मनाली। एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति के चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का षड्यंत्र है और जानबूझ कर मुख्यमंत्री को फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर तथा अन्य भाजपा नेता वीरभद्र सिंह पर कई आरोप लगा चुके हैं। लेकिन, वह इन सभी आरोपों से पाक साफ निकले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक…
Read MoreAuthor: ibindiannews
पलाहच और शुरड़ में पकड़ी अवैध शराब
कुल्लू। जिला कुल्लू के दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार में एएसआई गांधी राम ने गश्त के दौरान पलाहच के पास 36 बोतलें अवैध शराब की बरामद की हैं। यह बोतलें दुनी चंद चकुरठा निवासी से बरामद की गई हैं। वहीं, दूसरे मामले में एएसआई रूपलाल ने शुरड़ के पास एक नेपाल निवासी गेलू राम से दो लीटर अवैध शराब बरामद की…
Read Moreबूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाएगी भाजपा
पतलीकूहल (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी मनाली मंडल कार्यकारिणी की बैठक कटराईं में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद राण ने की। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। भाजपा मनाली मंडल के महामंत्री अखिलेश कपूर ने बताया कि संगठन को और मजबूत करने के मकसद से बूथ संपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस अभियान को सुचारु रूप से चलाने के लिए पार्टी ने ग्राम केंद्रों पर बैठक करने के लिए तारीखें और इसके प्रभारियों की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि सारी की…
Read Moreविंटर कार्निवाल का आगाज आज
मनाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार को तीसरे राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुधवार देर शाम कुल्लू पहुंच गए हैं। विंटर कार्निवाल दो से छह जनवरी तक मनाया जाएगा। उत्सव के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मनाली के मॉल सहित मनु रंगशाला को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह वीरवार सुबह दस बजे मनाली पहुंचेेंगे और सबसे पहले माता हिडिंबा की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री महिला मंडलों तथा विभिन्न विभागों…
Read Moreरेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़
कुल्लू। मणिकर्ण और निरमंड में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में मणिकर्ण निवासी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि बुद्धि सिंह, चंद्रमणि तथा एक महिला ने उनके रेस्टोरेंट में घुसकर तोड़फोड़ की है। इसके बाद वे लकड़ी की कुर्सी, काउंटर और लकड़ी के अन्य सामान को जीप में भरकर ले गए। वहीं, निरमंड के सारकोठी निवासी पुष्पेेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा…
Read More‘सावन में लग गई आग’ पर झूमा पंडाल
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में नववर्ष के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम की खूब धूम रही। सैलानियों के मनोरंजन के लिए होटलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में रायसन कैंपिंग साइट में मारफियस कंपनी की ओर से आयोजित मुस्कान कार्यक्रम में बॉलीवुड और प्रसिद्ध पंजाबी गायक मीका सिंह ने एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी। मंच संभालते ही मीका सिंह ने सावन में लग गई आग, गंदी बात गंदी गंदी बात, गनपथ चल दारू ला आदि गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर…
Read Moreगगरेट में 18 करोड़ के शिलान्यास
दौलतपुर चौक/गगरेट ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गगरेट वासियों को 18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गगरेट नगर के लिए 13 करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। उसके बाद गगरेट के चतेहड़ बस्ती में एक करोड़ की लागत से बनने वाली चेतहड़ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। वहीं मुबारिकपुर के निकट भंजाल गांव में 3 करोड़ 31 लाख की लागत से बनने वाली भंजाल पेयजल योजना का भी शिलान्यास किया। वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों…
Read Moreनए साल के शुरू में ही बिगड़ गया बजट
संतोषगढ़ (ऊना)। रसोई गैस सिलेंडर के दामों में की गई बढ़ोतरी ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर के बढे़ दामाें से घरेलू गैस का उपयोग आम आदमी की पहुंच से बाहर होता दिख रहा है। नए साल के पहले ही दिन तेल कंपनियों की ओर से की गई 220 रुपये की बढ़ोतरी से गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम अब 1350 रुपये का आंकड़ा पार कर गए हैं। सालभर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मिलने वाले 9 सिलेंडरों में से चाहे अभी सिलेंडर बचे हाें, मगर…
Read Moreदेहलां स्कूल के होनहार नवाजे
मैहतपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को सालाना पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सतपाल रायजादा मुख्यातिथि तथा जिला परिषद सदस्य अविनाश मेनन विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। उसके बाद स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। समारोह की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राकेश चौधरी ने की। प्रिंसिपल जेआर कौशल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्कूली छात्रों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक…
Read Moreसीएम के दौरे से जगी सरकारीकरण की आस
(ऊना) मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से एक बार फिर दौलतपुर चौक कालेज के सरकारीकरण की आस जगी है। तीन जनवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इसी कालेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कालेज के सरकारीकरण की घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने तीन फरवरी 2006 को थी। 14 सितंबर 2006 को इसकी अधिसूचना जारी की गई, लेकिन अनुबंध के आधार पर लगे शिक्षक एवं गैर शिक्षकों की सेवाएं नियमित नहीं हो पाईं। 2006 के बाद से कालेज में साइंस एवं कामर्स के अलावा आर्ट्स के कुछ विषय भी सेल्फ एवं…
Read More