मेधावी छात्रों को सम्मानित किया

सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड का सातवां स्थापना दिवस सुंदरनगर में बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर पावर कारपोरेशन के महाप्रबंधक ईं. अनिल कुमार पटियाल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्यातिथि ने पावर कारपोरेशन का झंडा फहराया। इस मौके पर हेल्थ वॉक, स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अलावा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जबकि बच्चों ने इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करके कार्यक्रम में समां बाधा। इस मौके पर बच्चों में दौड़ का भी आयोजन किया गया। बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महाप्रबंधक ईं. अनिल कुमार पटियाल ने पुरस्कृत भी किया। रजत ठाकुर, शिवम गुप्ता, रोहित, अश्विनी कुमार, शिवम ठाकुर, सुरभि कपूर व रिषभ गुलेरिया को बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने पर नवाजा गया। जूनियर वर्ग में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रज्ञा शर्मा प्रथम, सेजल ठाकुर द्वितीय और पेंटिंग प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में अंजलि शर्मा ने प्रथम व सुमन कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कार प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में सुनील गुप्ता प्रथम और संजीव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में रमेश शर्मा प्रथम और संदीप शर्मा द्वितीय, महिला कर्मियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंजूरा देवी प्रथम और शिवानी पॉल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस में धीरज कौंडल ने प्रथम और संजीव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में आशीष चंदेल व मुनीश शर्मा संयुक्त तौर से प्रथम और रिषभ व हेमंत गुप्ता ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि जितेंद्र डोगरा व संदीप सान्याल को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts