चंडीगढ़ कोरोना संक्रमण के दौर में रक्षा मंत्रालय के अधीनस्थ डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक इन दिनों ऐसी तकनीकें इजाद करने में जुटे हुए हैं, जिसका फायदा इस महामारी से लड़ने में किया जा सके। इसी कड़ी में अब डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने हैदराबाद की डिफेंस लैबोरेट्री (आरसीआई) के सहयोग से एक यूवी-सी (अल्ट्रा वायलेट-सी) सैनिटाइजर कैबिनेट तैयार किया है। जो बिना केमिकल के सैन्य, प्रशासनिक व निजी कार्यालयों, बैंकों, अस्पतालों और अन्य कार्यस्थलों पर विभिन्न चीजों को कुछ सेकंड में ही सैनिटाइज कर देगा। अल्ट्रावायलेट किरणों…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मत्स्य नियम 1979 में संशोधन को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, व्यवसाय से जुड़े परिवारों को होगा लाभ
शिमला हिमाचल के 40 साल पुराने मत्स्य पालन नियमों में संशोधन को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। सरकार इन नियमों को शीघ्र संशोधित कर लागू करेगी। इससे प्रदेश के करीब 19.5 हजार मत्स्य व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ होगा। प्रदेश के मत्स्य नियम 1979 में संशोधन के बाद प्रदेश में मछली पकड़ने को नेट का आकार बढ़ाया जा सकेगा। अभी तक सिर्फ पांच मीटर गहरे नेटों के इस्तेमाल ही मछली पकड़ने की मंजूरी थी, लेकिन अब मत्स्य पालक आठ मीटर गहरे नेटों का प्रयोग कर पाएंगे। राज्य में पहले…
Read Moreहिमाचल के सभी बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई
शिमला कोरोना वायरस के संकट के बीच बैंक खातों से ईएमआई कटने की शिकायतें मिलने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हिमाचल के सभी बैंकों को सर्कुलर जारी कर कड़ी फटकार लगाई है। आरबीआई की ओर से जारी सर्कुलर के पैरा 10 में निर्देश दिए हैं कि बैंक के कंट्रोलर सुनिश्चित करेंगे कि शाखा प्रबंधक और फ्रंट लाइन स्टाफ को कोरोना संकट में रिजर्व बैंक की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी हो। सभी बैंकों से दोटूक कहा है कि आपदा की इस घड़ी में ग्राहकों को…
Read Moreरैंडम सैंपल परीक्षण में सामने आए दोनों कोरोना संक्रमित मरीज
शिमला हिमाचल में पहली बार जिला हमीरपुर के दोनों कोरोना संक्रमित मरीज रैंडम सैंपल परीक्षण में सामने आए हैं। दोनों का यात्रा इतिहास नहीं होने से संक्रमण कैसे फैला यह पहेली बन गया है। महिला बजूरी पंचायत में रह रहे एक ठेकेदार की पत्नी जबकि दूसरा संक्रमित नादौन के जोलसप्पड़ का एक निजी स्कूल का प्रिंसिपल है। दोनों संक्रमित मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराने आए थे। शुक्रवार देर रात दोनों को भोटा अस्पताल में भर्ती कर दिया। हमीरपुर जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण के मामले आने पर यहां कर्फ्यू…
Read Moreलॉकडाउन के चलते फूल उत्पादकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ
शाहतलाई बिलासपुर कोरोना के कारण देश भर में लॉकडाउन के चलते प्रदेश में अग्रणी स्थान पर रहने वाले बिलासपुर जिले के फूल उत्पादकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। 40 हेक्टेयर जमीन में फूलों की खेती करने वाले दर्जनों परिवारों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार जिले में अभी तक 3.29 करोड़ का नुकसान आंका गया है। हालांकि, संबंधित विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है। बिलासपुर जिले में करीब सात दर्जन परिवार फूलों की खेती करते हैं। इस पर ही…
