पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

पेट्रोल 41 पैसे और डीजल 10 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

नई दिल्ली: सरकार द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों का कमीशन बढ़ाने से आज पेट्रोल 41 पैसे प्रति लीटर व डीजल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट आने के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने पिछले सात सप्ताह से दाम नहीं बढ़ाए थे। उन्होंने पेट्रोल पर कमीशन में 21 पैसे की बढ़ोतरी के सरकार के फैसले के बाद इसमें 20 पैसे और जोड़कर 41 पैसे की वृद्धि कर दी। इससे पहले 1 नवंबर को पेट्रोल कीमतों में संशोधन किया गया था। उस समय…

Read More

कांग्रेस दोमुंहा सांप, उस पर यकीन मुश्किल’

नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार कर दिया। आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन पार्टी के दो नेताओं कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर हमला बोला। देखें:- वाराणसी में मोदी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें कुमार ने पलटवार के लिए ट्विटर की राह पकड़ी। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर एक दोमुंहे सांप की तस्वीर डालते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। कुमार ने तंज…

Read More

झूठ’ बोलने पर हैलो इंडिया देगा 18 लाख

हरिद्वार स्थित हैलो इंडिया कंपनी से भरे गए तीन सैंपलों में से दो मानकों के विपरीत पाए जाने पर एडीएम कोर्ट ने 18 लाख का जुर्माना लगाया है। 27 लाख के 325 बॉक्सों को नष्ट करने के आदेश मानक पूरे न पाए जाने और सामान की डेट एक्सपायर होने पर गुरुवार को 27 लाख के कंपनी के सीज 325 बॉक्सों को जब्त कर नष्ट करने के आदेश जारी कर दिए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि 14 अगस्त 2012 को रुड़की के निकट सलेमपुर राजपूतान औद्योगिक…

Read More

तीन लॉट का खनन के लिए हुआ आवंटन

रुद्रप्रयाग। अलकनंदा और मंदाकिनी नदी में जिला प्रशासन की ओर से चिह्नित 10 खनन लॉट में से सिर्फ तीन का आवंटन हो पाया। सात लॉट के लिए किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालांकि जिन तीन लॉट के आवंटन हुए हैं, उनकी दोगुनी से तिगुनी कीमत में टेंडर मंजूर हुए हैं। 18 नवंबर को जिला प्रशासन की ओर से नदी तटों से उप खनिज (रेत व पत्थर) चुगान/खनन के लिए विज्ञप्ति आमंत्रित की गई थी। इसमें रुद्रप्रयाग तहसील के नगरासू, चमसिल, शिवानंदी, सांदर, पुनाड़, जवाड़ी, सुमेरपुर, कलना और बनियाड़ी में…

Read More

ग्रामीणों ने किया ईई का घेराव

द्रप्रयाग। डेढ़ दशक से अधर में लटके गढ़ीधार-उडामांडा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि सिंचाई खंड के ईई का घेराव किया। साथ ही उन्होंने शीघ्र रोड कटिंग शुरू नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार सुबह दशज्यूला कांडई के लोग पीएमजीएसवाई की सड़कों का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था लोनिवि सिंचाई खंड कार्यालय में आ धमके। उन्होंने ईई का घेराव करते हुए रोष जताया कि गढ़ीधार-उडमांडा मोटर मार्ग की निर्माण प्रक्रिया पिछले 15 साल से कागजों में चल…

Read More

महिलाओं ने अधिशासी अभियंता को घेरा

बागेश्वर। मंडलसेरा में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा का घेराव किया और पेयजल व्यवस्था को ठीक करने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने दो माह के भीतर इसे ठीक करने का आश्वासन दिया। घेराव को पहुंचीं मंडलसेरा की महिलाओं का कहना था कि दो माह से पानी नहीं आ रहा है। जिससे भारी दिक्कतें हो रही हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुन नहीं रहा है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेयजल की इस लाइन में कनेक्शन अधिक हो गए हैं।…

Read More

प्रतिभा खोज परीक्षा में अमित रावत अव्वल

कांडा। कमस्यार घाटी के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी स्व. पदम सिंह डसीला की पुण्यतिथि पर उनकी याद में स्कूली बच्चों के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा कराई गई। जिसमें रावतसेरा के अमित रावत पहले, बेरीनाग के संजय भौंर्याल दूसरे स्थान पर रहे। सेनानी की याद में प्रतिभा खोज परीक्षा जीआईसी देवतोली में हुई। देवतोली के अर्जुन रौतेला और भावना खाती को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 17 विद्यालयों के 203 विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्य अतिथि भगवत सिंह रौतेला, विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य ठाकुर सिंह रावत, संरक्षक सूबेदार बहादुर…

Read More

पालिका कर्मचारियों पर लगेगा दोगुना जुर्माना

कोटद्वार। अब पालीथिन का प्रयोग का प्रयोग छोड़कर सामान लेने के लिए थैला लेकर बाजार आने की आदत डाल लीजिए। एक जनवरी से पालीथिन का प्रयोग करने पर जुर्माना लगना तय है। पालिका प्रशासन, तहसील प्रशासन, व्यापारियों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ हुई बैठक में शहर को पालीथिन मुक्त करने का संकल्प लिया गया। पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा ने कहा कि एक जनवरी से किसी के पास भी पालीथिन बैग पाए जाने पर जुर्माना लगेगा। नगर पालिका के कर्मचारी, अधिकारी और सभासद से जुर्माना दो गुना वसूला जाएगा। बृहस्पतिवार को…

Read More

शक्ति विहार के प्रभावितों को किराया तक नहीं मिला

श्रीनगर। आपदा के छह माह से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद शक्ति विहार के कुछ आपदा प्रभावित परिवारों को अब तक किराए के लिए एक भी धेला भी नहीं मिला है। जबकि तहसील प्रशासन के अधिकारी दावा कर रहे है कि सितंबर माह तक सभी प्रभावितोें को किराया दिया जा चुका है। बीते जून माह की आपदा में शक्तिविहार के सौ से अधिक आवासीय भवन जलमग्न हो गए थे। लोग महीनों तक राहत शिविरों में रहे। अधिकांश भवन स्वामियों ने किसी तरह अपने घराेें से मलबा हटा कर रहने…

Read More

पेट्रोल चाहिए तो हेलमेट पहनिए

पिथौरागढ़। आप बाइक से जा रहे हैं और हमेशा की तरह आपके सिर पर हेलमेट नहीं लगा है, अचानक आपकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है, ऐसे में कृपा कर पेट्रोल पंप तक जाने की जहमत न उठाएं। आपको वहां से खाली हाथ लौटना पड़ेगा। जिला पुलिस ने सभी पंप मालिकों को इस आशय की जानकारी दे दी है और हर पेट्रोल पंप पर बाकायदा सूचना चस्पा कर दी है कि बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। पुलिस महानिदेशक के आदेश का पुलिस अधीक्षक वीकेएस कार्की ने कड़ाई…

Read More