नालागढ़/ बददी (सोलन)। अब नौकरी बीबीएन में और रिहायश पड़ोसी राज्यों में नहीं चलेगी। जिला प्रशासन जल्द ही आठ किमी दायरे के भीतर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी रिहायश रखने के नियम को कड़ाई से लागू करने जा रहा है। इस संदर्भ में जल्द ही उपायुक्त कार्यालय से फरमान जारी करने वाले हैं। वर्तमान में औद्योगिक हब बीबीएन के सरकारी महकमों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मी बेशक अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं लेकिन रिहायश इन्हाेंने ट्राई सिटी चंडीगढ़ में रखे हुए हैं। ऐसे में सरकार के आठ किलोमीटर दायरे के…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पार्किंगों में छापामारी, फर्जी रसीद बुक्स जब्त
शिमला। नगर निगम की ठेके पर दी गई तीन पार्किंगों का रविवार को उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने औचक निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही। इस दौरान लिफ्ट पार्किंग और यातायात पुलिस गुमटी के समीप तीन मंजिला पार्किंग में ओवर चार्जिंग के मामले सामने आए हैं। लिफ्ट वाली पार्किंग और दूसरे फ्लोर की पार्किंग से फर्जी रसीद बुक्स जब्त की हैं। मौके पर सैलानियों से निर्धारित पार्किंग फीस से ज्यादा वसूल किए गए पैसे भी लौटाए गए। तीन मंजिला पार्किंग के दूसरे फ्लोर में तैनात एक कर्मचारी…
Read Moreनिर्विरोध चुनाव पर नहीं बनी बात
शिमला। 22 दिसंबर को व्यापार मंडल चुनाव के मतदान से पूर्व रविवार को अध्यक्ष समेत पांच मुख्य पदों पर आम सहमति बनाने के लिए एसडी स्कूल में कारोबारियों ने बैठक का आयोजन किया। लेकिन बैठक बेनतीजा रही और किसी भी पद पर सहमति नहीं बन सकी। अब सोमवार को कारोबारी आम सहमति के लिए दोबारा बैठक करेंगे। हालांकि रविवार को आयोजित बैठक में मौजूदा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश सूद मौजूद नहीं रहे। बैठक में मौजूद रहे व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष कं वलजीत सिंह ने बताया कि बैठक में सभी…
Read Moreहिमाचल में बनेंगी सात नई उप मंडियां
शिमला। हिमाचल में सात नई उप मंडियां बनाई जाएंगी। इसके लिए राज्य कृषि विभाग 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इन उप मंडियों को किसानों को उनके घर-द्वार पर बाजार उपलब्ध करवाने की मुहिम के तहत बनाया जा रहा है। राज्य कृषि विभाग के निदेशक डा. जेसी राणा ने इसकी पुष्टि की कि इन मंडियों का निर्माण जल्दी किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव कृ षि दीपक सानन की अध्यक्षता में बीते दिन हुई एक बैठक में भी इन सब्जी उप मंडियों को तेजी से बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ये…
Read Moreअब पांच साल चलेंगे किसान क्रेडिट कार्ड
शिमला। हिमाचल में किसान क्रेडिट कार्ड की वेलिडिटी को पांच साल कर दिया गया है। अब किसानों को सारा कर्ज वापस कर अपना खाता तीन साल में नहीं, बल्कि पांच साल में रिन्यू करना होगा। नाबार्ड ने प्रदेश के तमाम बैंकों को नए निर्देश लागू करने को कहा है। शिमला में हुई एक क्षेत्रीय कार्यशाला में बैंकों से आए प्रतिनिधियों को नए निर्देशों को लागू करने के रिमाइंडर दिए गए हैं। इसका लाभ प्रदेश के लगभग साढे़ पांच लाख किसान क्रेडिट कार्डधारक किसानों को होगा। नाबार्ड की शिमला कार्यशाला में…
Read Moreचौहारघाटी के टिक्कन को उपतहसील का तोहफा
पधर (मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने चौहारघाटी की 15 पंचायतों को सेंक्चुरी एरिया से बाहर करने की घोषणा की है। इस घोषणा से इन पंचायतों के करीब 88 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। चौहारघाटी के टिक्कन को उपतहसील का तोहफा दिया गया है। वीरभद्र सिंह ने रविवार को द्रंग विधान सभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय में जनसभा को संबोधित किया। एक दिवसीय द्रंग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने दस करोड़ रुपये की लागत से पधर में बनने वाले मिनी सचिवालय की आधारशिला रखी। वहीं, डेढ़ करोड़ रुपये…
Read Moreद्रंग की जनता का दिल जीत गए वीरभद्र
पधर (मंडी)। द्रंग दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने जहां चौहारघाटी के टिक्कन में उप तहसील की घोषणा कर क्षेत्र को सबसे बड़ा तोहफा दिया। चौहारघाटी के 88 गांवों को सेंक्चुरी एरिया से बाहर करने की घोषणा कर यहां के लिए विकास के नए द्वार खोले हैं। आजादी के बाद पहली बार अब ये गांव सड़क सुविधा से जुड़ पाएंगे। वहीं, पर करोड़ों की लागत से बनने वाली पेयजल योजनाएं भी अब गति पकड़ेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हाई स्कूल नस्लोह, हटौण, टिहरी,…
Read Moreमांगों पर गौर नहीं किया तो आंदोलन
मंडी। जिला डीपीई एसोसिएशन समन्वय समिति की बैठक में कई मांगों पर चर्चा की गई। रविवार को पड्डल मैदान में एसोसिएशन के उप प्रधान संतोष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले भर के खंडों से आए डीपीई ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि डीपीई एसोसिएशन की अगली बैठक 15 दिसंबर को कन्या स्कूल मंडी में होगी। इस दौरान एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। समन्वय समिति के अध्यक्ष अनिल पठानिया ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश भर में सात सौ के करीब डीपीई…
Read Moreमैं बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, अपना एटीएम नंबर बताओ
चौंतड़ा (मंडी)। मोबाइल फोन पर बैंक मैनेजर बनकर व्यक्ति ने युवक से धोखाधड़ी का प्रयास किया। युवक इसके मंसूबों को समझ गया। चौंतड़ा के सैंथल निवासी गगनदीप ने बताया कि रविवार दोपहर लगभग सवा बारह बजे उनके मोबाइल पर 09162292586 से फोन आया। शख्स ने अपना ओम प्रकाश वर्मा बताया। उसने कहा कि जोगिंद्र्रनगर के एक राष्ट्रीकृत बैंक की शाखा का मैनेजर हूं। बैंक में वित्तीय घोटाला हो गया और इसकी कुछ रकम आपके खाते जो हमारी ब्रांच में है में जमा हो गई। इससे बचने के लिए आप अपना…
Read Moreलंबित चिकित्सा बिलों का भुगतान करे सरकार
बिलासपुर। 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को 17 दिसंबर को होने जा रहे जिला स्तरीय पेंशनर दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन धौलरा मंदिर परिसर में सुबह 11 बजे होगा। इसमें खंड, जिला स्तर के सभी पेंशनर भाग लेंगे। रविवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर इकाई की बैठक का आयोजन किर्मा मंदिर बिलासपुर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिलासपुर प्रधान दौलत राम चौहान ने की। बैठक में पेंशनर दिवस…
Read More