कुल्लू। जलोड़ी दर्रा की बहाली को लोनिवि आनी और बंजार मजदूरों तथा मशीनरी के साथ जुट गया है। हालांकि, वाहनों की आवाजाही के लिए चार दिन से बंद जलोड़ी दर्रा को दो सौ मुसाफिरों ने जान जोखिम में डालकर पैदल आर-पार किया है। इसमें अभी भी दो फुट से अधिक बर्फ होने पर यहां सफर करना खतरे से खाली नहीं है। 10281 फुट ऊंचे दर्रा तथा कड़ाके की ठंड होने से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्रा को पैदल आर-पार करना कितना खतरनाक है। लोग घियागी से…
Read MoreAuthor: ibindiannews
अटल को भूले कुल्लू के भाजपाई
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर बुधवार को कुल्लू जिला में पार्टी की ओर से कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। चुनावों के समय अक्सर अटल का राग अलापने वाले जिले के भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस में किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना गवारा नहीं समझा। मनाली के निकटवर्ती गांव प्रीणी में अपना आशियाना बनाने के बाद वाजपेयी कुल्लू जिला को अपना दूसरा घर भी मानते हैं। बुधवार को उनके जन्मदिवस…
Read Moreडुगली बराण स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा
पतलीकूहल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बराण में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू हरि चंद शर्मा ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के छठी कक्षा के छात्रों ने …इतनी सी हंसी, इतनी सी खुशी गीत पर शानदार नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। जबकि, सातवीं कक्षा की छात्राओं ने गणेशा देवा गीत पर महाराष्ट्र का नृत्य प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक था गधा नामक लघु नाटिका…
Read Moreशिकारियों ने जीव-जंतुओं पर तानी बंदूकें
कुल्लू। हाल में हुई भारी बर्फबारी से जिला के जंगल तथा पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गए हैं। लिहाजा, यहां बसेरा करने वाले विभिन्न प्रजाति के वन्य प्राणियों ने कड़ाके की ठंड से बचने के लिए रिहायशी इलाकों का रुख कर लिया है। ऐसे में शिकारियों ने जीव-जंतुओं पर अपनी बंदूकें तान ली हैं। उधर, वन विभाग भी अलर्ट हो गया है और शिकारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिला के मणिकर्ण, लगघाटी, सैंज घाटी, टकरासी बीट तथा ऊझी घाटी में शिकारियों की नजर शिकार पर है। वहीं,…
Read Moreचालक निभा रहे परिचालक की ड्यूटी
कुल्लू। भले ही राज्य सरकार सूबे में एचआरटीसी की बसों की कमी को पूरा करने के लिए बडे़-बडे़ वादे कर रही है लेकिन, बसों को चलाने के लिए चालक-परिचालकों के पद खाली पड़े हैं। इसका ताजा उदाहरण निगम के कुल्लू डिपो का है। परिचालकों की कमी के कारण एचआरटीसी प्रबंधन ने चालकों को परिचालक की सीट पर बैठा रखा है। इसके प्रति निगम के कर्मचारियों में भी भारी रोष है। वोल्वो बसों में चालक परिचालक की जगह ड्यूटी दे रहे हैं। एचआरटीसी डिपो कुल्लू में तीस के करीब परिचालकों के…
Read Moreडीसी इलेवन ने जीता मैच
ऊना। स्थानीय इंदिरा स्टेडियम में खेले गए टी-20 क्रिकेट मैच में उपायुक्त इलेवन ने प्रेस इलेवन को 78 रन से पराजित कर फ्रैंडशिप टी-20 ट्राफी पर कब्जा जमाया। बुधवार को प्रेस इलेवन के कप्तान सुरेंद्र शर्मा ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उपायुक्त इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 156 रन बनाए। उपायुक्त इलेवन के सलामी बल्लेबाज डीएसपी हैडर्क्वाटर सुरेंद्र शर्मा ने 6 व ईं. मुकेश हीरा ने चार चौकाें की मदद से 19 रन का योगदान टीम को दिया। उपायुक्त इलेवन…
Read Moreगीजर गैस से युवक बेहोश
रूपनगर (नंगल)। नंगल के कस्बा एमपी कालोनी में नहाते समय एक युवक गैस गीजर के कारण बेहोश हो गया। इस युवक को बेहोशी की हालत में बीबीएमबी के कैनाल अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। पीजीआई में युवक का उपचार चल रहा है। नंगल के कस्बा एमपी कालोनी का 22 वर्षीय सुनील कुमार सुबह बाथरूम में नहा रहा था। सुनील पेशे से मोटर मैकेनिक है। सुनील के भाई अश्वनी कुमार ने बताया कि सुनील सुबह बाथरूम…
Read Moreयहां भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं
संतोषगढ़ (ऊना)। जिले में भगवान के मंदिर में सुरक्षित नहीं रहे हैं। ताजातरीन घटना में संतोषगढ़ स्थित ख्वाजा मंदिर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर डाली। ख्वाजा मंदिर स्वां नदी के किनारे स्थित है। इस मंदिर में बीती रात चोरों ने पहले दरवाजे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोरों ने शीशे के दरवाजों को तोड़ा। मंदिर में रखे दान पात्र का ताला भी चोरों ने तोड़ डाला। उसमें पड़े हजारों रुपये की नकदी उड़ा कर चोर फरार हो गए। चोरों ने थाली में पड़े रुपये भी चुरा लिए।…
Read Moreभटोली कालेज की जांच रिपोर्ट का फैसला जल्द
संतोषगढ़ (ऊना)। प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से एसवीएसडी कालेज भटोली की कार्यप्रणाली की जांच के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट विवि की तीस दिसंबर को होने वाली एजूकेशन काउंसिल की बैठक में रखी जाएगी। बैठक में रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद ही भटोली कालेज के सरकारीकरण मामले पर आगामी कार्रवाई संभव होगी। ईसी की बैठक में ही कालेज की समग्र जांच रिपोर्ट में किन-किन खामियों को जांच कमेटी की ओर से उजागर किया गया है, ऐसे तथ्य भी सामने आएंगे। उल्लेखनीय है कि भटोली कालेज की समग्र…
Read Moreअटल की दीर्घायु को शिवबाड़ी में पूजा अर्चना
गगरेट/हरोली/ऊना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 89वां जन्मदिवस जिलाभर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया। हरोली, गगरेट शिवबाड़ी मंदिर, ऊना कुष्ठ आश्रम समेत अन्य क्षेत्रों के देवालयों में पूजा अर्चना की गई। इस दौरान वाजपेयी की लंबी आयु के लिए मंगल कामना भी की गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रवासी मजदूर परिवारों की बस्ती में जाकर फल आदि भी बांटे। वाजपेयी की लंबी आयु के लिए कार्यकर्ताओं ने मंदिर में काफी देर तक पूजा अर्चना की। भाजपा नेता विकास विक्की ने कहा कि अटल बिहारी…
Read More