ऊना। जिला में मौसम की बेरुखी से कृषि कारोबार पर खतरे में बादल मंडराने शुरू हो गए हैं। हालत यह है कि बारिश न होने से गेहूं सहित अन्य फलदार पौधे मुरझाने शरू हो गए हैं। इस कारण किसान चिंतित हैं। समय पर वर्षा न होने से किसानों को पैदावार प्रभावित होने से साथ ही पशुओं के लिए चारे की समस्या भी विकराल रूप धारण कर गई है। यदि जल्द बारिश न हुई तो कृषि कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ सकता है। बारिश न होने की वजह…
Read MoreAuthor: ibindiannews
प्रशासन के निर्देश दरकिनार
ऊना। जिले में हर वारदात के बाद एकाएक अलर्ट होेने वाली पुलिस बाद में ठंडी पड़ रही है। बहडाला इलाके के होटल में हमीरपुर के बड़सर की युवती को बंधक बनाकर दुराचार करने की वारदात को लेकर मामला दर्ज होेते ही होटलियर्स से पुलिस प्रशासन की बैठक हुई थी। बैठक में ऊना, अंब, चिंतपूर्णी समेत विभिन्न इलाकों के दर्जनों होटलियर्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान होटलियरों को निर्देश दिए गए थे कि वे होटलों के मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करें ताकि होटल में आने जाने वाले…
Read Moreकुछ लोग व्यापारियों को कर रहे हैं गुमराह : गुप्ता
रामपुर बुशहर। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने कहा कि वह व्यापार मंडल के चुनाव के विरोध में नहीं है। इसके लिए पहले सभी व्यापारियों का सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके बाद व्यापारियों का एक हाउस बुलाया जाएगा जिसके बाद चुनाव का फैसला लिया जाएगा। हरीश गुप्ता रामपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग व्यापारियों को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें नियम अनुसार अध्यक्ष चुना गया है। वहीं उन्होंने कहा कि व्यापारी व्यापार मंडल को 20 रुपये सदस्यता शुल्क देने में…
Read More48 घंटे से कोटखाई में बिजली गुल
कोटखाई (शिमला)। तहसील मुख्यालय कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल है। बुधवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल न होने के कारण क्षेत्र में लोगों के कोई भी काम नहीं हो पाए। वहीं स्वास्थ्य सेवाएं भी बिजली न होने से प्रभावित रही। बिजली न होने से लोगों को किसी भी प्रकार के कोई टेस्ट नहीं हो पाए। उल्लेखनीय है कि बिजली की तारों पर पेड़ गिरने से क्षेत्र में पिछले 48 घंटों से बिजली की आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप है जिससे नगर पंचायत कोटखाई,…
Read Moreग्रामीणों ने रोका राजपुरा प्रोजेक्ट का काम
रामपुर बुशहर। अपनी मांगों को लेकर गुस्साए लोगों ने बुधवार को राजपुरा प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य रोक दिया। लंकड़ावीर जन कल्याण समिति के साथ मिल कर लोगों ने परियोजना क्षेत्र पर धरना दिया और प्रबंधन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रोजेक्ट प्रबंधन न ही पिछले दो सालों से लोगों को फसलों का मुआवजा दे रहा है, न ही प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को प्रोजेक्ट में रोजगार। हालांकि प्रोजेक्ट प्रबंधन ने ग्रामीणों के साथ रोजगार देने का लिखित समझौता किया था लेकिन अब प्रबंधन अपने…
Read Moreसरकार बनाने को लेकर पार्टी में मतभेद: केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा आज एक न्यूज चैनल से बातचीत दौरान कहा कि ‘आप’ काफी छोटी पार्टी है और अगर जनता कहेगी तो हम सरकार नहीं बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम अकेले देश से भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर सकते। केजरीवाल ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में साझा सरकार के गठन के खिलाफ हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी के भीतर इस मामले पर मतभेद हैं। केजरीवाल ने कहा कि उनके ‘गुरु’ (अन्ना हजारे) उनके दिल में हैं। हालांकि, निहित…
Read Moreआसाराम की बेल याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज
जोधपुर: यौन दुराचार के आरोपी आसाराम की ओर से कल हाई कोर्ट में दूसरी बार अपनी जमानत याचिका पेश की गई जिस पर आज सुनवाई होगी। आसाराम की जमानत निचली अदालत एवं एक बार हाई कोर्ट में पहले ही खारिज हो चुकी है। इसके अलावा आसाराम की ओर से उन पर लगाए आरोपों को लेकर पेश निगरानी याचिका पर कल सुनवाई नहीं हो पाई और अब आसाराम सहित अन्य आरोपियों की निगरानी याचिकाओं पर अगले वर्ष तीन जनवरी को सुनवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि गत 15 अगस्त को जोधपुर…
Read More‘लोकपाल बिल को पारित कराने में राहुल ने निभाई अहम भूमिका‘
नई दिल्ली: कांग्रेस ने लोकपाल विधेयक को संसद से पारित कराने में पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ‘प्रमुख भूमिका’ की सराहना की । लोकपाल विधेयक को संसद ने ही अपनी मंजूरी दी है। पार्टी प्रवक्ता राज बब्बर ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोकपाल बिल को पारित कराने में राहुल गांधी ने प्रमुख भूमिका निभाई है। राहुल की भावनाओं में एक संदेश है कि कांग्रेस जनता की आकांक्षाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि अकेले लोकपाल से भ्रष्टाचार का मुकाबला नहीं किया…
Read Moreसंघ प्रमुख भागवत बोले, बीजेपी को आडवाणी की जरूरत
नई दिल्ली: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के ब्लॉगों को पुस्तिका के स्वरूप में जारी किया गया। बुक लॉच पर संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित भाजपा के आला पदाधिकारी मौजूद थे। भागवत ने आडवाणी की सैद्धांतिक राजनीति की प्रशंसा की और कहा कि जब तक उनके जैसे वरिष्ठ नेता पार्टी का मार्गदर्शन करते रहेंगे यह भ्रष्ट आचरण से दूर रहेगी। भागवत ने कहा कि आडवाणी अपने ब्लॉग में पार्टी सदस्यों की खिंचाई करते हैं लेकिन यह खिंचाई नाराजगी के कारण नहीं, बल्कि चिंता की वजह से होती है। भागवत…
Read More‘केजरीवाल और सोनिया जनता को बताएं, समर्थन के लिए क्या है उनका गुप्त समझौता’
नई दिल्ली: सरकार गठन को लेकर गतिरोध के बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि उसने सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी से समर्थन नहीं लेने की अपनी घोषित नीति के खिलाफ जाकर कांग्रेस के साथ एक ‘‘गुप्त समझौता’’ किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार हर्षवर्धन ने चुनाव के बाद आयोजित अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में साथ ही आप पर आरोप लगाया कि उसने कांग्रेस के इशारे पर सरकार गठन के अपने रुख में बदलाव कर लिया है। उन्होंने आप को…
Read More