सुरक्षा गार्ड-गनमैन की भर्ती स्थगित

बिलासपुर। मंडी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव का डंका बजते ही कई योजनाएं लटक गई है। वहीं कई भरती प्रक्रियाओं को भी स्थगित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर द्वारा अनुबंध आधार पर सुरक्षा गार्ड और गनमैन के पदों पर पूर्व सैनिकों की तैनाती की जानी थी। आचार संहिता के चलते इसे फिलहाल टाल दिया गया है। पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के सचिव राकेश कोरला ने इसकी पुष्टि की है।
उपरोक्त पदों के लिए 30 मई को घुमारवीं सैनिक विश्राम गृह, 14 जून को कुल्लू, 21 जून को सोलन और 28 जून को नाहन सैनिक विश्राम गृह में भर्ती होनी थी, लेकिन अब आचार संहिता के चलते भर्ती नहीं हो सकेगी। कोरला ने बताया कि चुनावी प्रक्त्रिस्या पूरी होने के बाद ही भरती के लिए नई तारीख अधिसूचित की जाएंगी। उधर, आचार संहिता के चलते अन्य विकासात्मक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

Related posts