कालेज परिसर की रखवाली को एक पहरेदार!

बिलासपुर। जिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) ने बिलासपुर कालेज में पुरुष चौकीदारों की कमी पर रोष जताया है। संघ का कहना है कि कालेज में आधा दर्जन से अधिक कांप्लेक्सों की रखवाली का जिम्मा एक चौकीदार पर थोपा गया है। ऐसा करके उसे बंधुआ मजदूर बना दिया गया है। यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम न उठाए गए तो संगठन के बैनर तले कालेज प्रांगण में हल्ला बोला जाएगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के जिला कोषाध्यक्ष भूरी सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान पवना…

Read More

शहीद कमलजीत पंचतत्व में विलीन

घुमारवीं (बिलासपुर)। मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले तलवाड़ा के जांबाज कमलजीत सिंह परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ पंचतत्व में विलीन हो गए। रविवार को श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के बेटे रोहित ने मुखागिभन दी। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से इस रणबांकुरे को अंतिम विदाई दी। श्रीनगर के पुलवामा में गत शुक्रवार सुबह आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए तलवाड़ा के 40 वर्षीय कमलजीत सिंह का पार्थिव शरीर रविवार सुबह घर पहुंचा। घुमारवीं के एसडीएम राजीव कुमार, डीएसपी…

Read More

‘न बिजली न पानी, अपनी तो यही कहानी’

जुखाला (बिलासपुर)। ‘न बिजली न पानी, अपनी तो यही कहानी।’ जुखाला क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों लोगों की हालत कुछ ऐसी ही है। तकनीकी कार्य का हवाला देकर विद्युत विभाग ने संबंधित गांवों में दिन के समय बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है। इसके चलते पेयजल योजनाएं भी शोपीस बनकर रह गई हैं। नतीजतन, चिलचिलाती धूप में झुलस रहे लोगों को पानी की एक-एक बूंद के लिए भी तरसते हुए दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। जुखाला क्षेत्र के स्याहुला, कोटला, पटवारखाना, झंडा, डढोग, बलवाड़ और पंजैतन…

Read More

करसोग अस्पताल में महिलाओं से छेड़छाड़

करसोग (मंडी)। नागरिक अस्पताल करसोग में शरारती तत्व कब क्या कर जाएं, कोई नहीं जानता। सिक्योरिटी के अभाव में यहां मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बीते रोज अस्पताल में घुसकर एक शरारती तत्व ने दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। शरारती तत्व इसमें से एक बीमार महिला का उसके सोते हुए सिर के नीचे रखा मोबाइल भी निकाल ले गया। शिकायत मिली तो पुलिस ने आरोपी को बाद में छेड़छाड़ और चोरी के आरोप में गिरफतार कर लिया। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार पुत्र…

Read More

हिमाचल को मिले अल्पसंख्यक विश्वविद्यालय

बिलासपुर। आल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस अल्पसंख्यक मंत्रालय की सलाहकार समिति के देश में नए अल्पसंख्यक केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। सोसायटी के उपाध्यक्ष हुसैन अली ने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अल्पसंख्यकों की युवा पीढ़ी के मद्देनजर इस प्रस्ताव को अवश्य मंजूरी देंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय हिमाचल को भी मिलना चाहिए। उनके अनुसार हिमाचल प्रदेश में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगोें की संख्या काफी है। मुस्लिम, सिख के अलावा यहां पर बौद्ध अनुयायियों की संख्या काफी…

Read More

महंगाई-भ्रष्टाचार पर भगवा ब्रिगेड सुर्ख

बिलासपुर। भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दे पर भगवा ब्रिगेड ने केंद्र की यूपीए सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने बिलासपुर शहर में केंद्र की यूपीए सरकार पर हल्ला बोला। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली की शकल में केंद्र सरकार की ‘अंतिम यात्रा’ निकाली। इसमें कई केंद्रीय नेताओं के पुतले उठाते हुए शंख ध्वनि और जोरदार नारेबाजी से युवाओं ने माहौल गरमा दिया। गुुरुद्वारा चौक पर पहुंचकर पुतलों का दहन किया गया। इससे पहले सर्किट हाउस में युवा मोर्चा की बैठक का…

Read More

चांदपुर पंचायत में पेयजल संकट

बिलासपुर। चांदपुर पंचायत के कई गांवों में पानी का ‘चिर-परिचित’ संकट एक बार फिर से पैदा हो गया है। ग्रामीणों की मानें तो बीते करीब दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। नल सूखे पड़े हुए हैं। इसके चलते पानी का जुगाड़ करने के लिए उन्हें कड़क धूप में इधर-उधर भटकते हुए पसीना बहाना पड़ रहा है। चांदपुर पंचायत के क्यारा, मिहाण व टिहरी गांवों के बाशिंदों बिशन दत्त, मुनीलाल गौतम, हेमराज गौतम, दिनेश कुमार, शीला, सोहनलाल, रोशन, जगरनाथ व प्रकाश चंद आदि ने कहा कि इन गांवों को पानी…

Read More

नपं तलाई में 12 करोड़ से होगा विकास

शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई ने इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलप्मेंट स्कीम फार स्माल एंड मीडियम टाउन (यूआईडीएसएसएमटी) के तहत केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को 12 करोड़ 72 लाख 24 हजार रुपये का प्रपोजल तैयार कर स्वीकृति को भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत तलाई में विभिन्न विकास कार्य सिरे चढ़ेंगे। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्षा सरोज कुमारी और उपाध्यक्ष पवन कौशल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से नगर पंचायत में विकास कार्य करवाए जाएंगे। नगर पंचायत के तहत नाले, खड्ड, सरहयाली खड्ड…

Read More

फॉरेस्ट गार्ड भरती में हांफे युवा

बिलासपुर। लुहणू स्टेडियम में चल रही फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का दूसरा दिन कई युवाओं के लिए निराशाजनक रहा। जिले में बढ़ रही प्रचंड गर्मी का प्रकोप भर्ती में भाग लेने आए युवाओं पर भी दिखाई दिया। भर्ती में कई युवा तो सौ मीटर की दौड़ भी पूरी नहीं कर पाए। कई युवा तो गर्मी के कारण बीच में ही दौड़ छोड़कर बाहर निकल आए। लुहणू स्टेडियम में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए शुक्रवार को 46 युवाओं ने दमखम दिखाया। हैरानी रही कि कुल युवाओं में से केवल 13 अभ्यर्थी…

Read More

बरमाणा की परीक्षा ने कमाया नाम

बरमाणा (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से सामान्य प्रशासन में पीएचडी की डिग्री कर बरमाणा क्षेत्र के बैरी रजादियां की परीक्षा गौतम ने जिला का नाम चमकाया है। वहीं, परीक्षा को गोल्ड मेडल प्राप्त कर डा. बन गई हैं। परीक्षा को पीएचडी की डिग्री शुक्रवार को विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने प्रदान की। परीक्षा वर्तमान में दिल्ली अकादमी में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं। बरमाणा क्षेत्र के बैरी रजादियां क्षेत्र में प्रेमलेाल के घर जन्मी परीक्षा गौतम बचपन से ही प्रतिभावान रही हैं। एसवीएम शिमला से 12वीं, आरकेएमवी से…

Read More