पुलिस ने काटे 161 वाहनों के चालान

ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस ने नाके के दौरान कुल 161 वाहन चालकों के चालान काटे, जिनसे 49 हजार 600 रुपये जुर्माने के रूप में वसूल किए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने पर नौ लोगों के चालान काटकर 900 रुपये वसूल किए। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि देर रात्रि विभिन्न क्षेत्रों में लगाए नाके के दौरान पुलिस टीमों ने 161 वाहनों के चालान काटे। इनमेें बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 29, ओवरलोडिंग के दो, वाहन चलाते मोबाइल सुनने पर दो, बिना हेलमेट के 56 चालान काटे। ट्रिपल राइडिंग के 5, बिना सेफ्टी बेल्ट के 22, तेज गति से वाहन चलाने पर 5 वाहनों के चालान काटे। एसपी ने बताया कि नियमों से खिलवाड़ करने वालों को कतई भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts