भुंतर पहुंची केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय की टीम

पतलीकूहल/ कुल्लू। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट के विस्तार के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय गंभीर हो गया है। इस सिलसिले में वीरवार को आईआईटी रुड़की और एयरपोर्ट अथॉरिटी से आई टेक्निकल टीम ने एयरपोर्ट का स्पॉट विजिट किया। इस तकनीकी टीम में पांच अधिकारी शामिल थे। टीम में तीन अधिकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी और दो अधिकारी आईआईटी रुड़की से थे। इस मौके पर डीसी कुल्लू राकेश कंवर और एयरपोर्ट अथॉरिटी के अलावा वन और रेवेन्यू समेत कई महकमों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीसी राकेश कंवर का कहना है कि रुड़की से…

Read More

तांदी पंचायत के लिए बनेगी सिंचाई योजना

केलांग। लाहौल घाटी के मालंग गांव में पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं जिला लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास पंचायतों के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से न केवल पंचायती राज बल्कि संस्थाओं के जन प्रतिनिधि भी जागरूक होंगे। उहोंन्ने बताया कि तांदी पंचायत के लोगों को सिंचाई के लिए खडिंप से…

Read More

अनुदान से संवारिए अपने बगीचे

कुल्लू। उद्यान तकनीकी मिशन के तहत कुल्लू जिला को केंद्र सरकार की ओर से साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। बगीचों को संवारने और नए बगीचे लगाने के इच्छुक बागबानों की इस राशि से मदद की जाएगी। उद्यान तकनीकी मिशन योजना के तहत बागबानों को चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 में करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू बागवानी विभाग को तीन करोड़ 53 लाख रुपये मिल चुके हैं। जिला में यह राशि बागबानों को विभिन्न मदों के…

Read More

अनुदान से संवारिए अपने बगीचे

कुल्लू। उद्यान तकनीकी मिशन के तहत कुल्लू जिला को केंद्र सरकार की ओर से साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि मिल चुकी है। बगीचों को संवारने और नए बगीचे लगाने के इच्छुक बागबानों की इस राशि से मदद की जाएगी। उद्यान तकनीकी मिशन योजना के तहत बागबानों को चालू वित्तीय वर्ष 2013-14 में करोड़ों रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू बागवानी विभाग को तीन करोड़ 53 लाख रुपये मिल चुके हैं। जिला में यह राशि बागबानों को विभिन्न मदों के…

Read More

चंडीगढ़ और दिल्ली में बनेंगे बौद्ध विहार : रवि

केलांग। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक मामले विभाग के संयुक्त तत्वाधान में केलांग में एक दिवसीय सूचना शिक्षा पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसटी कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक रवि ठाकुर ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनके माध्यम से इन वर्गों को लाभान्वित…

Read More

4.33 करोड़ से बनेगी पनगां-शेगली सड़क : प्रतिभा

पतलीकूहल (कुल्लू)। सांसद प्रतिभा सिंह ने बुधवार शाम पतलीकूहल में सामुदायिक भवन और बैंची में मिडिल स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। पतलीकूहल के अंबेदकर भवन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि पनगां-शेगली सड़क के लिए प्रदेश सरकार ने 4.33 करोड़ रुपये का प्रावधान कर इसका कार्य आरंभ कर दिया गया है। उन्हाने बताया कि पनगां-शांगशर सड़क के लिए भी 1.29 करोड़, नग्गर-रूमसू को दो करोड़ और फोजल-फ लाइन सड़क के लिए 1.70 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। बैंची-मंझलीहार सड़क के…

Read More

जीप खाई में गिरी एक की मौत

रोहड़ू। महेंदली करासा मार्ग पर पौधार के समीप पिकअप जीप के दुर्र्घटना ग्रस्त होने से वाहन मालिक की मौके पर मौत हो हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंदली निवासी जगमोहन वीरवार रात करासा गांव से अपनी पिकअप जीप लेकर महेंदली के लिए लौट रहा था। रात को जीप पौधार के समीप करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे का पता शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे चला। घटना…

Read More

गैरहाजिर अफसरों से जवाब तलब

ऊना। वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ आम आदमी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें और लंबित पड़े विकास कार्यों को गति प्रदान करें। वह शुक्रवार को ऊना के बचत भवन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति का उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया और आदेश दिए कि गैरहाजिर रहे अधिकारियों को उपायुक्त को अपनी गैरहाजिरी का कारण बताना होगा।…

Read More

पार्टी कहे तो लड़ूंगा चुनाव : कालिया

ऊना। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गगरेट के विधायक राकेश कालिया ने कहा कि यदि पार्टी कहे तो वे हमीरपुर संसदीय सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। यह भी कहा कि उन्होंने अभी विधानसभा चुनाव लड़ा है। एआईसीसी में भी उनके पास काफी काम है। हमीरपुर संसदीय सीट पर सक्षम लोगों की कमी नहीं है। संसदीय हलके में कुछ मंत्री भी हैं, जिन्हें मैदान में उतारा जा सकता है। कालिया ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री जिसे चाहें उसे चुनाव जिता भी सकते हैं। वह शुक्रवार को…

Read More

भीषण अग्निकांड में दुकान राख

अंब (ऊना)। उपमंडल के चक में एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई। भीषण आगजनी में दुकान में रखी लाखों रुपये की लकड़ी राख हो गई। घटना वीरवार तड़के की है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आगजनी पर काबू पाया। हालांकि, आग लगने के कारणों के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार चक निवासी अजय कुमार की दुकान में वीरवार तड़के अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग की लपटों को देख लोगों में…

Read More