नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है और आज सोनिया आज 67 साल की हो गईं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी नेता नेल्सन मंडेला के निधन की वजह से कोई समारोह नहीं आयोजित किया जाएगा। पार्टी सूत्रों ने जोर दिया कि इस फैसले का विधानसभा चुनावों के नतीजों से कोई संबंध नहीं है। दिवंगत दक्षिण अफ्रीकी नेता के सम्मान में देश में शुक्रवार से पांच दिनों का राजकीय शोक है।
Read MoreCategory: Breaking News
मिजोरम चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे
एजल: 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज शुरू हो गई। मिजोरम में कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 4 सीट पर आगे चल रही है। मिजोरम विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य के संयुक्त प्रमुख निर्वाचन अधिकारी एच लालेंगमाविया ने बताया कि आठ जिलों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के महानिदेशक आशीष श्रीवास्तव और कई पर्यवेक्षक यहां पहुंच…
Read Moreशीला के लिए बना 40 फुट का हार, करता रहा इंतजार
पूर्वी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पिछले 15 सालों में दिल्ली में अच्छा काम किया इसलिए कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को उम्मीद थी कि इस बार भी शीला की ही जीत होगी लेकिन सब कुछ उलट हुआ। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं सहित शीला दीक्षित के अरमान धरे के धरे रह गए और आम आदमी पार्टी (आप) को कम आंकना कांग्रेस को भारी पड़ा। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने भारी मतों से शीला दीक्षित को करारी हार दी। सूत्रों के अनुसार शीला की सत्ता पर वापसी की आस…
Read Moreपुलिस पर झल्लाया साईं, हां, मैंने किया था बलात्कार
नई दिल्ली/सूरत: दुष्कर्म का आरोपी नारायण साईं पूछताछ में पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। इसी के चलते क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को उस पर सख्ती बरतनी पड़ी। इसके बाद साईं झल्ला गया और उसने खीझ कर कहा, ‘‘हां, मैंने बलात्कार किया था।’’ सूरत की 2 बहनों में से एक ने नारायण पर और दूसरी ने उसके पिता आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साईं से सच उगलवाने के लिए पुलिस अब उसका नार्को टैस्ट कराने पर विचार कर रही है। इससे पहले गुरुवार को बलात्कार के आरोपी…
Read Moreमेरे पाप की सजा मेरे परिवार को क्यों : खेमका
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार की तरफ से नई चार्जशीट मिलने के बाद अशोक खेमका ने राज्य के मुख्य सचिव पी.के.चौधरी को चिट्ठी लिखी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। चिट्ठी में खेमका ने प्रशासन के रवैये पर आपत्ति जाहिर करते हुए लिखा है कि मेरे पाप की सजा मेरे परिवार को क्यों दी जा रही है? खेमका के मुताबिक चार्जशीट की चिट्ठी जब उनके घर पर भेजी गई तब वह चंडीगढ़ से बाहर थे। इसके बावजूद 4 दिसम्बर रात 8.30 बजे उनके…
Read Moreक्या संजय दत्त ने छुट्टी के लिए झूठ बोला?
मुंबई: अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर विवादो में घिर गए है। 1993 के मुंबई बम विस्फोटों के मामले में यरवदा जेल में बंद संजय दत्त ने जेल प्रशासन को छुट्टी के लिए आवेदन दिया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है। इस पैरोल के मंजूर होने के बाद संजय दत्त आज जेल सेे बाहर आ सकते हैं। लेकिन संजय दत्त की छुट्टी इसलिए विवादो में है कि उन्होंने छुट्टी के लिए जो तर्क दिए है, क्या वह सही हैं। दरअसल, संजय ने अपने आवेदन में तीन बातों का जिक्र…
Read Moreमर्यादा आदर्श का प्रतीक राम-सीता विवाह
पौराणिक धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस तिथि को भगवान राम ने जनक नंदिनी सीता जी से विवाह किया था। जिसका वर्णन श्री रामचरितमानस में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी ने बड़ी ही सुंदरता से किया है। श्री रामचरितमानस के अनुसार महाराजा जनक ने सीता के विवाह हेतु स्वयंवर रचाया। सीता के स्वयंवर में आए सभी राजा-महाराजा जब भगवान शिव का धनुष नहीं उठा सके तब ऋषि विश्वामित्र ने प्रभु श्री राम को आज्ञा देते हुए कहा,” हे राम ! उठो शिव जी का धनुष तोड़ो और जनक का संताप मिटाओ।” गुरु…
Read More‘कांग्रेस कर रही है मुस्लिमों के दिल में मोदी के लिए खौफ पैदा’
अयोध्या: अयोध्या मालिकाना हक मुकदमे में सबसे पुराने वादियों में से एक मोहम्मद हाशिम अंसारी ने दावा किया कि कांग्रेस मुस्लिमों के दिल में नरेंद्र मोदी का खौफ पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता को प्रधानमंत्री बनने के लिए मुस्लिम समुदाय के समर्थन की जरूरत है। बाबरी मस्जिद विध्वंस के 21 साल पूरे होने के मौके पर 92 साल के हाशिम ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए मुस्लिमों के पूरे समर्थन की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के मुसलमान खुशहाल और संपन्न…
Read Moreदिल्ली गैंगरेप में नया मोड़: दो आरोपियों का दावा, छह लोगों में नहीं थे शामिल
नई दिल्ली: राजधानी में पिछले साल 16 दिसंबर को चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो अभियुक्तों ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में दावा किया कि वे उन छह लोगों में नहीं थे जिन्होंने इस बर्बर अपराध को अंजाम दिया था। इस मामले में सुनवाई अदालत ने चार अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई है। यह दावा करने वाले दोनों अभियुक्त भी उन चारों अभियुक्तों में शामिल हैं। अक्षय ठाकुर और विनय शर्मा की ओर से पेश वकील ए.पी. सिंह ने न्यायमूर्ति रेवा…
Read Moreनेल्सन मंडेला की मौत पर दुनिया में शोक
जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन के पुरोधा और पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का कल निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। मंडेला पिछले कुछ महीनों से फेफडों में संक्रमण के शिकार थे और जोहानसबर्ग स्थित अपने घर में स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। नेल्सन मंडेला की मौत पर दुनिया में शोक राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नेल्सन मंडेला के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नेल्सन मंडेला के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा, ‘‘इंसानों के बीच मसीहा समान मंडेला नहीं रहे। उनका निधन जितनी…
Read More