सीएम ने किए करोड़ों के शिलान्यास

धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को शीतकालीन दौरे के आखिरी दिन धर्मशाला शहर में करोड़ों के शिलान्यास किए। सुबह सवा दस बजे रेडक्रॉस भवन की आधारशिला रखी। उसके बाद बीएड कॉलेज में शिक्षक आवास, कैंटीन तथा लोअर बड़ोल में आवासीय इकाइयों का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में आवासीय इकाइयां विकसित की जा रही हैं तथा शहरी अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत 406.32 करोड़ रुपये की लागत से लघु एवं मध्यम शहरों के विकास के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को 18 परियोजनाएं प्रेषित…

Read More

नाइट ड्यूटी से गायब डाक्टर, नर्स पर कार्रवाई

धर्मशाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में डाक्टर और स्टाफ नर्स के रात्रि सेवाओं से गैरहाजिर रहने पर सीएम वीरभद्र सिंह के आदेश पर कार्रवाई हुई है। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल से डा. निखिल वर्मा और स्टाफ नर्स अंजली ड्यूटी से नदारद पाए गए। इसे लेकर पिछले रोज खैरावासियाें ने सीएम को भी अवगत करवाया था। सीएम वीरभद्र सिंह ने भी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। लोगों की शिकायत पर सीएम ने सीएमओ को जांच करने के आदेश दिए थे। इसके बाद रात को बीएमओ भवारना एसके सूद को…

Read More

टांडा में कड़ाके की सर्दी में ठिठुर रहे मरीज

धर्मशाला। कड़कती ठंड में डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में लगे ज्यादातर एसी बंद हैं। कुछ वार्डों को छोड़ तमाम वार्ड अस्पताल में असुविधाओं की हकीकत बयां कर रहे हैं। मरीज तो मरीज अस्पताल की तीसरी मंजिल के ऑपरेशन थियेटर तक के एसी बंद पड़े हैं। थियेटर में चिकित्सकों के लिए गीजर तक की सुविधा नहीं है। ऐसे में इस संस्थान को एम्स स्तरीय बनाने के दावे फिलहाल हकीकत में बदलते नहीं दिख रहे हैं। कुछ वार्डों में कई तीमारदार अपने बूते हीटर के सहारे सर्दी भगाने का जुगाड़…

Read More

सेब बगीचों में स्टेम बोरर का कहर

खराहल (कुल्लू)। कुल्लू के विभिन्न इलाकों में सेब बगीचे में स्टेम बोरर नामक बीमारी की चपेट में आ गए हैं। इस बीमारी का कहर इन दिनों प्रूनिंग के समय साफ दिखाई दे रहा है। बगीचोें को संवारने में जुटे बागवान इस बीमारी को लेकर खासे चिंतित हैं। कीड़े के प्रकोप से पौधे की मुख्य टहनी अंदर ही अंदर खोखली हो रही है। परिणामस्वरूप कुछ अरसे बाद पौधा सूखने लग जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है मादा कीट सेब पौधों में टहनी में छेद करके अंडे देती है और एक सप्ताह…

Read More

भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस-भाजपा : ओंकार

कुल्लू। भारत कम्यूनिस्ट (मार्क्सवादी) जिला कुल्लू की बैठक सरचंद ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें पार्टी राज्य सचिवालय सदस्य डॉ. ओंकार शाद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार नव उदारवादी नीतियों को तेजी से लागू कर रही है। इन नीतियों के चलते राज्य सरकार ने रैनबेक्सी कंपनी को प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेचा है। ज्यादातर अस्पतालों में डाक्टरों के पद खाली हैं। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में बसें नहीं…

Read More

आसान नहीं जलोड़ी दर्रा बहाल करना

कुल्लू। जाड़े के दूसरे सबसे बड़े हिमपात ने जहां कुल्लू घाटी को जकड़ कर रख दिया है, वहीं लोनिवि के लिए भी खासी मुश्किलें पैदा कर दी हैं। शुक्रवार देर रात हुई ताबड़तोड़ बर्फबारी से जिला में पानी और सड़क सुविधा को काफी प्रभावित कर दिया है। शनिवार को मौसम खुलते ही लोनिवि ने जिला के मुख्य और जरूरी संपर्क मार्गों को बहाल करना शुरू कर दिया है। लेकिन, खास बात यह है कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले 10281 फु ट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से गुजरने वाले राज्य मार्ग-11…

Read More

निगम की बारह बसें बर्फ में फंसीं

कुल्लू। बाह्य सराज को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाला औट-लुहरी राज्य मार्ग-11 पर भारी हिमपात हुआ है। इससे बाह्य सराज के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, ताजा बर्फबारी से जिले में करीब दो दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कें बंद होने से कुल्लू घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में निगम की बारह बसें फंस गई हैं। इसके अलावा कुछ निजी बसों के फंसने की भी सूचना है। शनिवार को भले ही कुल्लू घाटी का मौसम साफ रहा हो लेकिन शुक्रवार देर रात को हुई बर्फबारी से कुल्लू घाटी…

Read More

डीसी ने किया पार्वती चरण-2 का दौरा

कुल्लू। उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने एनएचपीसी की पार्वती परियोजना चरण-2 के शिलागढ़ स्थित टीबीएम साइट का दौरा किया। दौर के लिए पहुंचे डीसी का परियोजना के महाप्रबंधक एके सिंह ने स्वागत किया। इस दौरान डीसी ने परियोजना सुरंग निर्माण में लगी बोरिंग टीबीएम मशीन का निरीक्षण किया। परियोजना अधिकारियों ने उन्हें टीबीएम के तकनीकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। डीसी ने परियोजना प्रबंधक को पार्वती जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द निर्माण करने को भी कहा। उन्होंने साइट की दुर्गम परिस्थितियों में परियोजना के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों…

Read More

कब पूरी होगी योजना, बंजर होने लगे खेत

कुल्लू। उठाऊ सिंचाई योजना जरड़-बशौणा का कार्य अधर में लटका हुआ है। इसके चलते किसानों-बागवानों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से शुरू की गई इस योजना का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों में भारी रोष है। पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने इस योजना की शुरुआत करवाई है। वर्ष 2009 में योजना को स्वीकृति मिली है, लेकिन पांच साल बीत जाने के बावजूद योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। योजना पर 1.90 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। इस…

Read More

लैब रिपोर्ट खोलेगी प्लाट घोटाले की परतें

ऊना। बहुचर्चित प्लाट घोटाले के मामले में पुलिस ने कब्जे में ली गई 26 रजिस्ट्रियां, एफिडेविट और टीसीपी के नक्शे मिलान के लिए फोरेंसिक साइंस लैब भेज दिए हैं। लैब की रिपोर्ट इस गड़बड़झाले की परतें खोलेगी। रिपोर्ट आने के तुरंत बाद पुलिस कोर्ट में चालान पेश कर सकती है। रक्कड़ क्षेत्र में कुछ शातिरों ने अनाधिकृत कालोनी में धोखाधड़ी से लोगों को प्लाट बेच डाले थे। इस घपले में सदर थाना पुलिस ने 30 अप्रैल 2013 को एफआईआर संख्या 108 के तहत एक महिला समेत सात आरोपियों के खिलाफ…

Read More