नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के पंजाब से चुनाव लडऩे की चर्चाएं कांग्रेस व अकाली दल दोनों में चल रही हैं। मीरा कुमार इस समय बिहार से सांसद हैं परन्तु इस बार वह बिहार की बजाय पंजाब की किसी रिजर्व सीट से चुनाव लडऩे की इच्छुक हैं। यद्यपि टिकट बारे फैसला बाद में होना है परन्तु फतेहगढ़ साहिब संसदीय सीट से भी उनके चुनावी मैदान में उतरने की बातें कही जा रही हैं। इस समय फतेहगढ़ साहिब सीट का प्रतिनिधित्व सुखदेव सिंह लिबड़ां करते हैं जिन्होंने पिछली बार अकाली…
Read MoreCategory: Breaking News
दिल्ली गैंगरेप: पीड़िता के माता-पिता को फैसले का बेसब्री से इंतजार, मांगी मौत की सजा
नई दिल्ली: 16 दिसंबर 2012 दिल्ली में हुए एक बेहद ही खतरनाक गैंगरेप की पीड़ित के माता-पिता को आज आने वाले फैसले का बेसब्री से इंतजार है। वो अपनी बेटी से दरिंदगी करने वालों के लिए मौत की सजा मांग रहे हैं। पीड़ित लड़की के माता-पिता नाबालिग दोषी पर अदालत के फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांग है कि अदालत का फैसला रेप के दूसरे मामलों के लिए नजीर साबित होना चाहिए। बतां दें कि, पिछले साल 16 दिसंबर को दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप के मामले…
Read More‘राहुल के पीएम बनने से सांप्रदायिक ताकतों पर लगेगी लगाम’
पटना: बिहार कांग्रेस भी राहुल गांधी की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर मुखर हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने मनमोहन सिंह के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि राहुल के प्रधानमंत्री बनने से देश में सांप्रदायिक ताकतों का दमन होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘सांप्रदायिक ताकतें देश के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को तबाह करना चाहती हैं। राहुल के पीएम बनने से देश के युवा वर्ग में नया जोश और ताकत आएगी औऱ सांप्रदायिक ताकतों पर लगाम लगेगी।’ उन्होंने कहा कि राहुल किसानों, अल्पसंख्यकों, दलितों, युवाओं और गरीबों…
Read Moreबापू की कुटिया भी अतिक्रमण की गई जमीन पर पायी गई, नोटिस जारी
इंदौर: यौन शोषण के आरोप में फंसे कथावाचक आसाराम की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। मध्य प्रदेश में ग्वालियर, इंदौर के बाद देवास के जामगोद स्थित आसाराम के आश्रम पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया है। जिला प्रशासन ने रविवार शाम से आश्रम की जमीन की नपती का काम शुरू किया। देवास के एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों की देखरेख में नपती का काम संपन्न हुआ। नपती में आश्रम द्वारा करीब 1.65 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर जबरदस्ती अतिक्रमण पाया गया। जिसकी वर्तमान कीमत करीब 2 करोड़…
Read Moreमुजफ्फरनगर में हालात पूरी तरह काबू में नहीं, 31 लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में अब भी हालात पूरी तरह काबू में नहीं आए हैं। हिंसा में सोमवार को मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई। जिले के प्रभावित इलाकों, खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में सेना का फ्लैग मार्च और पुलिस की गश्त जारी है, हिंसा को रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इस बीच सरकार ने हिंसा की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है। प्रशासन ने शहर के तीन थाना क्षेत्रों में सभी…
Read Moreजेल में कैद नेता लड़ सकेंगे चुनाव, संसद में विधेयक पारित
नई दिल्ली: लोकसभा की मुहर के साथ ही संसद ने शुक्रवार को भारतीय जन प्रतिनिधित्व (संशोधन) विधेयक 2013 को पारित कर दिया। यह विधेयक सर्वोच्च न्यायालय के जेल में कैद या पुलिस हिरासत से नेताओं के चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने वाले फैसले को निष्प्रभावी करने के उद्देश्य से लाया गया है। राज्यसभा ने 28 अगस्त को ही इस विधेयक को पारित कर दिया था। संसद का सत्र शुरू होने के साथ ही सभी पार्टियों ने एक सुर से सरकार से शीर्ष अदालत के फैसले को निष्प्रभावी करने के लिए…
Read Moreलद्दाख में चीन की घुसपैठ पर संसद में बयान दे सकते हैं रक्षामंत्री
नई दिल्ली: रक्षामंत्री एके एंटनी संसद में शुक्रवार को इस बात पर सफाई दें सकते है कि क्या चीन ने पूर्वोत्तर की सीमा पर भारत के 640 किलोमीटर भाग पर कब्जा किया है। बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को यह मुद्दा लोकसभा में उठाया था. उसके बाद संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने सदन को भरोसा दिलाया कि रक्षामंत्री शुक्रवार को इस मुद्दे पर बयान देंगे। मीडिया में आई कुछ खबरों के अनुसार पूर्व विदेश सचिव श्याम सरण की अध्यक्षता में गठित समिति ने पिछले महीने लद्दाख इलाके का दौरा किया…
Read Moreभटकल को बचाते खुद फंसे फारूकी, पार्टी से हुए सस्पेंड
नई दिल्ली: सभी पार्टियां चुनावों की तैयारियों में लगी हुई हैं और कोई भी पार्टी नहीं चाहती कि एक छोटी सी भूल उनकी छवि को धूमिल कर दे। वैसे ही समाजवादी पार्टी नहीं चाहती कि किसी नेता या पार्टी कार्यकर्त्ता के बयानों के कारण पार्टी को किसी तरह का खमियाजा भुगतना पड़े। इसी के चलते कमाल फारूकी को पार्टी सचिव पद से सस्पेंड कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार आतंकी यासीन भटकल की गिरफ्तारी समेत कई मामले में फारूकी के बड़बोलेपन के कारण उन्हें सपा के राष्ट्रीय सचिव पद से…
Read Moreशिवा के मोबाइल में आसाराम की क्लिपिंग, महिला के शरीर पर फेर रहे हैं हाथ!
नई दिल्ली: नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में फंसे बापू आसाराम की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार सेवादार शिवा के मोबाइल से आसाराम और महिला की जो वीडियो क्लिप मिली है उसमे आसाराम महिला के शरीर के कुछ हिस्सों पर हाथ फेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह आसाराम के खिलाफ अहम सबूत माना हो सकता है। अभी पुलिस शिवा के मोबाइल की छानबीन कर रही है। साथ ही इस वीडियो क्लिप के बारे में…
Read Moreनरेंद्र मोदी के पीएम कैंडिडेट पर अब शिवराज का अड़ंगा?
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर अडंगा डाल दिया है। एक अग्रेजी दैनिक ने भाजपा के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि शिवराज चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित न किया जाए। सूत्रों की मानें तो चौहान ने अपनी यह इच्छा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और संघ प्रमुख मोहन भागवत को भी बता दी है। चौहान का तर्क है कि मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित करने…
Read More