जयपुर: राजस्थान में जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे के इस कथन कि भाजपा आई तो गुजरात जैसा विकास किया जाएगा पर पलटवार करते हुए कहा हैकि प्रदेश के लोगों ने श्रीमती राजे का पांच साल का कुराज बहुत करीब से देखा है और उन्होंने एकजुट होकर वर्ष 2008 में उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गुजरात जैसे विकास के कथन को हास्यास्पद बताते हुए मसीह ने कहा कि गुजरात में नरेन्द्र मोदी भय और असुरक्षा का वातावरण…
Read MoreCategory: Breaking News
अंतरिक्ष सुरक्षा मामले में भारत की अहम भूमिका : अमेरिका
वाशिंगटन: ओबामा प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अंतरिक्ष सुरक्षा मामले में अमेरिका-भारत सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारी ने कहा कि अंतरिक्ष संबंधी कई मामलों में अग्रणी नई दिल्ली के पास अंतरराष्ट्रीय समुदाय को देने के लिए काफी कुछ है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष गोष्ठी में ‘आम्र्स कंट्रोल, वेरिफिकेशन एण्ड कम्प्लायंस’ के उप सहायक विदेश मंत्री फ्रैंक ए. रोज ने कहा, ‘हम एशिया-प्रशांत क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका-भारत के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका देखते हैं।’ उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक…
Read Moreचौथे परमाणु परीक्षण की तैयारी में उत्तर कोरिया!
सोल: उत्तर कोरिया के मुख्य परमाणु परीक्षण स्थल पर तेज होते क्रियाकलापों की खुफिया खबरों के बीच दक्षिण कोरिया ने आज कहा कि उत्तर कोरिया चौथे परमाणु परीक्षण की तैयारी करता दिख रहा है। दक्षिण कोरिया के एक मंत्री रयो किहल जाइ ने संसदीय समिति की सुनवाई के दौरान इन खबरों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘इस तरह के संकेत हैं।’ उत्तर कोरिया ने इस साल फरवरी में तीसरा परमाणु परीक्षण किया था और इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने इस देश पर प्रतिबंधों का सिलसिला शुरू किया था।…
Read Moreनीतीश ने साधा मोदी पर निशाना कहा, ‘मधुमक्खियों का छत्ता गुणकारी’
पटना: कांग्रेस और भाजपा के बीच मधुमक्खियों के छत्ते को लेकर चल रही जंग में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कूद पड़े हैं। नीतीश ने अप्रत्यक्ष रूप से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मधुमक्खियों का छत्ता गुणकारी है और बिहार में शहद का उत्पादन सबसे ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि छत्ता ही नहीं होगा तो शहद कैसे मिलेगा? इस तरह नीतीश ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश एक मधुमक्खियों का…
Read Moreमनमोहन 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ करेंगे जर्मनी का दौरा
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 10 से 12 अप्रैल के बीच बर्लिन का दौरा करेंगे। कम से कम पांच कैबिनेट मंत्रियों को वह अपने साथ ले जाएंगे। इस दौरे के दौरान बर्लिन में भारत और जर्मनी के बीच शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और हरित ऊर्जा से जुड़े कई करारों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री यह दौरा जर्मनी की चांसलर अंजेला मर्केल के निमंत्रण पर करने जा रहे हैं। वह मर्केल के साथ अंतर-शासकीय परामर्श की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक की परंपरा वर्ष 2011 में शुरू…
Read Moreगांधी परिवार से जुड़ा बड़ा खुलासा, इंदिरा गांधी की होती थी जासूसी!
नई दिल्ली: विकीलीक्स ने एक बार फिर अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के जरिए गांधी परिवार बड़ा खुलासा किया है विकीलीक्स ने दावा किया है कि 1975 में इमरजेंसी के दौरान एक जासूस प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के घर में रहा करता था और उनकी जासूसी किया करता था। हांलाकि अभी साफ नही हुआ कि जासूसी करने वाला भारतीय था या विदेशी। जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि इसी जासूस ने पहले ही यह बात लीक कर दी थी कि इंदिरा गांधी 1977 में आम चुनाव करा सकती…
Read More‘आडवाणी ने मंदिर के नाम तो मुलायम ने मस्जिद के नाम पर बटोरे है वोट’
देवबंद: फेमस इस्लामिक विद्वान मौलाना नदीमुल वजदी ने आडवाणी को ढांचा विध्वंस का दोषी करार देते हुए कहा कि मुलायम सिंह पता नहीं क्यों उनकी बार-बार तारीफ कर रहे हैं। उनके बयानों से ऐसा लगता है कि वह सियासी फायदा चाहते हैं। शायद वह चाहते हैं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी उनकी मदद करे। उन्होंने कहा कि यदि मुलायम का यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब मुसलमान उनका पूरी तरह साथ छोड़ देंगे। दारुल उलूम के आदिल सिद्दीकी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों ने मुसलमानों का…
Read More‘पाकिस्तान सरकार के सहयोग से हुए ड्रोन हमले’
वाशिंगटन: पाकिस्तानी अवाम के लिए काल बनकर आने वाले ड्रोन हमलों के मामले में हुए एक नए खुलासे से पता लगा है कि इन्हें पाकिस्तान सरकार और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के बीच हुए एक गोपनीय करारनामे के तहत अंजाम दिया जाता रहा है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेतृत्व वाली जम्हूरियत पसंद सरकार हालांकि इन हमलों की कडी निंदा करती आई है और इन्हें बंद करने को लेकर अमेरिका पर कूटनीतिक दबाव भी बनाती रही है। अमेरिकी दैनिक न्यूयार्क टाइम्स में कल प्रकाशित हुई रिपोर्ट में बताया गया कि…
Read Moreराजनाथ, सुषमा, जेटली को ले जा रहे विमान की आपात लैंडिंग
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ नेताओं सुषमा स्वराज तथा अरूण जेटली को ले जा रहे निजी जेट विमान को आज यहां आटो पायलट सिस्टम में समस्या पैदा होने पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता बेंगलूर में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे लेकिन विमान यहां से उड़ान भरने के नौ मिनट बाद ही आपात स्थिति में उतार लिया गया। सू़त्रों ने यहां प्रेट्र को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और…
Read Moreपाक सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुशर्रफ के देश छोडऩे पर रोक
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ संविधान की मूल भावना को आहत करने के लिए राष्ट्रद्रोह तथा वर्ष 2007 में आपातकाल लगाने के लिए मुकदमा चलाए जाने की मांग करने वाली कई याचिकाओं पर आज सुनवाई शुरू हो गई। पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ के देश छोडऩे पर भी रोक लगा दी हैं। आज सुबह याचिकाओं पर सुनवाई शुरू होने से कई घंटे पहले मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी ने मुशर्रफ के खिलाफ ‘राष्ट्रद्रोह (दंड) अधिनियम 1973’ के तहत मुकदमा…
Read More