Read Moreएंटीबॉडी टेस्ट से उनकी पहचान होगी.. जिनमें नहीं हैं लक्षण
न्यूजीलैंड में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती स्वास्थ्य कर्मी। स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी रॉश ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक ऐसा एंटीबॉडी टेस्ट तैयार किया है जिससे ये पता चल सकेगा कि कोरोना से पहले कौन संक्रमित था। खास बात ये है कि इससे उन लोगों में भी वायरस की पहचान होगी, जिनमें इसके लक्षण नहीं हैं। कंपनी ने बताया कि उसने एलेिक्सीस एंटी-सार्स-सीओवी-टू इम्युनोएसी तैयार किया है। इससे रक्त के नमूने से पता चलेगा कि कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद शरीर की…
Read Moreदेश की दर्जन भर कंपनियां बनाने लगीं संक्रमण जांच किट
नई दिल्ली भारत ने आरटी पीसीआर से लेकर एंटीबॉडी रैपिड जांच की किट तक बना डालीं। दिल्ली सहित कई राज्यों में स्वदेशी किट्स से कोरोना की जांच जारी। सप्ताह में दो से तीन लाख का उत्पादन, दो महीने बाद 5 गुना ज्यादा हो सकती है वृद्धि। सीमित संसाधनों के बावजूद महामारी से लड़ाई को हमारे वैज्ञानिकों ने और भी मजबूत कर दिया है। महज 30 दिन के भीतर ही इन्होंने दर्जनभर से ज्यादा जांच किट तैयार कर दी हैं, जो विदेशों की तुलना में न सिर्फ सस्ती हैं, बल्कि आधे…
Read Moreकोरोना लंबे समय तक घुमाएगा, नहीं संभले तो गंभीर होंगे नतीजे
वर्ल्ड डेस्क वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में भय और चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों ने भी भविष्य को लेकर इस संबंध में चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इस त्रासदी से दुनियाभर के लोगों की मानसिक सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। ऐसा होने पर इसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। दरअसल, न्यूराेसाइंटिस्ट, मनाेचिकित्सक और मनाेवैज्ञानिकों का कहना है कि लाेगाें की मानसिक स्थिति पर काेई असर न पड़े, इसके लिए कदम उठाए जाने चाहिए। सभी देशों को इस दिशा में लक्षण आधारित इलाज और…
Read Moreरोबोट’, मरीजों तक पहुंचाएगा दवा
देहरादून ग्राफिक एरा विवि के पूर्व छात्रों ने तैयार किया रोबोट, एम्स दिल्ली में हुआ रोबोट का परीक्षण देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में स्थित स्टार्टअप सेंटर के माध्यम से यहां के पूर्व छात्रों ने कोरोना से लड़ने को रोबोट तैयार किया है। इस रोबोट का एम्स दिल्ली में परीक्षण कामयाब हो गया है। यह रोबोट मरीजों तक दवाई पहुंचाने के साथ ही उनकी डॉक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग भी कराएगा। ग्राफिक एरा के टेक्नोलॉजी बिजनेस इंक्यूबेटर (टी.बी.आई.) ने नोवल कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए डॉक्टरों और पुलिस की…
Read Moreशिक्षा संस्थानों को छोड़ 20 से खुलेंगे बाकी सभी दफ्तर, आदेश जारी
जम्मू लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से सरकारी दफ्तर खोलने का आदेश जारी हो गया है। शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान 3 मई तक बंद रहेंगे लेकिन बाकी सभी कार्यालय कोरोना रोकथाम का एहतियात बरतते हुए अपना कामकाज करेंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) ने 25 मार्च और 15 अप्रैल के आदेश में संशोधन कर नया सरकारी आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अनिवार्य सेवाओं से जुड़े विभाग बिना पूरे स्टाफ के साथ काम करेंगे। वन, वन्य जीव, वनों में अग्निशमन, पेट्रोलिंग और पौधों की सिंचाई की ड्यूटी के कर्मी रुटीन…
Read More