टैंपो पलटा, 20 लोग घायल

बरठीं (बिलासपुर)। घुमारवीं-बरठीं सड़क मार्ग पर सोमवार सुबह शिव-पार्वती विवाह के बाद मूर्तियां विसर्जित करने के लिए जा रहा सवारियों से भरा ‘छोटा हाथी’ (टैम्पो) धरोटी के समीप सड़क पर ही पलट गया। इससे टैम्पों में ठूंस-ठूंस कर भरे 20 लोग घायल हो गए। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। सभी बच्चे बड़गांव पंचायत के गटी गांव के हैं। घायलों में से सात जिला अस्पताल, जबकि अन्य बरठीं अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया। हादसे की वजह टैंपो की तेज रफ्तारी एवं ओवरलोडिंग बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बरठीं के नजदीक बड़गांव पंचायत के गटी गांव के लोगों ने शिव-पार्वती विवाह के लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके लिए रविवार रात को बाकायदा ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ बारात निकाली गई। विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। सोमवार सुबह सीर खड्ड में मूर्तियों को विसर्जन किया जाना था। विसर्जन के लिए ग्रामीण टैंपो, स्कूटर व बाइक में सवार होकर शोभायात्रा में भजन-कीर्तन करते हुए निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अप्लाइड फार टैंपो दरोटी के समीप अचानक सड़क पर ही लुढ़क गया। टैंपो में बच्चों 25 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोटें आईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मद्द से तुरंत बरठीं अस्पताल लाया गया। इनमें से सात की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से बिलासपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यह टैंपो स्थानीय निवासी कुलदीप पुत्र दासुराम का बताया जा रहा है।

हादसे में घायलों की सूची
बरठीं (बिलासपुर)। हादसे में चालक और छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चालक विनोद कुमार निवासी री-रडोह, निशांत पुत्र सुनील कुमार अंकित पुत्र राम पाल, दीक्षा पुत्री देश राज, दीपाली पुत्री कुलदीप, आदर्श पुत्र कुलदीप, नेहा पुत्री नरेश कुमार जिला अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा कुशल, भारगवी, आदित्य, अक्षय, गुलशन, ईशांत, अंकित बरठीं में दाखिल किए गए हैं। कुछ अन्य लोग को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

कोडस–
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और लापरवाही ही हादसे की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337 का मामला दर्ज किया है।
-हेम राज, थाना प्रभारी तलाई।

Related posts