शिमला। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए हिल्सक्वीन पूरी तरह तैयार हो गई है। शहर के प्रतिष्ठित होटलों में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। होटलोें में पार्टियों के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके अलावा खाने पीने के शौकीनों के लिए होटलों में खास व्यंजन तैयार किए जाएंगे। क्रिसमस से पहले शहर में सैलानियों की आवक में भी इजाफा हुआ है। मैदानी इलाकों से भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने शुरू हो गए हैं। सड़क और रेल मार्ग से भारी संख्या में…
Read MoreAuthor: ibindiannews
करुणामूलक भर्ती में नहीं मिली कोई राहत
तपोवन (धर्मशाला)। शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल की शुरुआत करुणामूलक भर्ती नीति से हुई। सात विधायकों ने अलग-अलग तरीके से यह मसला उठाया, पर आवेदकों को कोई राहत नहीं मिल पाई। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और अजय महाजन, भाजपा विधायक गुलाब सिंह ठाकुर, हंसराज, रणधीर शर्मा, वीरेंद्र कंवर और राजीव बिंदल ने यह सवाल पूछा। जवाब में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि करुणामूलक भर्ती के 624 मामले इस समय विभिन्न विभागों में लंबित हैं। 404 लोगों को रोजगार दिया है। बाकी मामलों की समीक्षा हो रही है। विधायकों…
Read Moreकौशल विकास भत्ते में नया पेंच
शिमला। कौशल विकास भत्ते पर सरकार ने फिर नया पेंच फंसा दिया है। अब यह भत्ता केवल सूचीबद्ध केंद्रों मेें प्रशिक्षण लेने पर ही मिलेगा। उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली जिला कमेटियां ही ऐसे केंद्रों को निरीक्षण के बाद एंपैनल करेंगी। सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। उप सचिव श्रम एवं रोजगार पदम चौहान ने इसकी पुष्टि की है। अधिसूचना (संख्या श्रम(एफ)1-2/ 2013) के अनुसार इन कमेटियों के अध्यक्ष उपायुक्त, उपाध्यक्ष एडीसी या एडीएम, सचिव जिला रोजगार अधिकारी, तीन सदस्य जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) के महाप्रबंधक, जिला…
Read Moreसांभर को बचाते 14 युवक घायल
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू-बग्गी मार्ग पर बुधवार दोपहर को एक सांभर बीएसएल नहर में गिर गया। उफनती नहर में जब सांभर बहता हुआ धनोटू के निकट पहुंचा तो स्थानीय युवा उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन सांभर के खुरों के वार से 15 युवक घायल हो गए। उनका उपचार सुंदरनगर अस्पताल में करवाया गया है। सांभर को प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग ने केरन के जंगल में छोड़ दिया है। बग्गी की ओर से सुंदरनगर आ…
Read Moreसरकार की अनदेखी पर घेरा तहसील कार्यालय
लडभड़ोल (मंडी)। भाजपा जोगिंद्रनगर मंडल तथा लडभड़ोल तहसील के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की मांगाें को लेकर तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारियाें एवं कार्यकर्ताओं सहित पंचायतीराज संस्थाआें से जुडे़ लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला भाजपा उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह राजपूत की अगुवाई में लोगों ने बाजार में रैली निकाली। मांगाें को लेकर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लडभड़ोल में तहसीलदार के महीनाें से रिक्त चल रहे पद को तत्काल भरने, पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले…
Read Moreमेधावी छात्रों को सम्मानित किया
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड का सातवां स्थापना दिवस सुंदरनगर में बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर पावर कारपोरेशन के महाप्रबंधक ईं. अनिल कुमार पटियाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यातिथि ने पावर कारपोरेशन का झंडा फहराया। इस मौके पर हेल्थ वॉक, स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अलावा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जबकि बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करके कार्यक्रम में समां बाधा। इस मौके पर बच्चों में दौड़ का भी आयोजन किया गया। बच्चों को…
Read Moreदेव ब्राड़ता में करंट लगने से महिला घायल
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की देवब्राड़ता पंचायत में खेतों में काम कर रही महिला करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देव ब्राड़ता गांव निवासी सावित्री देवी मंगलवार शाम को अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए कूहल से पानी लगाने के लिए आई थी। जैसे ही वह खेत के बीच से गुजर रही थी तो उसे करंट का झटका लगा, जिससे वह बेहोश…
Read Moreकाऊ में महिला की गिरने से मौत
मंडी। उप तहसील बालीचौकी की काऊ पंचायत के छाटकीधार गांव में महिला की ढांक से गिरने से मौत हो गई। थाची स्कूल के प्रवक्ता डा. आरआर ठाकुर ने बताया कि गांव की बुजुर्ग महिला भीमी देवी (68) पत्नी स्व. शावणू राम सोमवार रात अपने घर से बाहर निकली तो रात के अंधेरे में उसका पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गई। उसे 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। उसके शरीर पर गंभीर चोटें आने की वजह से मंगलवार शाम भीमी देवी…
Read Moreरोजगार पंजीकरण को लंबा इंतजार
बिलासपुर। समय 11:10 बजे। दिन: बुधवार। स्थान जिला रोजगार कार्यालय। आबकारी एवं कराधान विभाग के समीप ही बने इस कार्यालय भवन के बाहर युवक-युवतियों की लंबी लाइन। लाइन में खड़े युवक-युवतियां अपने पंजीकरण के लिए आवेदन करने पहुंचे हैं। कोई दूसरे दिन आया है तो कोई तीसरे दिन। भीतर जाकर देखा तो कंप्यूटर पर एक कर्मचारी डाटा एंट्री करने में जुटे हैं। पूछा तो बताया गया कि कौशल विकास भत्ते की शर्त आठवीं और दसवीं पास करने के बाद से पंजीकरण को फिर युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। स्टाफ…
Read Moreपरेशानी बना बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क
शाहतलाई (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत शाहतलाई क्षेत्र में बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए करीब एक माह से सिग्नल न होना परेशानी बन चुका है। बार-बार कोई नंबर डायल करने के बाद फोन नहीं मिलने के कारण उपभोक्ता को मायूसी ही हाथ लग रही है। कई बार तो मोबाइल से किसी नंबर पर फोन मिलाने के बाद किसी और नंबर पर ही फोन मिल जाता है। बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता मुनीष कपूर, राजकुमार सोनी, कमल शर्मा, मस्त राम, आरएन भारद्वाज, प्यारे लाल, जगदेव ढटवालिया, अजय कुमार, सपना शर्मा, प्रेम चंद,…
Read More