पलचान (कुल्लू)। वर्ष 2014 में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक के लिए मनाली के तीन खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया है। क्रास कंट्री में एक सेना के खिलाड़ी ने एंट्री मारी है। शीतकालीन ओलंपिक को अभी तक भारतीय दल के चार खिलाड़ी क्वालीफाई कर चुके हैं। मनाली के स्कीयर हीरालाल ठाकुर तथा हिमांशु ठाकुर सलालम, जबकि ल्यूज स्पर्धा में मनाली के शिवा केशवन दावेदारी पेश करेंगे। क्रास कंट्री में सेना के नदीम इकबाल अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शीतकालीन ओलंपिक के लिए इन दिनों तुर्की में क्वालीफाई मुकाबले चल रहे हैं। विंटर गेम्स फेडरेशन…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बंजार के 75 रूट दस बसों के सहारे
बंजार (कुल्लू)। जिला की बंजार घाटी के लोगों को बसों में सफर करना जोखिम भरा हो गया है। घाटी के 75 रूटों पर केवल दस बसों को ही दौड़ाया जा रहा है। ये बसें भी अपने समय अवधि को पूरा कर चुकी हैं। घाटी के अति दुर्गम बंजार-बठाहड़, बंजार-सुधराणी, बंजार-गुल्वाहधार, बंजार-थाटीबीड-जौरी, बंजार-गाड़ागुशैणी-खौली आदि रूटों पर इन खटारा बसों की सेवाएं ली जा रही हैं। कई बार अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही ये बसें आधे रास्ते में ही हांफ जाती हैं। घाटी निवासी शेर सिंह, पदम देव, मोहर सिंह,…
Read Moreसैलानियों के लिए मूलभूत सुविधाएं नहीं
कुल्लू। पर्यटन को बढ़ावा देने के सरकारी दावे कितने सच हैं, यह देवभूमि कुल्लू के पर्यटन स्थलों की हालत से साफ बयां होता है। घाटी में कई ऐसे अनछुए पर्यटन स्थल हैं, जहां न तो सड़के हैं और न ही सैलानियों के ठहरने की मूलभूत सुविधा। ऐसे पर्यटन स्थलों लांबालांबरी, सरयोलसर, रघुपुरगढ़, टकरासी तथा शुश आदि शामिल हैं। देवदार, खरसू तथा कायल के घने जंगलों के बीचोंबीच बसे ये पर्यटन स्थल कुदरती सुंदरता से लबालब हैं। पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और यहां की मनमोहक वादियां सैलानियों को अपनी ओर बरबस…
Read Moreछुल्ला में ढाई मंजिला मकान राख
भल्याणी (कुल्लू)। कुल्लू जिले में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिलाभर में इस सर्दी में करीब तीन दर्जन मकान जलकर राख हो चुके हैं। इससे लोगों को करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया है। ताजा घटनाक्रम में लगघाटी में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगी अचानक आग में छुल्ला गांव के टेक चंद का मकान देखते ही देखते राख के ढेर में तबदील हो गया। मौके पर पहुंचे लीडिंग फायर मैन ठाकुर दुर्गा राम…
Read Moreकुल्लू में बढे़ दुराचार के मामले
काईस (कुल्लू)। देवभूमि कुल्लू में महिलाओं पर अत्याचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक रेप के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2011 में रेप की बीस वारदातें हुईं और 2012 में 22 मामले दर्ज किए गए। जबकि, 2013 में 25 मामले दर्ज हुए हैं। तीन वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा नाबालिग लड़कियां ही दुराचार की शिकार हुईं। देश में लगातार बलात्कार के मामले सामने आने के बाद जिला पुलिस भी महिलाओं के प्रति हिंसक घटनाओं को कम करने…
Read Moreशाही स्नान कर देवालय लौटे माहुटी नाग
कुल्लू। खराहल घाटी के आराध्य देवता माहुटी नाग अपने शाही स्नान से लौट कर देवालय पहुंच गए हैं। मंदिर पहुंचने पर देवता के हारियानों और देवलुओं ने देवता का फूलों से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर घाटी के सैकड़ों ग्रामीणों ने देवता के मंदिर पहुंचकर शीश नवाजा। शुक्रवार को मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया, जिसमें घाटी के दूरदराज गांव के लोगों ने देवालय में आकर देवता के दर्शन कर सुख-शांति की कामना की। देवलु सोभा राम, भगत राम तथा ज्ञान चंद ने बताया कि देवता शाही स्नान…
Read Moreपुलिस ने काटे 161 वाहनों के चालान
ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने नाके के दौरान कुल 161 वाहन चालकों के चालान काटे, जिनसे 49 हजार 600 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर नौ लोगों के चालान काटकर 900 रुपये वसूल किए। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि देर रात्रि विभिन्न क्षेत्रों में लगाए नाके के दौरान पुलिस टीमों ने 161 वाहनों के चालान काटे। इनमेें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 29, ओवरलोडिंग के दो, वाहन…
Read Moreरास्ता रोका और पीट डाला
हरोली (ऊना)। थाना हरोली के अंतर्गत देवेंद्र कु मार पुत्र नयन सिंह निवासी पूबोवाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पर जा रहा था। पूबोवाल पहुंचा तो पीछे से एक कार आई और उससे पास लिया। इसके बाद कार से योधा सिंह पुत्र मल्ला सिंह निवासी बालीवाल तथा तीन अन्य व्यक्ति उतरे। चारों ने उसका रास्ता रोका और उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना में देवेंद्र को चोटें आई हैं। पुलिस ने देवेंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू…
Read Moreअवैध खनन करते पांच वाहन पकड़े
टाहलीवाल/हरोली/ ऊना। अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम धनवीर ठाकुर एवं जिला खनन अधिकारी परमजीत सिंह की संयुक्त टीम ने हरोली क्षेत्र की सहायक खड्डों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टरों एवं दो टिप्परों को पकड़ा। इनके चालान काटकर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। हरोली के बाथड़ी क्षेत्र में रात के समय अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। एक सप्ताह की कार्रवाई में अब तक पुलिस एवं खनन महकमे…
Read Moreलेफ्टिनेंट अमित और जसपाल को नवाजा
ऊना। आईएमए देहरादून से लेफ्टिनेंट बनकर लौटे अमित राणा और जसपाल राणा को छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र एनसीसी कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया। अमित और जसपाल के सम्मान में एनसीसी के कमांड ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मंगत सैणी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर चरण सिंह और रिटायर्ड डीआईजी आरएम शर्मा की उपस्थिति में दोनों आर्मी ऑफिसरों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर सर्वजीत सिंह, एसआई तिलक राज, एनसीसी स्टाफ से सूबेदार ईश्वर, हवलदार मोती सिंह, अमित, मदन और लिपिक विपिन शर्मा…
Read More