
नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलने के तुरंत बाद आम आदमी पार्टी ने पलटवार कर दिया।
आम आदमी पार्टी के विधायक दल के नेता अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, लेकिन पार्टी के दो नेताओं कुमार विश्वास और मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर हमला बोला।
देखें:- वाराणसी में मोदी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें
कुमार ने पलटवार के लिए ट्विटर की राह पकड़ी। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर एक दोमुंहे सांप की तस्वीर डालते हुए कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया।
कुमार ने तंज कसते हुए ट्वीट में लिखा, “धोखबाज कांग्रेस का आम आदमी को बिना शर्त समर्थन!”
कांग्रेस बनने से पहले गिरा सकती है ‘आप’ की सरकार!
इससे पहले मनीष सिसोदिया ने टीवी चैनलों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने या न बनाने के बारे में आम जनता से राय मांगी है और जल्द ही वह फैसला बता देंगे।
आम आदमी पार्टी ने फोन कॉल, एसएमएस और पत्र लिखकर दिल्ली की जनता से सवाल किया है कि क्या उन्हें कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनानी चाहिए।
शुक्रवार सवेरे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने साफ कर दिया कि उन्होंने आप की पोल खोलने के लिए समर्थन देने की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि उनके घोषणापत्र का समर्थन कर रही है, जिसमें दिल्ली की जनता की भलाई से जुड़ी बातें कहीं गई हैं। अब देखना है कि केजरीवाल अपना वादा निभाते हैं या नहीं।
