मिजोरम चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे

मिजोरम चुनाव: शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे

एजल: 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना आज शुरू हो गई। मिजोरम में कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है जबकि मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) 4 सीट पर आगे चल रही है। मिजोरम विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। राज्य के संयुक्त प्रमुख निर्वाचन अधिकारी एच लालेंगमाविया ने बताया कि आठ जिलों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के महानिदेशक आशीष श्रीवास्तव और कई पर्यवेक्षक यहां पहुंच चुके हैं।

राज्य में कुल 142 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें से छह महिलाएं हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मिजोरम डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) के सहयोगी दलों मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 31, मिजोरम पीपल्स कांफ्रेंस (एमपीसी) ने आठ और मारालैंड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एमडीएफ) ने एक सीट पर उम्मीदवार को उतारा है। मिजोरम नेशनलिस्ट पार्टी (जेडएनपी) ने 38 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि भाजपा के 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके अलावा राकांपा के दो, जय महा भारत पार्टी का एक और चार निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। मुख्यमंत्री ललथनहवला (कांग्रेस) अपने घरेलू मैदान सेरछिप और हरांगतुर्जो से चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य विप

Related posts