आल्टो कार गिरी तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत

सांगला (किन्नौर)। जिले के भावानगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डैट सुंगरा में आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में शोल्डिंग में कार्यरत तीन सुरक्षा कर्मियों की मौत हो गई है। शुक्रवार को देर रात को तीनों ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस थाना भावानगर से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान निचार के ग्रादे निवासी अमर सिंह नेगी (50), प्रीतम नेगी (34) निवासी बारो, सुंगरा और चालक एवं मालिक भीम…

Read More

BIGG BOSS: ‘हंसी तो फंसी’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे परिणीति-सिद्धार्थ

BIGG BOSS: ‘हंसी तो फंसी’ की प्रमोशन के लिए पहुंचे परिणीति-सिद्धार्थ

मुंबई ‘बिग बॉस’ में कोई ना कोई स्टार अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए आता रहता है। हाल ही में बिग बास में परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे जोकि अपनी आने वाली फिल्म हंसी तो फंसी की प्रमोशन के लिए आए। बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ परिणीति और सिद्धार्थ ने काफी मस्ती की और साथ ही परिणीति और सिद्धार्थ ने डांस परफार्मेंस भी दी। आपको बता दें कि फिल्म हंसी तो फंसी 7 फरवरी को रिलीज होने वाली है। जिसमें परिणीति सांइटिस्ट का रोल कर रही है।

Read More

द्रविड और सचिन बनने की कोशिश करें पुजारा और कोहली: गावस्कर

द्रविड और सचिन बनने की कोशिश करें पुजारा और कोहली: गावस्कर

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा है कि इन दोनों बल्लेबाजों को राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर बनने की कोशिश करनी चाहिए। पुजारा और कोहली ने भारत की दूसरी पारी में तीसरे विकेट के लिए 222 रन की रिकार्ड साझेदारी कर जोहानसबर्ग टेस्ट में टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पुजारा ने शानदार 153 रन बनाए जबकि कोहली ने 96 रन की पारी खेली और…

Read More

हमने साबित किया कि हम डरे हुए नहीं थे: पुजारा

हमने साबित किया कि हम डरे हुए नहीं थे: पुजारा

जोहानसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका की स्टेनगन को मुंहतोड जवाब देने वाले भारत के नए श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों ने यह साबित कर दिखाया है कि वे मेजबान टीम के तेज गेंदबाजों से डरे हुए नहीं थे। भारत की दूसरी पारी में शानदार 153 रन बनाने वाले पुजारा ने कहा ‘वन डे सीरीज के बाद यह कहा जा रहा था कि भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों से डर गए हैं और इस बात को मेजबान टीम के प्रमुख अस्त्र डेल स्टेन ने भी जोर-शोर से…

Read More

देवयानी मामला: भारत ने कहा, UN देवयानी को राजनयिक छूट दे

देवयानी मामला: भारत ने कहा, UN देवयानी को राजनयिक छूट दे

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यहां के भारतीय मिशन में बतौर महावाणिज्य दूत के तौर पर स्थानांतरित देवयानी खोबरागड़े को राजनयिक छूट एवं कूटनीतिज्ञ के सभी विशेषाधिकार प्रदान किए जाएं। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत अशोक मुखर्जी ने 18-19 दिसंबर के आस-पास मून को पत्र लिखा। पत्र के साथ उन्होंने दूसरे दस्तावेज भी भेजे। मुखर्जी ने बताया, ‘‘हमने मून को सूचित किया कि अब यहां हमारी एक नई राजनयिक हैं, जिन्हें महावाणिज्य दूत बनाया गया है। हमने यह भी…

