बल्ह के हजारों किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

मंडी। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी के किसानों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का जल्द हल होगा। सुकेती खड्ड के तेज बहाव और सिल्ट से होने वाली समस्या से किसानों को निजात मिलेगी। सुकेती खड्ड के तटीयकरण की कवायद तेज हो गई है। स्वां नदी की तर्ज पर सुकेती खड्ड के तटीयकरण का मॉडल तैयार करने को एकमात्र रिसर्च सेंटर पुणे सेंटर वाटर पावर रिसर्च सेंटर में अध्ययन के लिए भेज दिया है। करीब दो-तीन माह में मॉडल तैयार होने के आसार हैं। आईपीएच विभाग उपमंडल…

Read More

बिजली गुल, सड़कें बंद

तेलका (चंबा)। बर्फबारी के बाद से तेलका क्षेत्र की पंचायतों में अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। बाड़का, भजोत्रा और सेरी पंचायतों के एक दर्जन गांवों में दो दिनों से बिजली गुल है। सोमवार देर रात बर्फबारी के कारण चंबा-झोड़ा-सुंडला मार्ग बंद हो गया था। इस मार्ग अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। मार्ग पर वाहन ने चलने से तेलका क्षेत्र की सालवां, मोड़ा, बाड़का, भजोत्रा, सेरी पंचायतों का संपर्क का पूरा तरह कट हो गया है। बसों की आवाजाही थमने से लोगों को…

Read More

बस से टकराई जीप, दो घायल

राख (चंबा)। चंबा-भरमौर मुख्य मार्ग पर एक जिप्सी चालक ने सड़क किनारे खड़ी सरकारी बस को टक्कर मार दी। इससे जिप्सी में सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने एचआरटीसी बस के चालक नगिंद्र सिंह पुत्र बजीर सिंह गांव रोड़ डाकघर धार तहसील नुरपूर की शिकायत पर जिप्सी चालक ओम प्रकाश निवासी छतराड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ओम प्रकाश लोक निर्माण विभाग राख डिविजन में बतौर चालक कार्यरत है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिप्सी नंबर एचपी 48-0030 मंगलवार शाम को ओम प्रकाश निवासी लेकर…

Read More

सरकार उपलब्ध कराए केश मेमो

चंबा। डिपो होल्डर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप कदम से मिला। उन्होंने अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। डिपो होल्डर यूनियन के प्रधान काकू राम ने बताया कि यूनियन ने अपनी मांगों से संबंधित एक मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा था। इसका जवाब उन्हें आज दिन तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि डिपो होल्डरों को सरकार द्वारा राशन को उठाने का जो कि राया मिलता है, वह महंगाई के दौर में नही के बराबर है। डिपो होल्डरों को अपनी जेबों से राशन को उठाने…

Read More

रिटायरमेंट पार्टी में गए कर्मी की मौत

पुखरी (चंबा)। क्षेत्र की टिकरी पंचायत के एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई है। अधेड़ व्यक्ति की मौत से घारी गांव में मातम का माहौल है। होशियारा राम पुत्र देऊ गांव घारी पंचायत टिकरी मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के साथी कर्मचारी की रिटायरमेंट पार्टी में मसरूंड गया था। वहां पर उन्होंने अपने साथी कर्मचारियों के साथ पार्टी में हिस्सा लिया और रात को खाना खाने के बाद वहीं पर सो गया। होशियारा राम भी लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। बुधवार सुबह होशियारा राम मृत पाया गया। स्थानीय…

Read More

भाजपा के बागियों ने बनाया संगठन

नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की लोकसभा चुनाव लड़ने की हां के बाद कांगड़ा जिले में पार्टी का विद्रोही गुट लोकसभा चुनाव को जंग का मैदान बनाने में जुट गया है। भाजपा के कई पदाधिकारियों ने आजाद संगठन बनाकर बुधवार को नगरोटा सूरियां के शगुन पैलेस में नूरपुर के पूर्व विधायक राकेश पठानिया के नेतृत्व में नया साल मनाने के बहाने सम्मेलन कर तय किया कि यदि शांता कुमार लोकसभा चुनाव में उतरते हैं तो आजाद संगठन भी अपना प्रत्याशी उतारेगा। यदि इसके लिए आम आदमी…

Read More

खतरे की जद में चक्की रेल पुल

कंडवाल (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी की लाइफ लाइन कही जाने वाली पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन को आने वाली बरसात एक बार फिर झटका दे सकती है। जिस प्रकार चक्की रेल पुल के करीब एक दर्जन पिल्लरों के सुरक्षा कवच (स्लैब) क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, उससे एक बार फिर कांगड़ा घाटी रेल की रफ्तार पर ब्रेक लग सकती है। इस समय पठानकोट जोगिंद्रनगर रेल ट्रैक पर चक्की पुल के करीब एक दर्जन पिल्लरों की सुरक्षा के लिए रेलवे द्वारा बनाए गए सुरक्षा कवच बारिश से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे…

Read More

प्रीति राणा बनी धौलाधार क्वीन

धर्मशाला। शहर में पर्यटन निगम के होटल धौलाधार में 31 दिसंबर की शाम को नए साल का जश्न मनाया गया। शाम आठ बजे डिनर के बाद डांस और कई प्रतियोगिताएं रात करीब साढ़े 12 बजे तक चलीं। रात साढ़े 12 बजे जालंधर की प्रीति राणा को धौलाधार क्वीन चुना गया। चंडीगढ़ के काजल और सोनिया बेस्ट डांस कपल बने। कश्मीर के संजय भट्ट को मिस्टर स्टाइलिश का खिताब दिया गया। एचपीटीडीसी के मोस्ट वेल्यूड गेस्ट का खिताब संजीव महाजन को मिला। एनर्जेटिक प्रेजेंस का खिताब सुनीता और हिमानी को दिया…

Read More

सीएम के दौरे से लोगों को बड़ी उम्मीद

कुल्लू। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुल्लू-मनाली के दौरे को लेकर जिलावासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री बने वीरभद्र सिंह का यह चौथा दौरा है। उद्घाटन समारोह के लिए मुख्यमंत्री बुधवार को दिल्ली से सीधे कुल्लू पहुंचे। अब जिलावासियों की नजरें दो जनवरी को मनाली में होने वाले विंटर कार्निवाल के उद्घाटन पर टिकी हैं कि यहां सीएम क्या बोलते हैं। खास कर सरकार बने एक साल हो गया है और कुल्लू की झोली अभी भी मंत्री पद से खाली है। इसके…

Read More

हसीन वादियां हैं; सैलानी भी, सुविधाएं नहीं

काईस (कुल्लू)। पुरातन गांव मलाणा में हर वर्ष सैलानियों की आमद में इजाफा हो रहा है। लेकिन, यहां पर्यटन सुविधाओं का अभाव है। वहीं, वन विभाग का इन्सपेक्शन हट तो है, लेकिन उसमें रहने का कोई इंतजाम नहीं है। इसके प्रति स्थानीय लोगों में सरकार और पर्यटन विभाग के प्रति भारी रोष है। विश्व मानचित्र में दर्ज प्राचीन गांव मलाणा आजादी के दशकों बाद भी विकास की राह ताक रहा है। मलाणा गांव के लोगों ने गाड़ियां तो ले ली हैं, लेकिन इन्हें घर-आंगन से कोसों दूर कच्ची सड़क में…

Read More