लाइफ ऑफ पाई’ रचेगी इतिहास, ऑस्कर में मिले 11 नामांकन!

लाइफ ऑफ पाई’ रचेगी इतिहास, ऑस्कर में मिले 11 नामांकन!

लॉस एंजिलिस में एक समारोह में 85वें ऑस्कर अवॉर्ड के नामांकनों की घोषणा कर दी गई है। भारत पर बेस्ड आंग ली के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ को 11 नामांकन मिले हैं। हॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की राजनीतिक ड्रामा फिल्म ‘लिंकन’ ऑस्कर के लिए 12 नामांकनों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि ‘लाइफ ऑफ पाई’ 11 नामांकनों के साथ दूसरे नंबर पर है। इसमें इंडियन ऐक्टर सूरज शर्मा, इरफान खान और एक्ट्रेस के रूप में तब्बू ने काम किया है। ‘लाइफ ऑफ पाई’ बेस्ट…

Read More

25 जनवरी को प्रदर्शित होगी ‘विश्वरूपम

फिल्म अभिनेता कमल हासन ने अपनी फिल्म ‘विश्वरूपम’ के प्रदर्शन को लेकर चल रही अफवाहों के बीच इसे 25 जनवरी को प्रदर्शित किए जाने की घोषणा की है। कमल ने कहा, ‘‘सिनेमाघर मालिकों और वितरकों से मिले सहयोग की वजह से ‘विश्वरूपम’ 25 जनवरी को प्रदर्शित होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरी फिल्म ‘विश्वरूपम’ तमिलनाडु में 500 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होंगी।’’ विश्वरूपम 10 जनवरी को डीटीएच (डाइरेक्ट टू होम ) के जरिए प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन सिनेमाघर मालिकों के विरोध के बाद यह फैसला टाल दिया गया और फिलहाल इसकी कोई…

Read More

मल्टी पार्टनर के साथ सेक्स करने में कोई बुराई नहीं

महेश भट्ट अपने बयानों के कारण सनसनी मचा देते हैं। एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है। अब उन्होंने कहा है कि एक ही व्यक्ति के साथ सेक्स संबंध बनाने का विचार पुराना हो गया है। अब लोग नए-नए लोगों के साथ सेक्स संबंध बना रहे हैं और यह स्थिति छोटे-छोटे शहरों में है। महेश भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म मर्डर-3 के संदर्भ में यह बात कही, ‘वो वक्त और था, जब एक ही व्यक्ति के साथ सेक्स रिलेशन होते थे लेकिन आज वक्त बदल चुका है। लोग…

Read More

मैने बिपाशा को कोई धोखा नहीं दियाः जॉन

जॉन अब्राहम ऐसे एक्टर हैं जो एक्‍शन, कॉमेडी के सा‌थ रोमांस भी करते हैं। फाइटिंग और बाइक राइडिंग में उन्हें महारत हासिल है। फिल्मों की शूटिंग के दौरान वह अपनी साथी कलाकारों को अच्छी बाइक राइडिंग के टिप्स भी देते हैं। अपनी फिल्मों के अलावा पिछले कुछ समय से जॉन अब्राहम अपने टूटे हुए अफेयर की वजहों से भी चर्चा में हैं। जॉन की नई फिल्म ‘रेस 2’, 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में जॉन एक्‍शन करते दिखेंगे। आइए जॉन अब्राहम से जानते हैँ उनकी नई…

Read More

रूठी प्रेमिका को मनाने के लिए एक दिन में 100 कॉल

लॉस एंजिलिस: पॉप स्टार जस्टिन बीबर अपनी रूठी प्रेमिका सेलेना गोमेज को मनाने के लिए उन्हें दिन में 100 बार फोन करते हैं। ‘हॉलीवुड लाइफ’ की खबर के मुताबिक, पिछले सप्ताह अपनी प्रेमिका से अलग होने के बाद 18 वर्षीय ‘बेबी’ हिटमेकर बीबर एक बार फिर सेलेना का दिल जीतना चाहते हैं। सूत्र ने बताया, ‘‘जस्टिन फिलहाल बहुत दुखी और परेशान हैं। वह सेलेना को दिन में 100 बार फोन कर रहे हैं लेकिन वह फोन उठा नहीं रहीं। सेलेना और जस्टिन नव-वर्ष के मौके पर मैक्सिको गए थे लेकिन…

Read More

डैनी बॉयल के प्यार में गिरफ्तार हैं रोसारियो डॉसन

लंदन: अमेरिका की अभिनेत्री रोसारियो डावसन की ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ फिल्म के निर्देशक एवं खुद से 23 साल बड़े डैनी बॉयल के साथ संबंधों को लेकर काफी संजीदा होने की खबरें मिली हैं। ‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार 56 वर्षीय डैनी को 33 वर्षीय डॉसन के साथ बारबडोस जाने वाले एक विमान में देखा गया। ‘अनस्टॉपेबल’ फिल्म में काम कर चुकीं डॉसन उनकी नयी फिल्म ‘ट्रांस’ में काम कर रही हैं। डॉसन ने अपनी सहेलियों को बताया है कि वह आस्कर विजेता निर्देशक डैनी के प्यार में पागल हैं। उनकी…

Read More

प्रियंका मेरी पसंदीदा अभिनेत्री: अर्जुन

मुम्बई: अभिनेता अर्जुन कपूर अनुराग बसु की ‘बर्फी’ में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देखकर न सिर्फ उनके कायल हो गए हैं बल्कि वह अब उनकी पसंदीदा अभिनेत्री बन गई हैं। 28 वर्षीय अर्जुन ने रविवार को जी सिने अवार्ड के मौके पर कहा, ‘‘इस साल की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री प्रियंका हैं, उन्होंने ‘बर्फी’ में गजब का अभिनय किया है इसलिए वह 2012 की मेरी पसंदीदा अभिनेत्री हैं।’’ ‘बर्फी’ में प्रियंका ने एक ऑटिस्टिक लड़की की भूमिका निभाई है और इस किरदार के लिए उनकी काफी सराहना हुई थी। पसंदीदा गाने के…

Read More

ऐक्टिंग भी नौ से पांच नौकरी जैसी ही है- सलमान खान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की कई फिल्मों ने 100 करोड़ की कमाई की है लेकिन बावजूद इसके उनके पांव जमीन पर हैं और उन्हें पता है कि इस सफलता के साथ कैसे आगे बढ़ा जा सकता है। सलमान की फिल्म ‘दबंग’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘रेडी’, ‘एक था टाइगर’ और ‘दबंग-दो’ ने 100 करोड़ की कमाई की। इसके बाद से फिल्म निर्माताओं में उन्हें अपनी फिल्मों में लेने की होड़ लगी है। सलमान ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार ने कहा कि मैं जानता हूं कि यह सब कुछ सतही हैं। मैं जानता हूं…

Read More

जानिए 2013 में इन सितारों ने किये हैं क्या वादे

कहते हैँ कि नया साल नयी उम्मींदे लेकर आता है। हर साल लोग साल के पहले दिन अपने से कोई न कोई वादा जरूर करते हैं। बॉलीवुड के स्टार भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। हर कलाकार ने इस साल पर अपने से कोई न कोई वादा जरूर किया है। कुछ ने काम पर फोकस करने की बात की कही तो कोई कह रहा है कि वह अब अपने परिवार को अधिक समय देने जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने तय किया है कि वह इस साल पहले से…

Read More

हिम्मतवाला’ में सोनाक्षी का आयटम नंबर

2013 में सोनाक्षी सिन्हा की कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ‘रैंबो राजकुमार’, ‘लुटेरा’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में सोनाक्षी का ग्लैमरस अवतार देखेने को मिलेगा। इस साल ऐक्टिंग करने के साथ सोनाक्षी आइटम नंबर भी करती नजर आएंगी। वह अजय देवगन की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में एक आयटम सॉन्ग करने की तैयारी में हैं। फिल्म के निर्देशक साजिद खान ने हाल ही में इस आयटम नंबर का ऑफर सोनाक्षी को किया। सोनाक्षी ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। सूत्रों की मानें तो यह आयटम नंबर फिल्म…

Read More