करसोग अस्पताल में महिलाओं से छेड़छाड़

करसोग (मंडी)। नागरिक अस्पताल करसोग में शरारती तत्व कब क्या कर जाएं, कोई नहीं जानता। सिक्योरिटी के अभाव में यहां मरीजों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। बीते रोज अस्पताल में घुसकर एक शरारती तत्व ने दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। शरारती तत्व इसमें से एक बीमार महिला का उसके सोते हुए सिर के नीचे रखा मोबाइल भी निकाल ले गया। शिकायत मिली तो पुलिस ने आरोपी को बाद में छेड़छाड़ और चोरी के आरोप में गिरफतार कर लिया। पुलिस के अनुसार राकेश कुमार पुत्र तुला राम निवासी तेवण अस्पताल में घुस गया। आरोपी सीधा अस्पताल के कामन वार्ड में गया। जहां उसने पहले एक बीमार महिला से छेड़छाड़ की, लेकिन जब महिला सो गई तो उसके सिर के नीचे से मोबाइल निकाल कर ले गया। इसके बाद बाहर खड़ी एक अन्य महिला के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गई।
थाना प्रभारी करसोग सतीश शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, ब्लाक मेडिकल आफिसर करसोग दोरजे अंगरूप का कहना है कि पहले भी प्रशासन से अस्पताल में सुरक्षा पहरा तैनात करने की मांग उठाई थी। उन्होंने इस तरह के मामलो से निपटने के लिए एसडीएम करसोग से सिक्योरटी तैनात करने की मांग की !

Related posts