दुराचारी को सात साल की कैद

घुमारवीं (बिलासपुर)। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश घुमारवीं पीपी रांटा की अदालत ने मानसिक रूप से अक्षम एक नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी बगेटू निवासी दीपराज उर्फ बड्ड को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास व 20 हजार रुपए जुरमाने की सजा सुनाई है। सहायक लोक अभियोजक राहुल चोपड़ा ने बताया कि बीते वर्ष 28 अगस्त को एक महिला ने भराड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला के अनुसार उसकी 17 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से अक्षम है। वह पांचवीं तक पढ़ी है। 27 अगस्त, 2012 को वह…

Read More

पदोन्नत शिक्षक संघ के चुनाव का विगुल बजा

बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्राध्यापक संघ जिला के चुनाव का विगुल बज गया है। इसके लिए संघ ने अपना सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। संघ के जिला प्रधान अमरनाथ धीमान ने इस कार्य को खंड स्तर पर पांच कमेटियों के सुपुर्द कर दिया है। जिला महासचिव संजीव शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय चुनाव की सदस्यता अभियान को पूरा करने के लिए घुमारवीं प्रथम खंड, घुमारवीं द्वितीय, झंडूता, सदर तथा स्वारघाट के लिए पांच कमेटियों का गठन किया है। घुमारवीं खंड प्रथम के लिए जिला प्रधान अमरनाथ धीमान…

Read More

सरबजीत की हत्या से खौला लोगों का खून

बिलासपुर/घुमारवीं। पाकिस्तान में सरबजीत सिंह की बर्बरतापूर्ण ढंग से की गई हत्या से लोगों, विशेष रूप से युवाआें का खून खौल उठा है। शुक्रवार को घुमारवीं में युवाआें ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का पुतला फूंकते हुए पड़ोसी मुल्क के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। बिलासपुर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग को लेकर एडीएम प्रदीप ठाकुर के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व यूपीए अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। पाकिस्तान में सरबजीत सिंह…

Read More

युवाओं को ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाएगी भाजपा

बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूरी तैयारी और दमखम के साथ मैदान में उतरने वाली है। युवा ब्रिगेड को चुनाव में एक तरह से ‘ब्रह्मास्त्र’ बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहला भाजपा की यूथ ब्रिगेड इसके लिए विशेष रणनीति तैयार करेगी। केंद्रीय, राज्य और जिला स्तर पर युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी टिप्स देने के लिए अभ्यास वर्गों का आयोजन होगा। यानी युवाओं को चुनावी समर में अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए ट्रेंड किया जाएगा। इसी महीने केंद्र और राज्य स्तर के पदाधिकारियों…

Read More

बिलासपुर में सक्रिय हुआ बर्तन चोर गिरोह

शाहतलाई (बिलासपुर)। बिलासपुर जिला में बर्तन चोर गिरोह सक्रिय है। बिलासपुर में पुलिस ने ऐसे चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। गत दिवस बरठीं में घरों से आटा और बर्तन चुराने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार हुए थे। ताजा घटनाक्रम में लोगों ने मुस्तैदी के चलते कबाड़ की दुकान में चोरी के बर्तन बेचने पहुंचे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कबाड़ की दुकान में पीतल के बर्तन बेच रहे शख्स पर लोगों को शक हुआ तो उसे पकड़ कर रखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।…

Read More

आखिर कब मालिक बनेंगे विस्थापित

बिलासपुर। लगभग 1800 वर्ग फुट का प्लाट और रहने वाले पांच-पांच परिवार। पुश्तैनी जमीन का मालिकाना हक गंवाने के बाद प्लाट तो मिला, लेकिन वह भी लीज पर। परिवार बढ़ते गए और जमीन वही है। समय के साथ जरूरत महसूस हुई तो प्लाट के साथ लगती खाली जमीन पर सजा दिया अपने ‘सपनों का महल’। जी हां, विस्थापन का दंश झेलने वाले बिलासपुर वासियों के कब्जों को नियमित करने बारे सरकार अब तक कोई पालिसी नहीं बना पाई। तकरीबन दो साल पहले इसकी सुगबुगाहट शुरू जरूर हुई, लेकिन धरातल पर…

Read More

सरकारी स्कूलों ने मरम्मत को मांगा बजट

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत दयनीय स्थिति में पहुंच चुके स्कूलों के भवन के लिए स्कूल प्रबंधन ने मरम्मत बजट की मांगा है। अब तक इन स्कूलों में यह स्थिति स्पष्ट नहीं है कि यह भवन जर्जर हैं या फिर असुरक्षित हैं। यदि इन भवनों को असुरक्षित घोषित किया जाता है तो इन्हें गिराया जाएगा। विभाग की ओर से इन भवनों के लिए उचित व्यवस्था करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रारंभिक स्कूल मैथी, कचौली, दधोग,…

Read More

डीएवी बरमाणा को दिल्ली में अवार्ड

बरमाणा (बिलासपुर)। डीएवी एसीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरमाणा को राजीव गांधी राष्ट्रीय गुणवत्ता पुरस्कार से नवाजा गया है। 26 अप्रैल को एनडीएमसी कान्वेंशन सेंटर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में कृषि उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्य मंत्री केवी थॉमस ने स्कूल की प्रधानाचार्य स्वीनपूरी को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र के साथ पांच लाख रुपए का चैक भी दिया गया है। यह महान पुरस्कार डीएवी स्कूल प्रबंधन समेत पूरा एससीसी वर्ग गौरवान्वित हो उठा है। इस स्कूल ने बडे़-बडे़ शहरों की पाठशालाओं को…

Read More

नयनादेवी भाजपा ने खोला मोरचा

स्वारघाट (बिलासपुर)। नयनादेवी मंडल भाजपा ने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की दयनीय हालत को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। इसके तहत वीरवार को स्थानीय विधायक एवं भाजपा के प्रदेश महासचिव रणधीर शर्मा की अगुवाई में स्वारघाट से पदयात्रा शुरू कर दी गई। लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करके पदयात्रा 27 अप्रैल को बिलासपुर पहुंचेगी। वीरवार को स्वारघाट में पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में रणधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के उपेक्षित रवैये के कारण एनएच-21 की सूरत बुरी…

Read More

गर्मी शुरू होते ही पानी हो रहा छू मंतर

बिलासपुर/ झंडूता। गर्मी की दस्तक के साथ बिलासपुर जिला में पानी की छू मंतर होने लगा है। पसीने से तरबतर करने वाली गर्मी में लोग पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए विवश हो गए हैं। विभाग का दावा है कि अभी स्थिति सामान्य है। शुरूआती दौर में ही पेयजल आपूर्ति घटने से आगामी महीनों को लेकर जिलावासी चिंतित हो गए हैं। जिला के कई इलाकों में इन दिनों पानी का संकट चल रहा है। बिलासपुर शहर के रौड़ा सेक्टर में ही पानी की भारी किल्लत चल रही…

Read More