मिस्र ने अपनाया नया संविधान

काहिरा: मिस्र के अवाम ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी तथा उनके दल द्वारा तैयार किये गये इस्लामी संविधान को भारी बहुमत से अपनी मंजूरी दे दी है। मिस्र की सर्वोच्च निर्वाचन समिति के न्यायमूर्ति समीर अबू अल मात्ती ने कल कहा कि दो चरणों में हुई मतदान के बाद संविधान के पक्ष में 63.8 फीसदी मत पडे तथा 32.9 फीसदी मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में शिरकत की। उन्होंने कहा, ‘हमने सभी शिकायतों की अच्छी तरह से जांच कर ली है।’ उल्लेखनीय है कि विपक्ष ने इस संविधान को ‘इस्लामी’ करार देते…

Read More

गुस्से में स्कूली बच्च़ों पर चढ़ाई कार, 13 घायल

बीजिंग: चीन में अपनी बेटी की हत्या पर अदालत के फैसले से नाराज एक व्यक्ति ने गैस टैंक और पटाखों से लदी अपनी कार 23 स्कूली छात्रों के एक समूह पर चढ़ा दी जिससे मिडल स्कूल के 13 बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि 48 वर्षीय यिन ताइजुन ने अपनी कार हेबेई प्रांत में फेंगनिंग की मांचू स्वायत्तशासी काउंटी में फेंगनिंग नंबर 1 मिडल स्कूल के छात्रों के समूह पर चढ़ा दी। ताइजुन तलाकशुदा है और उसके पास कोई पक्की नौकरी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि ताइजुन…

Read More

पाकिस्तान न्यायिक आयोग का मुंबई दौरे पर समझौता अधर में लटका

इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान मुंबई हमले को लेकर सबूत एकत्र करने के लिए अगले साल एक न्यायिक आयोग के संभावित मुंबई दौरे से जुड़े विचारणीय मुद्दों को अंतिम रूप नहीं दे सके हैं, हालाकि इस संदर्भ में बीते पांच दिनों तक गहत बातचीत हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि पाकिस्तान के दूसरे न्यायिक आयोग के मुंबई का दौरा करने को लेकर समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है क्योंकि कई जटिल तकनीकी और कानूनी मुद्दे हैं। सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष गुरुवार से बातचीत…

Read More

रूस ने सीरिया को हथियारों आपूर्ति का खंडन किया

रूस ने उन सभी खबरों का खंडन किया है, जिनमें उसके सीरिया को आक्रामक हथियारों की आपूर्ति करने सम्बंधी बातें कही जा रही हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रूसी रक्षा उप-मंत्री एनातोली एंतोनोव ने कहा, ‘जहां तक सीरिया का सम्बंध है, तो उसे रक्षात्मक हथियारों की आपूर्ति करने पर किसी तरह के प्रतिबंध का फैसला नहीं लिया गया है। रूस उसे आक्रामक हथियार उपलब्ध नहीं करा रहा है।’ उन्होंने उन मीडिया खबरों का खंडन भी किया है, जिनमें कहा जा रहा है कि रूस, सीरिया में स्पेशल टास्क यूनिट…

Read More

महिलाओं के प्रति बदलना होगा नजरिया: राष्ट्रपति

दिल्ली(वीरेन्द्र खागटा) में युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दुखी और क्षुब्ध हैं। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति ने इस घटना को दूषित मानसिकता का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि लोगों को महिलाओं के प्रति नजरिये में बदलाव लाना होगा। समाज का हर तबका जब महिलाओं को पूरा सम्मान देगा, युवाओं में उनके प्रति सकारात्मक सोच होगी, तब हम उम्मीद कर सकते हैं कि ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। घटना के बाद सरकार की पहल को उन्होंने बेहतर कदम बताया।…

Read More

तालिबान को राजनीति में लाने के लिये प्रयासरत है पाक और अफगान

काबुल: अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान तालिबानी आतंकवाद को राजनीतिक अभियान में तब्दील करने तथा शांति प्रक्रिया को सफल बनाने की दिशा में प्रयासरत है। अफगानिस्तान सरकार ने एक वरिष्ठ अधिकारी ने रायटर को बताया कि तालिबानियों को राजनीति की मुख्य धारा से जोडना देश की राजनीतिक प्रक्रिया का एक हिस्सा है और पाकिस्तान इस दिशा में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम आशावादी हैं। हमें विश्वास है वे इस मामले में ईमानदार हैं।’ उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रांस में अफगानी अधिकारियों और तालिबान के वरिष्ठ…

Read More

2 ACPs suspended, trial from Jan 3 New 24×7 helpline to be launched Justice Verma committee begins work

The Delhi Government today suspended two Assistant Commissioners of Police for negligence and sought an explanation from two Deputy Commissioners of Police for not being able to prevent the brutal assault and gang rape of a 23-year-old physiotherapy student in a moving bus in the National Capital. At a press conference here, Delhi Lieutenant Governor Tejinder Khanna, who cut short his US visit, said ACPs Mohan Singh of Traffic wing and Yadram of PCR had been suspended and asked to explain their conduct on the night of the incident. “I…

Read More

आज होगी भारत-पाक के बीच मैदानी जंग

बेंगलुरु: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की मैदानी जंग मंगलवार को यहां पहले टी20 मैच से शुरू हो जाएगी। गौर हो कि मुंबई पर आतंकी हमले के पांच साल बाद भारत और पाक के बीच क्रिकेट सीरीज की शुरुआत हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा क्रिकेट श्रृंखला के बीच भारत और पाकिस्तान दो टी20 और तीन वन डे मैच खेलेंगे। इंग्लैंड की टीम फिलहाल क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियां मनाने स्वदेश गई है। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार द्विपक्षीय श्रृंखला 2007 में खेली थी। इसके बाद आईसीसी के…

Read More

26 को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वे पहली बार 1 अक्तूबर 2001 को सीएम बने थे। इसके बाद 2002 में दूसरी बार और 2007 में उन्होंने तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली। बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद मोदी शुक्रवार को राजभवन गए और राज्यपाल कमला बेनीवाल को अपना और अपने मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया। गुजरात भाजपा के प्रवक्ता विजय रूपानी ने बताया कि मोदी को भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए 25…

Read More

छठी बार हिमाचल के सीएम बने वीरभद्र

वीरभद्र सिंह रिकॉर्ड छठी बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्यपाल उर्मिला सिंह ने वीरभद्र सिंह और नौ मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कैबिनेट में शामिल होने वाले मंत्री हैं- विद्या स्टोक्स, ठाकुर कौल सिंह, जीएस बाली, सुजान सिंह पठानिया, ठाकुर सिंह भरमौरी, प्रकाश चौधरी, मुकेश अग्निहोत्री, सुधीर शर्मा और धनीराम शांडिल। हाल ही में विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने फतह हासिल की थी। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस को 36, भाजपा को 26 और अन्य…

Read More