से दुराचार करने वाला आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस कर्मी का ही पुत्र बताए जा रहे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है, किंतु अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। उधर, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। विभिन्न राजनीतिक संगठनों से जुडे़ पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से एसपी से मुलाकात कर मामले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के अलावा स्कूल कालेजों के आसपास पेट्रोलिंग…

Read More

सड़कों पर उतर रहे लापरवाह चालक

बिलासपुर। सड़क हादसों की बढ़ती रफ्तार के लिए वाहनों की ओवर स्पीड और लापरवाही ही कारण हो सकती है। सड़कों पर लापरवाह ‘पायलट’ न केवल अपनी बल्कि औरों की जिंदगी भी दांव पर लगा रहे हैं। आला अधिकारियों के निर्देशों पर बिलासपुर में छेड़े गए पुलिस के अभियान से तो ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने ओवर स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने पर 114 चालान काटे हैं। इसके अतिरिक्त शराब पीकर वाहन चलाने वाले 34 चालकों को भी दबोचा गया। सभी को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ा गया…

Read More

हर रोज जिंदगी दांव पर लगाते हैं लोग

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी क्षेत्र के तहत मटयाल और इससे सटे कई गांवों के सैकड़ों लोग हर रोज अपनी जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। बरसात हो या फिर खिली धूप। नदी पार करने के लिए खड्ड की उफनती लहरों को ग्रामीण रोज चुनौती दे रहे हैं। करीब 12 साल पहले हुए मटयाल पुल के शिलान्यास के बाद एक ईंट तक नहीं लगी। लेठवीं-लजंटावेला सड़क पर मटयाल में यह पुल बनना था। इस पुल का शिलान्यास सात जून 1999 में तत्कालीन लोनिवि और आबकारी एवं कराधान मंत्री ने किया था। इसके…

Read More

परिवर्तन का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे: अनुराग

घुमारवीं (बिलासपुर)। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि देश की आम जनता विशेष कर युवा वर्ग परिवर्तन चाहता है। इसलिए भाजयूमो राष्ट्रीय स्तर पर ‘परिवर्तन का संकल्प, भाजपा विकल्प’ के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी । एनडीए प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की उपयुक्त समय पर घोषणा करेगी। सभी घटक दलों से बातचीत कर निर्णय लिया जाएगा । वह घुमारवीं क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में मनमोहन सिंह की नेतृत्व…

Read More

फैक्टरी गेट के बाहर प्रभावितों का हल्ला

बरमाणा (बिलासपुर)। सर्वशिक्षित एवं बेरोजगार जनहित संघर्ष समिति का आंदोलन जारी है। छठे दिन समिति के बैनर तले प्रभावितों और विस्थापितों ने हड़ताल कर दी। हड़ताल करने वालों ने एसीसी कंपनी के गेट के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और अपनी मांगे मनवाने के लिए हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। समिति का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बुधवार को समिति के प्रधान अमरजीत की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने बरमाणा चौक से पंचायत घर तक नारे लगाते हुए जलूस निकाला।…

Read More

बिना इलाज के दम तोड़ गया युवक

बरठीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था के चलते एक युवक की जान चली गई। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले आए थे लेकिन इलाज के लिए कोई मौजूद नहीं था। इस लापरवाही से सुन्हाणी का विजय जिंदगी की जंग हार गया। इससे जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं छह साल के मासूम अंशु के सिर से पिता का साया भी छिन गया। सुन्हाणी पंचायत के विजय (35) की तबीयत मंगलवार शाम अचानक बिगड़ गई। ताया सुखदेव कौशल अपनी गाड़ी से विजय को…

Read More