एक महीने के अंदर लेंगे कसाब की मौत का बदला’

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब की मौत से बौखलाई तहरीक-ए-तालिबान ने एक महिने के अंदर उसकी मौत का बदला लेने की धमकी दी है। 26/11 के दोषी अजमल कसाब को भारत में फांसी पर लटकाए जाने का बदला लेने के लिए उसके लड़ाके अमृतसर और हैदराबाद में मौजूद हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि तहरीक-ए-तालिबान (जुनदुल्लाह गुट) के प्रवक्ता अहमद मारवत ने बुधवार को एक अज्ञात जगह से बताया कि हम एक महीने के भीतर भारत से कसाब का बदला ले लेंगे। उसकी मौत बेकार नहीं जाएगी।…

Read More

फलस्तीनियों को पर्यवेक्षक राष्ट्र का दर्जा हासिल

संयुक्त राष्ट्र ने फलस्तीनी प्राधिकरण को ग़ैर-सदस्य पर्यवेक्षक राष्ट्र का दर्जा दे दिया है। गुरूवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़लस्तीनी प्राधिकरण का दर्जा बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर हुए मतदान में कुल 193 सदस्य देशों में से 138 देशों ने प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया। इसरायल, अमेरिका और कनाडा सहित नौ देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ़ वोट डाला जबकि 41 देशों ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया। एक और पड़ाव तय इसके साथ ही फलस्तीन ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर मुल्क के तौर पर मान्यता हासिल करने…

Read More

Former Prime Minister I.K. Gujral passes away

Former Prime Minister I.K. Gujral, who headed a rickety coalition government in the late 1990s, died on Friday after a brief illness. Gujral, 92, breathed his last at 3.27 pm in a private hospital after a multi-organ failure. He was admitted to the hospital on November 19 with a lung infection, family sources said. shimla (virender khagta) The former Prime Minister, who was on ventilator support, had been unwell for sometime. He was on dialysis for over a year and suffered a serious chest infection some days ago. He will…

Read More

चाहे तो मुझे बाहर निकाल दें चयनकर्ता: सचिन

मुंबई टेस्ट मैच में सचिन क्या फ्लॉप हुए कि सुनील गावस्‍कर सहित कई विशेषज्ञों की राय सामने आई कि सचिन पर उम्र हावी हो चुकी है, अब उन्हें संन्यास के बारे में सोचना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट का ये भगवान खुद अपने प्रदर्शन से काफी खफा है। मुंबई टेस्ट मैच में हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं से बात की थी और हार और अपने परफार्मेंस पर दुख जाहिर किया था। एक निजी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक सचिन ने…

Read More

सीधे खाते में जाएगी सब्सिडी की राहत

अगले लोकसभा चुनाव में वोट बटोरने के लिए यूपीए सरकार ने आम आदमी के खाते में सीधे नकद भुगतान करने का रास्ता चुना है। कैश सब्सिडी ट्रांसफर योजना के जरिए तमाम सरकारी योजनाओं की रकम जरूरतमंदों के खाते में सीधे जाएगी। इसके जरिए बिचौलियों पर लगाम लगाई जा सकेगी। आपका पैसा आपके हाथ के नारे के साथ पेश इस योजना के जरिए लगभग चार लाख करोड़ रुपये की कैश सब्सिडी लोगों के खातों में जाएगी। कैश सब्सिडी सीधे खाते में पहुंचाने की सरकार की इस स्कीम को कांग्रेस अगले चुनाव…

Read More

जी न्यूज के दो संपादक पैसा उगाही में गिरफ्तार

जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के प्रमुख समीर अहलूवालिया को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी से सौ करोड़ रुपये की उगाही के प्रयासों के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि बहुचर्चित कोयला घोटाले में जिंदल की कंपनी के विरुद्ध खबर न चलाने की मांग करते हुए इन्होंने धन उगाही का प्रयास किया था। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने गिरफ्तारी की पुष्टि की। जिंदल समूह ने करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच…

Read More

सुराग देने वाले को मिलेगा 20 करोड़ का इनाम

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में तालिबान के बढ़ते कदम से डरी पाकिस्तानी हुकूमत को आखिरकार एक नया कदम उठाना ही पड़ा है। पाकिस्तान सरकार ने तहरीक-ए-तालिबान के प्रवक्ता एहसानुल्लाह एहसान के ठिकाने के बारे में सुराग देने वाले को 20 करोड़ रूपए के इनाम की घोषणा की है। गृहमंत्री रहमान मलिक ने यहां संवाददताओं से बातचीत में दावा किया कि एहसान विदेशी तत्वों के लिए काम कर रहा है और उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही तालिबान प्रवक्ता के बारे में सारे विवरण का खुलासा करेंगे। उल्लेखनीय है कि एहसान उत्तर पश्चिमी…

Read More

मर्डर के बाद नामधारी ने बोला था,काम हो गया

मुरादाबाद: दिल्ली पुलिस को सुखदेव नामधारी के मुंह से निकले ये शब्द काम हो गया, काफी खटक रहे हैं। यह शब्द नामधारी ने पोंटी चढ्डा को अस्पताल ले जाने के बाद कहे थे इन शब्दों के साथ पुलिस वारदात के कुछ पहले से लेकर कुछ बाद तक के वक्त की नामधारी की कॉल डिटेल के विश्लेषण में लग गई है। सुखदेव नामधारी चढ्डा बंधु हत्याकांड में चश्मदीद है। नामधारी ने ही पोंटी चढ्डा को हास्पिटल पहुंचाया था। बाद में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए इसके लिए हरदीप उर्फ सतनाम…

Read More

सब्सिडी के बदले कैश योजना को केन्द्र ने दी मंज़ूरी

नई दिल्ली: यूपीए सरकार अगले साल से गरीबों को राशन में मिलने वाली सब्सिडी के बदले कैश देने की मंजूरी दे दी है। यह पैसा सीधे उनके बैंक अकाउंट में पहुंचेगा। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय समिति की बैठक के बाद यह फ़ैसला सुनाया है। यूपीए सरकार ने तय किया है कि अब ग़रीब लोगों को सस्ता राशन देने के बजाय सीधे पैसा बांटा जाएगा ताकि उन तक बिना धांधली के पूरा पैसा पहुंच सके। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में राष्ट्रीय समिति की बैठक में इस फ़ैसले पर मुहर लगी और प्रधानमंत्री ने…

Read More

आइंस्टीन, न्यूटन की बुद्धि का रहस्य सुलझा

लंदन: अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि आइंस्टीन और न्यूटन सहित वैज्ञानिकों ने जो महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सफलताएं अर्जित की उनमें से कुछ का कारण था कि उन वैज्ञानिकों ने अपनी बुद्धिमत्ता को कल्पना की उड़ान भरने से नहीं रोका। कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा द्वारा कराये गये एक नये अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने पाया कि सामान्य काम करने से हमे दिवास्वप्न देखने का मौका मिलता है। हमारे दिमाग में चलने वाले जटिल सवालों का हल खोजने में इन दिवास्वप्न की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। टेलीग्राफ में प्रकाशित खबर के अनुसार अल्बर्ट…

Read More