Read More

विमान पर हमले को लेकर अमेरिका की दक्षिणी सूडान को धमकी

विमान पर हमले को लेकर अमेरिका की दक्षिणी सूडान को धमकी

होनोलूलू: दक्षिणी सूडान में अमेरिकी सैन्य विमान पर हुए हवाई हमले के बाद अमेरिका ने धमकी दी है कि यदि अफ्रीकी देश में उसके खिलाफ और बल प्रयोग हुआ तो वह उसे सहायता देना बंद कर देगा। अमेरिकी सेना की अफ्रीका कमांड ने बताया था कि ङ्क्षहसाग्रस्त दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा से अमेरिकी नागरिकों को निकालने के अभियान पर गएअमेरिकी सैन्य विमान पर हमला किया गया था। हमले में चार अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे। हवाई प्रांत की राजधानी होनोलूलू में छुट्टी मना रहे ओबामा ने कल फोन पर राष्ट्रीय…

Read More

दुनियाभर में अगस्त 2013 को घटी कुछ बड़ी घटनाएं

दुनियाभर में अगस्त 2013 को घटी कुछ बड़ी घटनाएं

नई दिल्ली: चीनी सैनिकों की घुसपैठ के संदर्भ में भारत ने अगस्त में साम्यवादी देश को चेताया कि सीमाई इलाकों में शांति में किसी भी तरह का व्यवधान द्विपक्षीय संबंधों पर असर डाल सकता है। इसी माह पाकिस्तान में 41 नेशनल एवं प्रांतीय असेंबलियों के लिए उपचुनाव हुए और बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट ने कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी पार्टी को झटका देते हुए उसकी हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ की गई अपील खारिज कर दी, जिसमें उसे अवैध घोषित करते हुए भविष्य में चुनाव लडऩे पर रोक लगा दी गई थी।…

Read More

सैन्य अभियान बढ़ाएगा आतंकवाद: इमरान खान

सैन्य अभियान बढ़ाएगा आतंकवाद: इमरान खान

इस्लामाबादः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को कहा कि सैन्य अभियानों से देश में आतंकवाद और उग्रवाद को बढ़ावा मिलेगा। जीओ न्यूज के मुताबिक, खान ने कहा कि यदि सरकार उत्तरी वजीरिस्तान में अभियान शुरू करना चाहती है तो उसे लोगों को भरोसे में लेना चाहिए। खान के मुताबिक, महिलाएं और बच्चे ड्रोन हमलों का शिकार होते रहे हैं और सैनिक कार्रवाई से कबायली इलाके में लोगों की दुश्वारियां बढ़ेगी। खान ने पाकिस्तानी तालिबान से 18 दिसंबर को सरकार की ओर से आयोजित वार्ता में…

Read More

पाकिस्तान चुनाव में ISI की हेराफेरी की जांच शुरू

पाकिस्तान चुनाव में ISI की हेराफेरी की जांच शुरू

इस्लामाबादः पाकिस्तान में 1990 के आम चुनाव में बेनजीर भुट्टो को सत्ता में आने से रोकने के प्रयास के तहत नेताओं के बीच पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी द्वारा पैसे बांटे जाने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। यह जानकारी मीडिया खबरों में दी गई है। समाचार पत्र डॉन के मुताबिक, संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने शुक्रवार को इस मामले की जांच शुरू की। एजेंसी की एक समिति के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए सबसे पहले एयर मार्शल (अवकाश प्राप्त) असगर खान पेश हुए। असगर खान ने…

Read More

मैंने स्वयं मंत्रीपद से इस्तीफा : नटराजन

मैंने स्वयं मंत्रीपद से इस्तीफा : नटराजन

नई दिल्ली: जयंती नटराजन ने आज इन खबरों का खंडन किया कि उन्हें पर्यावरण मंत्री पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि उन्हें परियोजनाओं को पर्यावरण संबंधी मंजूरी रोकी रखी थी। नटराजन कहा कि मैंने स्वयं ही इस्तीफा दिया। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘परियोजनाएं नहीं रोकी गई। बिल्कुल ही नहीं। मैंने शत प्रतिशत पार्टी कार्य के लिए इस्तीफा दिया। कोई अन्य कारण नहीं है। प्रधानमंत्री ने मेरे काम की सराहना की है।’’ अपने कार्यकाल के निर्णयों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिलने में देरी की उद्योग जगत की शिकायतें…

Read More