विजिलेंस को प्रधान और उसके पति तलाश

ऊना। विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने सरकारी पाइपों के गोलमाल में आरोपी प्रधान और उसके पति की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। ब्यूरो की टीम ने सिध चलेहड़ इलाके में शनिवार को दबिश देकर 45 सरकारी पाइपों को कब्जे में ले लिया था। सिंचाई योजना के लिए आई इन पाइपों को पेयजल योजना में इस्तेमाल करके पेयजल योजना को स्वीकृत राशि को डकारने के आरोप हैं। प्रधान और उसके पति के खिलाफ ब्यूरो ने मामला दर्ज कर रखा है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए ब्यूरो…

Read More

दुलैहड़ में आडिटोरियम, टाहलीवाल में लेबर हास्टल

दुलैहड़ (ऊना)। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि दुलैहड़ में तीन करोड़ की लागत से आडिटोरियम और टाहलीवाल में चार करोड़ से श्रमिक हास्टल बनेगा, जो बाथू के बाद हरोली हलके में दूसरा श्रमिक छात्रावास होगा। रविवार को दुलैहड़ में जिला स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि दुलैहड़ में बस अड्डे का निर्माण भी किया जाएगा और यहां कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का नया भवन भी निर्मित किया जाएगा। यहां लोगों को सभी…

Read More

बंगाणा में हांफी बीएसएनएल सेवा

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में बीएसएनएल लैंडलाइन सेवा और इंटरनेट सेवा को लेकर उपभोक्ता कई दिन से परेशान चल रहे हैं। इससे क्षेत्र के बैंकों और अन्य कार्यालयों में कार्य भी ठप हो रहा है। शनिवार को तो लैंडलाइन और इंटरनेट सेवा काफी देर तक ठप रही। रविवार को भी इंटरनेट और लैंडलाइन सेवा प्रभावित रही। इससे लेागों में बीएसएनएल के प्रति रोष है। स्थानीय निवासी प्रेम कु मार, अमृत लाल, जगमोहन सिंह, पंकज शर्मा, शशि डोगरा, ज्योति, किरन कुमारी, ज्ञान चंद, रमेश चंद, लता कु मारी, कमल देव, सपना,…

Read More

लोकगीत में ऊना कालेज अव्वल

ऊना। इंदिरा स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव की धूम रही। इसका आयोजन युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ऊना ने किया। इस मौके पर जिले के पांचों खंडों हरोली, ऊना, गगरेट, बंगाणा और अंब के 250 प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। उत्सव का श्रीगणेश जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने किया। इस दौरान करवाई गई प्रतियोगिताओं के तहत लोकगीत में गवर्नमेंट कालेज ऊना ने पहला, हंस वाहिनी युवा मंच ऊना ने दूसरा तथा धौलाधार सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरवाईं ने तृतीय स्थान हासिल किया।…

Read More

ट्रैक्टर ने रौंदी बच्ची, मौत

अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत पड़ते त्याई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची को अंब अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा रविवार बाद दोपहर पेश…

Read More

मोदी की रैली में गर्भवती महिलाओं से होगा ‘खतरा’

राजधानी देहरादून में नरेंद्र मोदी की रैली में आने वाली गर्भवती महिलाओं, प्लास्टर बांधे मरीज और वर्दीधारियों पर विशेष निगाह रहेगी। हवाई हमले से निपटने की तैयारी सुरक्षा का तानाबाना इस तरह से बुना जा रहा है ताकि रैली स्थल पर पहुंचने वाला प्रत्येक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों, एक्प्लोसिव डिटेक्टर और एक्सरे स्कैनर की जद में रहे। किसी संभावित हवाई हमले से निपटने के लिए गृह मंत्रालय से जैमर भी मांगे जा रहे हैं। सुरक्षा की समीक्षा उत्तराखंड सरकार मोदी की 15 दिसम्बर को होने वाली रैली में कोई चूक नहीं…

Read More

बिना पशुबलि के मेला कराने की तैयारी

पौड़ी। राठ क्षेत्रवासियों की आराध्य देवी मां कालिंका बूंखाल के दरबार में आज शनिवार को लगने वाले मेले के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा के लिए 12 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। इस मेले में पिछले दो सालों से पशुबलि बंद है। इस बार भी पशुबलि न हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट नवनीत पांडे ने बताया कि मंदिर परिसर और क्षेत्र में 12…

Read More

संविधान का उल्लंघन है सांप्रदायिक हिंसा विधेयक

नैनीताल। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि कांग्रेस की ओर से लाए जाने वाला सांप्रदायिक हिंसा विधेयक समाज को तोड़ने की साजिश और संविधान का उल्लंघन है। राज्य अतिथि गृह में हुई पत्रकार वार्ता में श्री पंत ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 में धर्म, जाति और लिंग भेद के इतर समाज के हर व्यक्ति को समानता का अधिकार है। लेकिन केंद्र की कांग्रेस सरकार सांप्रदायिक हिंसा विधेयक के माध्यम से समाज में बंटवारे के बीज बोकर राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही है। इसका…

Read More

एलएलबी प्रवेश परीक्षा में सुभांसु, पंकज अव्वल

अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय एलएलबी प्रवेश परीक्षा में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र सुभांशु रौतेला और पंकज कुमार बिष्ट अव्वल रहे। उन्हें 200 में से 134 अंक मिले हैं। सुभांशु छात्र संघ महासचिव भी हैं। एसएसजे परिसर के कुलानुशासक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि छात्रों की उपलब्धि परिसर में बेहतर होते शैक्षणिक माहौल का प्रतीक है। परिसर निदेशक प्रो. हेमा जोेशी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. जीसी साह, प्रो. संजय पंत, प्रो. दया पंत, प्रो. कौस्तुभानंद पांडे, डा. नवीन भट्ट सभी अव्वल छात्रों को बधाई दी है।

Read More

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में हिंसा में कम से कम 39 मरे

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में हिंसा में कम से कम 39 मरे

बांगुई : मध्य अफ्रीकी गणराज्य की राजधानी बांगुई में हिंसा की घटनाओं में कल रात से अब तक कम से कम 39 लोगों की मौत हुई है। बांगुई के आर्कबिशप डियुडोन्ने नजापलाईंगा ने रायटर को बताया कि हवाई अड्डे के निकट नौ लोगों को मार दिया गया जबकि अन्य 30 शव मस्जिद में लाये गये है। विद्रोहियों ने बांगुई के आस-पास के क्षेत्रों में भारी कत्ले आम मचा रखा है। कल भी हिंसा की घटनाओं में कम से कम 105 लोग मारे गये थे। मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने हिंसा की…

Read More