हिमपात से जलोड़ी दर्रा पर आवाजाही ठप

कुल्लू। 10281 फुट ऊंचा जलोड़ी दर्रा फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालांकि, दर्रा पर बस सेवा डेढ़ सप्ताह से बंद है, लेकिन बीते एक सप्ताह से छोटे वाहन दर्रा के आरपार चल रहे थे। मंगलवार रात को हुए हल्के हिमपात के बाद जलोड़ी दर्रा पर छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। ऐसे में लोगों को सोझा से पांच किलोमीटर पैदल चलकर दर्रा पर पहुंचना पड़ रहा है। बुधवार को सोझा से आगे छोटे वाहनों के न चढ़ने से करीब सौ लोगों…

Read More

चिंतपूर्णी के द्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंगलवार को नववर्ष के आगमन पर मां के दरबार में शीश झुकाने के लिए श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को भी मंदिर सहित समूचे क्षेत्र में हजारों श्रद्धालुओं के आगमन के चलते अष्टमी मेलों जैसा ही माहौल रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं। मंगलवार देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ चुकी थी कि स्थानीय बाजारों में भी पैदल चलना बेहद मुश्किल हो रहा था। धार्मिक संस्थाओं की ओर से कई स्थानों पर…

Read More

देर रात तक डीजे पर जमकर थिरके युवा

ऊना। 2014 के स्वागत के लिए मंगलवार को देर रात तक डीजे पार्टियों और अन्य समारोहों के दौर चलते रहे। नववर्ष के स्वागत को लेकर युवा वर्ग ने खासी दिलचस्पी दिखाई। आलम यह था कि कड़ाके की सर्दी भी युवाओं के जोश को ठंडा करने में पूरी तरह से नाकाम रही। जिला भर के विभिन्न स्थानों पर युवा डीजे पार्टियों में जमकर थिरके। ठीक रात 12 बजे वर्ष 2014 का वेल्कम आतिशबाजी और पटाखों के साथ हुआ। जिला मुख्यालय के सुविधा होटल एवं नटराज सहित अन्य होटलों में शानदार समारोह…

Read More

जानिए, नोएडा के यंगस्टर्स ने कैसे मनाया न्यू ईयर

कड़ाके की सर्दी के बीच युवाओं ने उत्साह और जोश से वर्ष 2013 को विदा कर नव वर्ष 2014 का स्वागत किया। इस दौरान मॉल्स, रेस्त्रां, होटल, पब, नाइटक्लब जहां युवाओं से खचाखच भरे रहे। तेज संगीत और मद्धिम रोशनी में युवा मस्ती में नाचे। आलम यह था कि सेक्टर-18 की सड़कों पर युवकों ने अपनी गाड़ियों में संगीत को फुल वाल्यूम पर बजा रखा था। हालांकि, प्रशासन की सख्ती से रात दस के बाद तेज आवाज करती गाड़ियां सड़कों पर दिखाई नहीं दीं। सेक्टरों में आरडब्ल्यूए और अन्य स्थानों…

Read More

सरकार बनते ही दबंग हो गए AAP!

नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते की उसके कार्यकर्ता मनमानी और दबंगई पर उतरने लगे हैं। भाजपा शासित उत्तरी नगर निगम ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर खाली जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर स्थायी समिति के अध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। पत्र में एमसीडी ने राजन बाबू फेफड़ा एवं क्षय रोग संस्थान में लगातार हो रहे अतिक्रमण के प्रयास के संबंध से अवगत कराया है। बताया गया कि 17 दिसंबर को थाने में शिकायत भी…

Read More

चांदनी चौक में लेडी गैंग का आतंक

दिल्ली के चांदनी चौक में अगर आप खरीददारी करने जा रहे हैं, तो जरा संभलकर। चांदनी चौक बाजार में इन दिनों महिला चोरों ने आतंक मचा रखा है। ये गैंग कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसमें विदेश मंत्रालय में उप सचिव सुखनीत कौर का पर्स उड़ाने की घटना भी शामिल है। कई वारदातें सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस इनका सुराग नहीं लगा पा रही है। सोमवार को भी इस महिला गिरोह ने एक महिला से कैश और जेवरात उड़ा लिए। पुलिस ने जांच शुरू कर…

Read More

पूरी होगी दिल्ली में आशियाने की चाहत

नए साल में अगर आप दिल्ली में आशियाने की चाहत रख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) 2014 हाउसिंग स्कीम लेकर आ रहा है। इस योजना के तहत सभी वर्ग के लिए फ्लैट्स होंगे। इसमे 1 बीएचके फ्लैट से लेकर 3 बीएचके वाले फ्लैट शामिल हैं। यानी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी श्रेणी के फ्लैट्स होंगे। तीन साल के इंतजार के बाद डीडीए एक बार फिर हाउसिंग स्कीम 2014 लांच करने की तैयारी में है। लिहाजा लंबे इंतजार के बाद दिल्ली…

Read More

एक बेड पर दो मरीज देख भड़के स्वास्‍थ्य मंत्री

दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री पदभार ग्रहण करने के बाद से लगातार दिल्ली सरकार के अस्पतालों का चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने पूर्वी दिल्ली के तीन अस्पतालों का दौरा कर वहां के मरीजों और डॉक्टरों की समस्या के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य निदेशक डॉ. एनवी कामत भी साथ थे। उन्होंने सबसे पहले पूर्वी दिल्ली के हेडगेवार अस्पताल और इसके बाद इहबास और फिर दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान का दौरा किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। एक-एक…

Read More

म्यूजिक की मदहोशी के बीच वेलकम 2014

पार्टी ऑल नाइट…। ये पार्टी यूं ही चलेगी, धूम मचा ले, गेट ऑन द डांस फ्लोर, तमंचे पे डिस्को। जी हां, नए साल के जश्न के मौके पर हर तरफ इसी तरह के गीत गूंजते रहे। होटल या रेस्तरां की पार्टी हो या फिर घर की पार्टी, हर जगह युवा थिरकते हुए नजर आए। जश्न के रंग को बेरंग होने से बचाने के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। कनॉट प्लेस में इस साल भी जश्न मनाने के लिए युवाओं की काफी भीड़ उमड़ी। जैसे ही…

Read More

सिसोदिया से मिलकर क्यों रो पड़ी महिला?

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को मेट्रो में सफर किया। मेट्रो में लक्ष्मी नगर से सवार होकर वह द्वारका स्थित एक सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेट्रो में सफर कर रहे लोगों से बातचीत की। यहां एक महिला ने उन्हें बताया कि उनका बेटा विदेश में रहता है, लेकिन कंपनी उसे भारत लौटने नहीं दे रही। अपना दुखड़ा बताते हुए महिला रो पड़ी। इस पर मनीष ने महिला को ढांढस बंधाया। सिसोदिया के मुताबिक, आम…

Read More