नो पार्किंग स्थल में पार्क हो रहे वाहन

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में नो पार्किंग जोन में पार्क हो रहे वाहन अनहोनी को न्योता दे रहे हैं। बेतरीब खड़े इन वाहनों से शहर में अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। नियमों की अवहेलना कर रहे वाहन चालकों पर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। महज चालान काटकर पल्लू झाड़ा जा रहा है। गुरुद्वारा चौक, मेन मार्केट और चंपा पार्क के साथ कोर्ट रोड़ और कॉलेज चौक में नो पार्किंग जोन में पार्क हुए वाहन अनहोनी को न्योता रहे है। बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों से ट्रैफिक जाम…

Read More

इस बार गेंहू, आम की बंपर पैदावार

बिलासपुर। जनपद बिलासपुर में इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होगी। इससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। अभी तक गेहूं की फसल पर मौसम की मार पड़ सकती है। किसान समय पर कटाई, थ्रेसिंग कार्य पूरा कर इससे बच सकते हैं। कृषि विभाग ने इस बार 65 हजार टन फसल का लक्ष्य निर्धारित किया है। जानकारी के अनुसार मई के पहले सप्लाई तक मौसम का मिजाज बिगड़ता नजर आएगा। इससे जहां गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। वहीं, यह बारिश आम की फसल के लिए बेहतर होगी। वर्ष…

Read More

हद हो गई इस लापरवाही की

बिलासपुर। पुलिस प्रशासन की ढील कहें या निडर चालकों की मनमानी। जिले में लापरवाही की हदें पार हो गई है। सामान ढोने के लिए खरीदे गए वाहनों में सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी जा रही है। इस लापरवाही से लोग अपनी जिंदगी तक गंवा रहे हैं। सोमवार को धरोटी के समीप 20-25 सवारियों से भरा टैंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में 20 लोग घायल हो गए। मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोई जा रही है तो बाइक सवार तेज रफ्तार के साथ स्टंट करते हुए निकल कर अपनी जान जोखिम में…

Read More

स्काउट एंड गाइड के गुर सीखे जेएनवी स्टूडेंट्स

बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में तृतीय सोपान स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 20 अप्रैल को होगा। निर्धारित समय अवधि में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी स्काउट एंड गाइड के गुर सीखेंगे। शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागृत होती…

Read More

आईपीएच के टैक में डूबा वॉटरगार्ड

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत छंज्यार गांव में एक वार्टर गार्ड की आईपीएच के टैंक में डूबने के कारण मौत हो गई। वह हर रोज की भांति सुबह पेयजल योजना की सप्लाई छोड़ने के लिए गया था, लेकिन लौट कर नहीं आया। परिजन ने उसकी तलाश में टैंक की ओर गए। जहां टैंक में उसे मृत पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छंज्यार गांव में…

Read More

पंजगाईं के कुनणू गांव में पानी को हाहाकार

बरमाणा (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत पंजगाईं के कुनणू गांव में कर्मचारी की कथित ‘तानाशाही’ लोगों पर भारी पड़ने लगी है। आरोप है कि पंचायत की पेयजल योजना का पानी इलाके में समय अनुसार नहीं छोड़ा जा रहा। इससे गांव के 70 फीसदी परिवारों को चार महीने से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्टोरेज टैंक में तैनात कर्मी पर मनमाने तरीके से पेयजल सप्लाई देने का आरोप लगाया है। गांव के लोग कई बार विभाग के आला अधिकारियों से समस्या के समाधान की गुजारिश कर चुके है।…

Read More

पेट्रोल छिड़क खुद को लगाई आग

भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के अंतर्गत धारवाड़ गांव में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। रविवार शाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद युवक का शरीर लगभग 40 प्रतिशत जल गया है। उपचार के लिए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि युवक ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम धारवार्ड गांव के 28 वर्षीय युवक…

Read More

खर्चों का ब्यौरा गलत दिया तो कार्रवाई : आशीष

बिलासपुर। केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) आशीष त्रिपाठी ने चुनाव अधिकारियों को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर पैनी नजर रखने के आदेश दिए हैं। वह सोमवार को बचत भवन में चुनावों के लिए तैनात अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. अजय शर्मा भी उपस्थित थे। त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्याशियों को किए गए खर्च का पूरा ब्योरा देना होगा। खर्च का ब्योरा गलत देने पर प्रत्याशी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशियों के खर्च पर प्रशासन की पैनी…

Read More

टैंपो पलटा, 20 लोग घायल

बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं-बरठीं सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह शिव-पार्वती विवाह के बाद मूर्तियां विसर्जित करने के लिए जा रहा सवारियों से भरा ‘छोटा हाथी’ (टैम्पो) धरोटी के समीप सड़क पर ही पलट गया। इससे टैम्पों में ठूंस-ठूंस कर भरे 20 लोग घायल हो गए। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। सभी बच्चे बड़गांव पंचायत के गटी गांव के हैं। घायलों में से सात जिला अस्पताल, जबकि अन्य बरठीं अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। हादसे की वजह टैंपो की तेज…

Read More

10000 रुपये मासिक मानदेय मांगा

बिलासपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई बिलासपुर की बैठक रविवार को दनोह के गोपा मंदिर में हुई। इस बैठक में मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान होशियार सिंह ने की। इस अवसर पर इकाई के समस्त पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष होशियार सिंह ने कहा कि महंगाई के इस दौर में मजदूरों को नाममात्र भत्ता दिया जा रहा है। बैठक में मजदूरों को कम से कम दस हजार रुपये न्यूनतम मासिक वेतन देने की मांग को लेकर…

Read More