सैन्य अभियान बढ़ाएगा आतंकवाद: इमरान खान

सैन्य अभियान बढ़ाएगा आतंकवाद: इमरान खान

इस्लामाबादः पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को कहा कि सैन्य अभियानों से देश में आतंकवाद और उग्रवाद को बढ़ावा मिलेगा। जीओ न्यूज के मुताबिक, खान ने कहा कि यदि सरकार उत्तरी वजीरिस्तान में अभियान शुरू करना चाहती है तो उसे लोगों को भरोसे में लेना चाहिए।

खान के मुताबिक, महिलाएं और बच्चे ड्रोन हमलों का शिकार होते रहे हैं और सैनिक कार्रवाई से कबायली इलाके में लोगों की दुश्वारियां बढ़ेगी। खान ने पाकिस्तानी तालिबान से 18 दिसंबर को सरकार की ओर से आयोजित वार्ता में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी ड्रोन हमले के रुकने तक पाकिस्तान में शांति बहाल होना मुमकिन नहीं है। पाकिस्तानी तालिबान ने कबायली इलाके उत्तरी वजीरिस्तान में एक नवंबर को हुए ड्रोन हमले में अपने प्रमुख हकीमुल्लाह मसूद के मारे जाने के बाद सरकार के साथ वार्ता का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

Related posts