बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलापड़ के पास सतलुज में समाई टैक्सी के एक सवार का शव मिल गया है। शुक्रवार को बिलासपुर के लुहणू घाट के पास पानी में बहते हुए शव को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त महेंद्र सिंह विष्ट के रूप में हुई है। अलबत्ता उनकी पत्नी व चालक के साथ ही टैक्सी का अभी भी कोई सुराग नहीं चल सका है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सलापड़ के पास एक टैक्सी सतलुज में समा गई थी। छानबीन के…
Read MoreCategory: Bilaspur
नप कर्मियों को एक माह से वेतन नहीं
नयनादेवी (बिलासपुर)। नयनादेवी नगर परिषद कर्मचारियों को पिछले माह का वेतन नहीं मिल पाया है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त होने के कारणा यह समस्या पैदा हुई है। वहीं, अभी तक किसी भी अधिकारी को नगर परिषद का अतिरिक्त कार्यभार भी नहीं सौंपा गया है। जिसके चलते नयनादेवी नगर परिषद में अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से शहरी विकास विभाग को 29 मई को पत्र भेजकर रिक्त पद के बारे अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं…
Read More‘खाकी’ की ‘धौंस’ दिखाकर धमकाया ग्रामीण!
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत ‘खाकी’ की ‘धौंस’ दिखाकर दो पुलिस कर्मियों ने एक ग्रामीण को कथित तौर पर धमका डाला। मामला जमीनी विवाद का है। आरोप है कि पुलिस के दो जवानों ने गाली-गलौज करने के साथ झगड़े के लिए भी उकसाया। झंडूता के तहत पोली गांव के जनक राज ने डीएसपी हेडक्वार्टर प्रताप ठाकुर से मिलकर सारा दुखड़ा सुनाया। उधर, डीएसपी ने जांच की बात कही है। जनक राज ने बाकायदा एसपी के नाम लिखा शिकायत पत्र भी पुलिस के अधिकारी को सौंपा है। जनक के मुताबिक…
Read Moreविभाग के आदेशों से बेपरवाह स्कूल मुखिया!
बिलासपुर। केंद्र प्रायोजित योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने के मद्देनजर स्कूल मुखियाओं से ब्योरा मांगा गया था, लेकिन स्कूल मुखियाओं ने दस दिन बाद भी वांछित जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई है। वहीं अब उन्हें वीरवार शाम तक की मोहलत दी गई है। ऐसा न होने पर उन्हें विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा उप निदेशक वीर सिंह ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग की छात्राओं को इंसेंटिव दिया जाना है।…
Read Moreसुरक्षा गार्ड-गनमैन की भर्ती स्थगित
बिलासपुर। मंडी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव का डंका बजते ही कई योजनाएं लटक गई है। वहीं कई भरती प्रक्रियाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा अनुबंध आधार पर सुरक्षा गार्ड और गनमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती की जानी थी। आचार संहिता के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है। पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के सचिव राकेश कोरला ने इसकी पुष्टि की है। उपरोक्त पदों के लिए 30 मई को घुमारवीं सैनिक विश्राम गृह, 14 जून को कुल्लू,…
Read Moreशिक्षकों की जिम्मेदारी तय करे विभाग
स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैहल के दसवीं कक्षा के नतीजे से अभिभावकों में खासी नाराजगी है। स्कूल का परिणाम इतना खराब रहा है कि यहां पर कुल 156 विद्यार्थियों में से महज 16 विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं। वहीं गणित विषय के दो-दो शिक्षक होने के बावजूद 78 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इससे खफा अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से इसका संज्ञान लेने के साथ ही शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बैहल स्कूल में कुल 156 बच्चों ने दसवीं कक्षा…
Read Moreदधोल में दो कारों की भिड़ंत, एक की मौत
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल के तहत दधोल कस्बे में बुधवार सुबह दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार में सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दधोल पुल के समीप बुधवार सुबह कार नंबर एचपी-23सी-0431 और एचपी- 69-2561 के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान भाजपा के महासचिव नवीन शर्मा भी…
Read Moreअब आबकारी विभाग खुद बनाएगा वाहन पास
बिलासपुर। जिले में आने वाले वाहनों से टोल बैरियरों पर वसूली का कार्य खुली बोली के तहत एक कंपनी को तो सौंप दिया गया है, लेकिन कंपनी द्वारा औपचारिकताएं पूरी नहीं करने के कारण आबकारी एवं कराधान विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके तहत विभाग ने वाहनों के त्रैमासिक, वार्षिक और छह मासिक रियायती पास बनाने के अधिकार अपने पास रखे हैं। अब कंपनी उक्त पास नहीं बनाएगी। इसके लिए कराधान अधिकारी बहुउद्देशीय पड़ताल नाका स्वारघाट, सहायक आबकारी और कराधान आयुक्त को ही जिम्मेवारी सौंपी गई है। विभाग…
Read Moreदूसरे के नाम पर लिया लोन, काबू
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस ने मकान बनाने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर लोन लेकर पैसा हड़पने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं धोखाधड़ी के इस मामले में आरोपी के दस्तावेज सत्यापित करने वाले पंचायत सचिव को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पंचायत प्रधान पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। जानकारी के अनुसार धौनकोठी निवासी रोशनलाल ने बीते वर्ष 20 दिसंबर को गांव के ही कालीदास के मकान की फोटो लगाकर जिला कल्याण अधिकारी के पास आवेदन करके मकान के निर्माण के लिए 48,500…
Read Moreखौफ के साये में काम कर रहे हैं कर्मचारी
बिलासपुर। जर्जर दीवारें कई जगहों से ढह चुकी हैं। दीवारों के साथ-साथ छत्त में भी दरारें पड़ गई हैं। बारिश होने पर पानी टपकता है। यह हाल किसी गरीब की झोंपड़ी का नहीं, बल्कि जिला मुख्यालय स्थित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (बीईईओ) कार्यालय की इमारत का है। हालांकि इसे असुरक्षित घोषित किया जा चुका है, लेकिन कोई वैकल्पिक ठिकाना न मिलने के कारण अधिकारियों व कर्मचारियाें को खौफ के साये में काम करना पड़ रहा है। शहर के रौड़ा सेक्टर में दशकों पूर्व बने बीईईओ कार्यालय भवन की हालत काफी…
Read More