सात लाख रुपये के चेक बांटे

भराड़ी (बिलासपुर)। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कामगारों के हितों के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। इन योजनाओं पर सरकार करोड़ों रुपये की राशि खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह भराड़ी में श्रमिक कल्याण बोर्ड सदस्य एवं हिमाचल भवन एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन द्वारा कामगारों के लिए चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी ने…

Read More

एचआरटीसी बसों की न…न से तंग

बिलासपुर। हिमाचल परिवहन निगम की बसें चंडीगढ़ में बिलासपुर की सवारियाें के लिए बेगानी साबित हो रही हैं। निगम की दूसरे जिलों के डिपो की बसों में बिलासपुर की सवारियों को सीट देने से आनाकानी की जाती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। घर पहुंचने के लिए उन्हें अकसर टैक्सियों के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है। चंडीगढ़ से बिलासपुर आने वाले लोगों के साथ परिवहन निगम की बसों में एक तरह से सौतेला व्यवहार हो रहा है। हालांकि चंडीगढ़ से बिलासपुर की दूरी 135 किलोमीटर है।…

Read More

चार दिन रोशनी, फिर अंधेरी रात

तीसा (चंबा)। ‘चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात’। इनदिनों यह कहावत चंबा जिले के तीसा क्षेत्र के हालातों पर सटीक बैठती है। बस अंदर इतना है कि चांदनी की जगह रोशनी शब्द का इस्तेमाल करना होगा। जी हां, बीते 21 दिसंबर को भारी बर्फबारी के कारण गुल तीसा के अधिकांश पंचायतों की बिजली कुछ दिन पहले ही बहाल हुई। लेकिन बिजली का उजाला ग्रामीणों को ज्यादा दिन तक नसीब नहीं हो सका। सोमवार को मौसम ने करवट बदली, बर्फ गिरी तो बत्ती फिर से गुल हो गई। उपमंडल तीसा…

Read More

बर्फबारी ने किया बे-बस

चंबा। बर्फबारी होने के कारण भरमौर तक बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। चंबा भरमौर मार्ग पर चलने वाली बसें भरमौर से दस किलोमीटर पीछे लाहल तक ही पहुंच रही हैं। इसके आगे छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है, बसें नहीं चलने के कारण ग्रामीणों को छोटे निजी वाहनों को हायर कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। इस कारण उन्होंने भारी भरकम किराया भी भरना पड़ रहा है। तहसील मुख्यालय सहित निचले क्षेत्रों में दो इंच बर्फबारी दर्ज की गई है। जनजातीय क्षेत्र की ऊपरी पहाड़ियों जैसे कुगति,…

Read More

सुरक्षित नहीं ब्लड बैंक भवन

चंबा। जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत न होने से यहां बारिश में लगातार पानी टपक रहा है। इससे यहां लगे हाई वोल्टेज विद्युत तारों और मीटर के पास काफी सीलन हो गई है। इससे यहां लगी एल्लुमिनियम की फिटिंग में करंट आने से हादसे का भी खतरा बना हुआ है। छत की मरम्मत न होने से बारिश का सारा पानी ब्लड बैंक में घुस रहा है। इससे ब्लड बैंक में कार्य प्रभावित हो रहा है। ब्लड बैंक में कार्य कर रहे कर्मचारियों को दिक्कतें…

Read More

आल्टो कार खाई में गिरी, दो घायल

चंबा। चंबा-पठानकोट मार्ग पर चनेड़ के समीप हडोठा नामक स्थान पर एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और खाई में जा गिरी। इससे आल्टो कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे के करीब तिलक राज पुत्र चमन लाल आयु 46 और योगराज पुत्र दुलो राम उम्र 41 निवासी गांव हडोठा डाकघर चनेड़ आल्टो कार नंबर एचपी 73-3574 में सवार होकर चंबा आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई…

Read More

बर्फबारी के साथ नए साल का इस्तकबाल

डलहौजी (चंबा)। वर्ष 2013 जाते-जाते पर्यटन नगरी को चांदी की सौगात दे गया। सोमवार रात को अचानक मौसम बदलने के साथ ही मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार हिमपात होने से पर्यटन नगर सफेद चदर से ढक गई। मंगलवार को दिन भर हिमपात होता रहा। नए वर्ष का स्वागत करने पहुचे पर्यटकों को ताजा हिमपात के चलते नए साल का जश्न दोगुने जोश के साथ मनाने का अवसर मिल गया। सोमवार रात को सोते समय पर्यटक आसमान पर तारे देख कर हिमपात को लेकर असमंजस में थे। लेकिन मंगलवार सुबह…

Read More

कुछ घंटों बाद ही तोड़ दी सीएम की उद्घाटन पट्टिका

पालमपुर/सुलह(कांगड़ा)। कुरल में उठाऊ सिंचाई योजना के शुभारंभ किए अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि सोमवार रात ही शरारती तत्वों ने शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया है। इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और सुलह के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल की मौजूदगी में सोमवार को किया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि, सीपीएस जगजीवन पाल ने इसकी कड़ी भर्त्सना की है। जानकारी के अनुसार कुरल गांव में सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने…

Read More

जश्न के साथ नए साल का अभिनंदन

धर्मशाला (कांगड़ा)। जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित सभी इलाकों में ढोल-धमाकों के साथ नववर्ष-2014 का जश्न मनाया गया। साल के आखिरी दिन पहाड़ों पर हुए हिमपात ने सैलानियों की खुशी और बढ़ा दी। धर्मशाला और मैकलोडगंज में मंगलवार को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड भी धर्मशाला और मैकलोडगंज के बाजार भरे रहे। हालांकि, बीच-बीच में बारिश ने जरूर उनको परेशान किया। धर्मशाला और मैकलोडगंज के होटलों और रेस्तरां में देर रात तक न्यू ईयर की पार्टियां चलीं। शहरों में कई लोगों ने होटलों में तो कइयों ने अपने…

Read More

धौलाधार की पहाड़ियों ने किया शृंगार

धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियाें में ताजा हिमपात होने के बाद पहाड़ियों पर चांदी की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बारिश होने का सिलसिला भी जारी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बीच-बीच में दिनभर बिजली की आंखमिचौनी से भी लोग परेशान रहे। बोर्ड के अनुसार जंगल वाली जगहों पर पेड़ों की टहनियां गिर जाने से लाइट गुल हो जा रही थी। मगर, बोर्ड के कर्मचारी सारा दिन समस्या…

Read More