नई दिल्ली: अयोध्या में बाबरी ध्वंस कांड पर एक खोजी अभियान में न्यूज पोर्टल कोबरा पोस्ट ने दावा किया है कि 6 दिसंबर 1992 की वह घटना पूर्व नियोजित कार्रवाई थी तथा विश्व हिन्दू परिषद और शिवसेना ने दो अलग अलग पुख्ता योजनाएं बनायी थीं। आपरेशन जन्मभूमि नाम के इस अभियान में बाबरी ढांचा कांड में लिब्रहान आयोग में आरोपित लोगों में से 23 लोगों से बातचीत के आधार पर ये दावे किये हैं। कोबरापोस्ट के संपादक अनिरूद्ध बहल ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में करीब ढाई घंटे की…
Read MoreCategory: Breaking News
‘मोदी वीजा के लिए आवेदन नहीं करेंगे, अमेरिका खुद वीजा देने आएगा’
अंबाला: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने अंबाला लोकसभा क्षेत्र के बरवाला इलाके में शुक्रवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि देश में मंहगाई और भ्रष्टाचार को बढ़ावा कांग्रेस ने ही दिया है इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। केंद्र में अगर हमारी सरकार बनती है तो देश से बाहर जमा काला धन लाने के लिए सिर्फ 100 दिन में कार्रवाई की जाएगी। नरेंद्र मोदी के अमरीका वीजा मामले में बोलते हुए उन्होने कहा कि ‘मोदी वीजा के लिए आवेदन…
Read Moreसहारा मामला: सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत
नई दिल्ली: सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष निवेशकों को करीब 10,000 करोड़ रुपये लौटाने संबंधी नया प्रस्ताव पेश किया है। सहारा ने कहा कि वह जून, सितंबर और दिसंबर में 3500 करोड़ रूपए की तीन किश्तों में भुगतान करेगा। शेष धनराशि का भुगता 31 मार्च, 2015 तक भुगतान कर देगा। सहारा समूह ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 3-4 कार्यदिवस के भीतर 2500 करोड़ रूपए का भुगतान कर देगा। वहीं मामले पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी गई है।
Read Moreकाशी में मोदी-केजरीवाल दंगल तय
वाराणसी:आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी रैली में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि वह मोदी के खिलाफ वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। इस तरह काशी में केजरीवाल तथा मोदी के बीच होने वाला चुनावी दंगल तय हो गया। वहीं केजरीवाल ने मोदी को चुनौती दी कि वह वाराणसी में उनके साथ बहस में मुकाबला करें। केजरीवाल ने कहा कि वाराणसी के लोग यदि मोदी को चुनते हैं तो वह किसानों की सारी जमीन मुकेश अंबानी…
Read Moreपाकिस्तान में स्थापित है भारत का पहला शक्तिपीठ
पुराणों के मतानुसार भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र प्रजापति दक्ष कश्मीर घाटी के हिमालय क्षेत्र में रहते थे। उनकी पुत्री सती ने अपने पिता की इच्छा के विरूद्ध भगवान शंकर से विवाह किया था। माता सती और भगवान शंकर के विवाह उपरांत राजा दक्ष ने एक विराट यज्ञ का आयोजन किया लेकिन उन्होंने अपने दामाद और पुत्री को यज्ञ में निमंत्रण नहीं भेजा। फिर भी सती अपने पिता के यज्ञ में पहुंच गई। लेकिन दक्ष ने पुत्री के आने पर उपेक्षा का भाव प्रकट किया और शिव के विषय में…
Read Moreराहुल छत्तीसगढ में 31 मार्च को करेंगे प्रचार अभियान की शुरूआत
रायपुर: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ के कोन्डागांव में 31 मार्च को एक जनसभा संबोधित कर राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने आज यहां पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर में गांधी के प्रचार अभियान के शुभारंभ से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा आयेंगी और इस इलाके में विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा चुनावों में पार्टी को सफलता मिलेगी। उन्होंने एक बार फिर राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश गुप्ता, रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक जी.पी.सिंह समेत…
Read Moreवाराणसी पहुंचे केजरीवाल, मोदी के खिलाफ लड़ेंगे या नहीं फैसला आज
लखनऊ: आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल वाराणसी पहुंच गए हैं। केजरीवाल आज बेनियाबाग मैदान में रैली करने वाले हैं। रैली में रायशुमारी की जाएगी कि केजरीवाल को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं। रैली ग्रांउड पहुंचने से पहले केजरीवाल स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट जाएंगे और इसके बाद काल भैरो मंदिर में मत्था टेकने जाएंगे। केजरीवाल आज शाम वाराणसी में स्थानीय बुनकरों से भी मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।
Read Moreलापता विमान दक्षिण हिंद महासागर में गिरा : मलेशिया
पर्थ: लापता मलेशियाई विमान एम.एच. 370 के संबंध में आज मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक ने आशंका जताई है कि यह विमान दक्षिण हिंद महासागर में गिरा है। मलेशियाई एयरलाइन ने विमान में सवार चालक दल व यात्रियों को मृत मानते हुए उनके परिजनों को इस संबंध में एस.एम.एस. भेजा है। वहीं हिंद महासागर के सुदूर हिस्से में आस्ट्रेलियाई विमान को आज ऐसी 2 वस्तुओं का पता चला जो संभवत: लापता मलेशियाई विमान एम.एच. 370 का मलबा हो सकता है। एक जहाज उन्हें लाने के लिए भेजा गया है। आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री…
Read Moreनेताओं के बैंक खातों पर आयकर विभाग की नजर
लखनऊ: सोलहवीं लोकसभा के लिए चुनाव का बिगुल बजते ही जांच एजेंसियों ने अपनी नजरें चुनाव में इस्तेमाल होने वा बलैक मनी पर जमा दी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जहां आयकर विभाग राजनेताओं के बैंक खातों पर पैनी नजर रख रहा है, वहीं दूसरी ओर नेताओं को अब आवागमन के दौरान उनके पास मौजूद पैसों का हिसाब भी उन्हें देना पड़ेगा। जांच के दायरे में एयरपोर्ट भी आएंगे जहां घरेलू व प्राइवेट विमानों से आने वाले राजनेताओं के सामान की तलाशी ली जा सकती है। इधर निर्वाचन आयोग…
Read More‘आप’ के मैदान में उतरने से दिल्ली में इस बार होगा त्रिकोणा मुकाबला
नई दिल्ली: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबले की प्रबल संभावना है। दिल्ली में आम तौर पर किसी भी चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला होता है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में पूरे दम खम के साथ ताल ठोंकने से इस बार के विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी त्रिकोणीय मुकाबले की प्रबल उम्मीद है। चुनाव मैदान में पहली बार उतरी आप ने विधानसभा चुनाव में…
Read More