चंबा। पल्यूर पंचायत के बटकर गांव के युवक को रीछ ने हमला कर घायल कर दिया है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। विजेंद्र कुमार पुत्र बुधिया राम गांव बटकर पंचायत पल्यूर घर वापिस लौट रहा था और गांव के साथ लगते जंगल में रीछ ने हमला कर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया। युवक ने रीछ के हमले का मुकाबला कर बड़ी मुश्किल से रीछ के चंगुल से खुद को बचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने…
Read MoreAuthor: ibindiannews
फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए
चुवाड़ी (चंबा)। बढ़ेई फारेस्ट रेस्ट हाउस के चौकीदार की जलने से हुई संदिग्ध मौत की फारेंसिक जांच के लिए आई धर्मशाला की टीम ने मौके का दौरा करके जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। फारेंसिक टीम के डॉ. अजय सहगल एवं डॉ. विजय कुमार ने शुक्रवार को रेस्ट हाउस की चौकीदार हट के कीचन शेड में जांच पड़ताल की। ज्ञात रहे कि चौकीदार किशन चंद पुत्री रूमी राम मलूंडा पंचायत के सपेड़ गांव का रहने वाला था। उसका शव सोमवार को चौकीदार हट की रसोई में जला हुआ मिला था। उधर डीएसपी…
Read Moreडाक्टरों की कमी से बीमार जिले पर राहत का मरहम
चंबा। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला चंबा के लिए राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने जिला में 19 एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती करने के आदेश जारी किए हैं। जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों को तैनात करने की मांग भी पूरी हो जाएगी। इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने लिखित आदेश जारी कर दिए हैं और इसकी अधिसूचना जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पास पहुंच चुकी है। इससे जिले के हजारों लोगों को फायदा होगा और इन स्वास्थ्य संस्थानों के दायरे में आने वाले मरीजों को उपचार मिल…
Read Moreअब ऑनलाइन मिलेगी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट
चंबा। जिला अस्पताल में अब ऑनलाइन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पोस्टमार्टम के हर पहलु को चिकित्सकों को रजिस्टर में दर्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही पोस्टमार्टम के रजिस्टर को संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन को दिक्कतें पेश आएंगी। ऑनलाइन पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत कंप्यूटर लगा दिए गए हैं और इन कंप्यूटरों को इंटरनेट से भी जोड़ दिया गया है। चार जनवरी से जिला अस्पताल के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ने वाला है।…
Read Moreकुठेड़ और होली में डाक देने नहीं आता डाकिया
होली (चंबा)। उपतहसील होली की दो पंचायतों में लोगों की डाक डाकिया नहीं स्थानीय लोगों के हाथों से भेजी जाती है। कई बार लोगों को सब डाकघर में आकर अपनी डाक लेने के लिए आना पड़ता है। दरअसल, होली और कुठेड़ पंचायत में एक वर्ष से कोई डाकिया तैनात नहीं है। इससे समय पर लोगों को डाक नहीं मिल रही है। होली व कुठेड़ पंचायत के सब डाकघर में तैनात कर्मचारी को डेपुटेशन पर चंबा भेजा गया था और करीब एक साल से इस कर्मचारी को वापस नहीं भेजा गया…
Read Moreदोबारा प्रशिक्षण के फरमान पर पैट तल्ख
नूरपुर (कांगड़ा)। अरसे से नियमितीकरण की आस में बैठे प्रदेश के 3382 प्राथमिक सहायक अध्यापकों (पैट) ने अब हाईकोर्ट के साथ-साथ मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष लखमीर धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग ने नए सिरे से दो साल का प्रशिक्षण करने की शर्त थोपकर पैट शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। उन्होंने सरकार से जानना चाहा कि पूर्व में पैट शिक्षकों ने जो दो साल का प्रशिक्षण हासिल किया था और उस पर 5 करोड़ रुपये खर्च…
Read Moreलदवाड़ा के पास कार पेड़ से टकराई
द्रम्मण (कांगड़ा)। जिला में बारिश के बाद बुधवार को भी मौसम खराब रहा है। शाम के समय जिला में धुंध पड़ी। इससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी पेश आई है। हाईवे पर एक कार पेड़ से टकरा गई तो वहीं तीन कारें भी आपस में भिड़ीं हैं। कांगड़ा-पठानकोट मार्ग पर लदवाड़ा के पास धुंध होने के कारण एक कार पेड़ से टकरा गई है। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार बुधवार…
Read Moreविद्यार्थियों ने डांस और गानों से जीता दिल
जसूर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनोह में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें नूरपुर विस क्षेत्र के विधायक अजय महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य करण कटोच ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। बच्चों ने वंदेमातरम गायन से समारोह का आगाज किया। प्रधानाचार्य करण कटोच ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र तथा छात्राओं ने लघु नाटिका, नृत्य, गायन, भाषण तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने छात्र तथा छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने पर…
Read Moreभोले बाबा पर चढ़ेगा 3 क्विंटल घी और मेवा
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में मकर संक्रांति पर चढ़ने वाले घृत मंडल की तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम संदीप सूद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मीटिंग में न्यास के सचिव एवं तहसीलदार डीसी ठाकुर एवं न्यास के 9 सदस्यों में से 8 सदस्य उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि इस मर्तबा करीब तीन क्विंटल देसी घी और सूखे मेवों से मंदिर के गर्भ गृह में स्थित शिव लिंग पर घृत मंडल तैयार किया जाएगा। वहीं, मंदिर की फूलों से सजावट करने के साथ-साथ…
Read Moreब्राह्मण कल्याण बोर्ड में शामिल करने की गुहार
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक जयसिंहपुर में परशु राम भवन में प्रधान जगदीश प्रशाद की अध्यक्षता में हुई। इसमें ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ मंत्री सुधीर शर्मा और जीएस बाली का भी आभार जताया गया। बैठक में ब्राह्मण कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश की सराहना करते हुए कहा गया कि उनके प्रयासों से यह कामयाबी मिली है। मांग की गई कि ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन में यहां के कार्यकारिणी सदस्यों को भी शामिल किया जाए। प्रदेश में पहली बार 2002…
Read More