धर्मशाला। बिजली का बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताआें को अब लंबी लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विद्युत बोर्ड ऑनलाइन बिलिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे उपभोक्ता कहीं से भी अपने बिल ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे। नव वर्ष पर विद्युत बोर्ड इस सेवा को शुरू कर रहा है। सुविधा का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ताओं को बोर्ड की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद वेबसाइट के माध्यम से ही उपभोक्ता अपने खाते से बिल की राशि बोर्ड के एकाउंट…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सीमेंट से बनेंगी धर्मशाला की 48 सड़कें
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में ज्वाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन के अंतर्गत छोटे एवं मध्यम शहरों के लिए शहरी अधोसंरचना विकास योजनाओं से धर्मशाला शहर में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के निर्माण और स्तरोन्नयन के लिए भूमि पूजन किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि धर्मशाला शहर में करीब 21 करोड़ रुपये व्यय कर 29.758 किलोमीटर लंबी 48 सड़कों को सीमेंट में स्तरोन्नत किया जाएगा। धर्मशाला शहर को इस परियोजना के तहत तीन भागों में विभाजित किया गया है। इनमें मैकलोडगंज क्षेत्र में 10क़लोमीटर लंबे 11 मार्ग, धर्मशाला में…
Read Moreदिल्ली में नई विधानसभा का पहला सत्र आज से
नई दिल्ली: दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है जो सात जनवरी तक चलेगा। इसी दौरान अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार सदन में विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी। नए विधायकों को आज पद की शपथ दिलाई जाएगी जबकि सरकार दो जनवरी को विश्वास मत हासिल करने का प्रयास करेगी। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव तीन जनवरी को होना है। उपराज्यपाल नजीब जंग छह जनवरी को सदन को संबोधित करेंगे। सात जनवरी को जंग के…
Read Moreदुलैहड़ में यूको बैंक का एटीएम तोड़ा
दुलैहड़/ऊना। बीत क्षेत्र के दुलैहड़ गांव में अज्ञात चोरों ने सोमवार रात यूको बैंक के एटीएम को तोड़ डाला। हालांकि चोर एटीएम से नकदी चुराने में कामयाब नहीं हो पाए। वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार आधी रात को बारिश का फायदा उठाते हुए चोरों ने एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। चोरों ने एटीएम मशीन की स्क्रीन सहित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। उसी दौरान एटीएम…
Read Moreकोलकाता गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद शहर में लोगों का विरोध प्रदर्शन
कोलकाता: कोलकाता में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़ित के आत्महत्या के बाद पूरे शहर में लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे है। दरअसल 24 परगना मध्यमग्राम की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद पीड़िता ने दुखी होकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले एक हफ्ते से वह कोलकाता के एक अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही थी। बुधवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पीड़िता के पिता टैक्सी चलाते हैं। वह इसी जुलाई में परिवार…
Read Moreजिले को मिलेंगे तीस करोड़ रुपये के तोहफे
ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 2 से 4 जनवरी तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह 29 करोड़ 68 लाख की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 2 जनवरी को शाम साढ़े तीन बजे हरोली हलके के पंजावर में दो करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री करेंगे। मुख्यमंत्री 3 जनवरी को सुबह साढे़ दस बजे गगरेट में 13 करोड़ 68 लाख 72 हजार की लागत की सीवरेज योजना, अंबोटा में लगभग एक…
Read Moreफसलों पर संजीवनी बनकर बरसी बारिश
ऊना। जिले के कई क्षेत्रों में सोमवार रात से हो रही बारिश से ऊना में जहां मौसम काफी ठंडा हो गया है, वहीं कृषि कारोबार को भी फायदा हुआ है। कई दिनों से प्यासे खेतों को भरपूर पानी मिलने से किसान भी खुश हैं। पानी की कमी से फसलें मुरझाने लग गई थीं। ऊना में सोमवार रात को शुरू हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। इससे कृषि कारोबारियों की टेंशन काफी हद तक दूर हो गई है। किसान वर्ग आसमान से बरसी बूंदों को फसलों के लिए खाद के…
Read Moreनये साल के जश्न में पूरी रात डूबा रहा देश
नई दिल्ली: नया साल 2014 के आगमन पर आज पूरे देश में जमकर जश्न मनाया जा रहा है। झारखंड के देवघर में भी लोग नए साल के पहले दिन भगवान शंकर की पूजा-पाठ हो रही है। देश में कुल 12 ज्योतिर्लिंग हैं उनमें से एक देवघर में हैं। वाराणसी के गंगा घाटों पर विश्वविख्यात सूर्योदय का नजारा लेने देसी, विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगो का भी जमावड़ा लग जाता है। वर्ष के पहले दिन वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर नववर्ष की विशेष आरती की गई। इस आरती का मकसद विश्व…
Read Moreमणिपुर में साल के पहले ही दिन दो धमाके
इंफाल: मणिपुर के सिंगजामेई इलाके में नये साल के पहले दिन की शुरुआत सुबह 06.30 बजे दो धमाकों के साथ हुई। पुलिस ने यहां बताया कि एक बम मणिपुर कालेज के प्रवेश द्वार के पास लगाया गया था। पुलिस का शक है कि दोनों बम एक ही संगठन ने लगए थे। फिलहाल हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विस्फोट होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और इलाके की सघन तलाशी ली गयी। धमाकों से लोगों में दहशत फैल गयी। इसके बावजूद लोगों ने बाहर निकलकर नये…
Read Moreसात हजार उपभोक्ताओं ने नहीं भरे लिंकेज फार्म
कोटखाई। कोटखाई एजेंसी में रसोई गैस के लिए लिंकेज फार्म भरने की अंतिम तारीख तक सात हजार उपभोक्ता दस्तावेज जमा नहीं करवा पाए हैं। आधार कार्ड उपलब्ध न होने के कारण उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने सरकार से दूसरे विकल्प की मांग की है। कोटखाई गैस एजेंसी में 12 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। गैस की सब्सिडी के लिए अभी तक आधार कार्ड के साथ करीब पांच हजार उपभोक्ताओं ने अपने फार्म जमा करवाए हैं। अन्य उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड ही उपलब्ध नहीं है। सुरेश…
Read More