पाकिस्तान को भड़काना नहीं चाहता भारत: अमेरिकी रिपोर्ट

वाशिंगटन: भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान को सामरिक गहराई से वंचित करना और यह सुनिश्चित करना चाहता है कि वहां उसके हितों पर हमले नहीं किए जाए, लेकिन कोई बड़ी सुरक्षा भूमिका निभा कर पाकिस्तान की भावनाओं को भड़काने में उसकी ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। अमेरिका की एक संसदीय रिपोर्ट में यह टिप्पणी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो अहम पड़ोसियों के साथ अफगानिस्तान का रूख ‘‘नाजुक संतुलनकारी कृत्य’’ है। अमेरिकी संसद की एक स्वतंत्र शोध शाखा ‘कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस’ की रिपोर्ट में इसके भी ब्योरे हैं…

Read More

भारत से वियतनाम ने मांगी मदद, चीन के कान खड़े

बीजिंग: चीन ने वियतनाम के प्रधानमंत्री की ओर से दक्षिणी चीन सागर से जुड़े विवाद के समाधान में भारत से मदद देने को लेकर की गई अपील पर सावधानी से प्रतिक्रिया देते हुए उम्मीद जताई है कि सभी पक्ष इस क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता कायम रखेंगे। पिछले दिनों वियतनाम के प्रधानमंत्री तान दुंग ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान भारत से कहा था कि दक्षिणी चीन सागर में चीन के साथ विवाद को लेकर आचार संहिता से जुड़ी घोषणा के पूर्ण कार्यान्वयन में वह पूरा समर्थन दे। इस मुद्दे…

Read More

PM says anger genuine, promises women’s safety Crackdown on protesters after a wave of violent clashes

Delhi (VIRENDER KHAGTA)With protests against the gang rape of a 23-year woman in the capital turning violent, Prime Minister Manmohan Singh tonight appealed to the people to maintain peace and calm while assuring that the government would make all possible efforts to ensure security and safety to all women in the country. In a statement, he said he shared everybody’s concern for the young woman, who was the victim of the gang rape last Sunday night. “This is a genuine and justified anger and anguish at this ghastly incident. We…

Read More

रूस भारत से चाहता है प्रगाढ़ सम्बंध: पुतिन

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि नई दिल्ली का वाकई में एक अनोखा विशिष्ट और गौरवान्वित चरित्र है। इसके साथ ही उन्होंने व्यापार व रक्षा सहयोग तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों में राय-मशविरे को बढ़ावा देने की आशा जाहिर की। पुतिन, सोमवार तड़के दिनभर के दौरे पर यहां पहुंचे। उन्होंने कहा है, ‘‘भारत के साथ मित्रता और सहयोग को प्रगाढ़ बनाना हमारी विदेश नीति की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। और अब मैं कह सकता हूं कि उनका (भारत) वाकई में अनोखा विशिष्ट और गौरवान्वित चरित्र है।’’ पुतिन ने…

Read More

दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस एक सप्ताह में पेश करेगी आरोपपत्र

नई दिल्ली:(वीरेन्द्र खागटा ) दिल्ली में 23 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार मामले में बढ़ते जनाक्रोश के बीच दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि वह एक सप्ताह के भीतर छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर करेगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम एक सप्ताह के भीतर आरोपपत्र दायर करेंगे।’’ दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर तेजेन्द्र खन्ना और महिला संगठनों की बैठक के दौरान पुलिस आयुक्त नीरज गुप्ता ने इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि तकरीबन एक सप्ताह पहले पैरा-मेडिकल की एक छात्रा से दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर इलाके में…

Read More

विश्व के अंत की अफवाह फैलाने पर 101 लोग गिरफ्तार

पेइचिंग: चीन में पुलिस ने लगभग 101 लोगों को गिरफ्तार किया है जो 21 दिसंबर को दुनिया का अंत होने संबंधी अफवाहें फैलाकर लोगों को भयभीत कर रहे थे। सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने आज बताया कि पुलिस ने आठ राज्यों से इन लोगों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से ढेरों पर्चे, डी वी डी और अन्य सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में से 50 लोगों का संबंध ‘आलमाइटी गाड’ समूह से हैं। गौरतलब हैं कि हाल ही में मिले मायां सभ्यता के अभिलेख के अनुसार इस…

Read More

दिल्ली बलात्कार: हत्या के प्रयास का लगेगा आरोप

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चलती बस में 23 वर्षीय पैरा..मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और बेरहम तरीके से मारपीट करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस ने आज कहा कि उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाया जाएगा और जल्द न्याय के लिए मामले की त्वरित अदालत में सुनवायी की मांग की जाएगी। गत रविवार की रात में बस चालक राम सिंह ने छह अन्य के साथ मिलकर कथित रूप से छात्रा के साथ चलती बस में बलात्कार…

Read More

फिर दो टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान !

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादीर खान ने पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति पर चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि पाकिस्तान की स्थिति 1971 से भी बदतर हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सामाजिक बुराइयों को जल्द दूर नहीं किया गया तो ‘‘वह दिन दूर नहीं, जब हम एक बार फिर विघटित हो जाएंगे।’’ खान ने ‘न्यूज इंटरनेशनल’ में लिखे अपने आलेख ‘इवेंट्स ऑफ 1971’ में कहा है, ‘‘इस समय देश की हालत 1971 से भी खराब है। यह सभी प्रकार की सामाजिक बुराइयों से त्रस्त है। यदि…

Read More

नासा ने ध्वस्त किए चंद्रमा पर भेजे गए उपग्रह

चांद पर नजर रखने के लिए अंतरिक्ष में भेजे गए नासा के दो उपग्रहों को जानबूझ कर चांद की सतह पर ध्वस्त कर दिया गया है। ‘ऐब्ब’ और ‘फ्लो’ नाम के ये अंतरिक्ष यान करीब एक साल तक चांद की परिक्रमा करते हुए उसके गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र को मापने का काम करते रहे हैं। ऐसा उसके आंतरिक हिस्सों के बारे में पता लगाने के लिए किया गया था। वॉशिंग मशीन के आकार के इन दोनों उपग्रहों ने चांद की शानदार और विस्तृत तस्वीरें खींच कर भेजीं थीं। लेकिन बाद में इसका…

Read More

ईएमआई पर नहीं मिली राहत, नए साल में उम्मीद

साल के अंत में सस्ते कर्ज की आस लगाए निवेशकों को मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक से निराशा हाथ लगी है। रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति (मध्य तिमाही) समीक्षा में रेपो रेट और नकद आरक्षण अनुपात (सीआरआर) में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट 8.0 फीसदी, रिवर्स रेपो रेट 7.0 फीसदी और सीआरआर को 4.25 फीसदी पर ही बनाए रखा है। इसके पहले, आरबीआई ने 30 अक्तूबर को पेश मौद्रिक नीति में सीआरआर में 0.25 फीसदी की कमी की थी। हालांकि लोगों के लिए…

Read More