नंगड़ा (ऊना)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने हाईटेक सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। एक एसएमएस के जरिये लोग आम आदमी पार्टी की निशुल्क सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। एसएमएस के जरिये आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि एसएमएस करने के बाद तुरंत सदस्यता मिलने की कन्फरमेशन भी एसएमएस के जरिये ही मिल रही है।पार्टी के मुताबिक शुक्रवार को ही ऊना जिले से 247 लोग आम आदमी पार्टी के आनलाइन सदस्य बने। आनलाइन सदस्यता…
Read MoreAuthor: ibindiannews
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे कारोबारी
शिमला/ऊना। हिमाचल में 26 जनवरी से पॉलीथिन पैक्ड खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रदेश और शिमला व्यापार मंडल सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है। प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान मदन लाल खुराना और शिमला व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष सुमेश शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुआ। रविवार को पदाधिकारी सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के…
Read Moreमांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
सोहारी (ऊना)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच ऊना इकाई ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बकाया डीए राशि का भुगतान और पेंशन के वित्तीय लाभ भी जारी करने की मांग उठाई है। शनिवार को माता सिद्धिदात्री मंदिर प्रांगण में हुई मंच की बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान रमेश चंद ने की। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों की अनदेखी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कल्याण मंच ऊना इकाई ने सरकार से पेंशन का स्थायी प्रावधान बजट में करने की भी मांग उठाई है। रमेश चंद ने कहा कि अपनी मांगों…
Read Moreआग से मकान राख, लाखों का नुकसान
आनी (कुल्लू)। कराणा पंचायत के बाई गांव में एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना में तीन कमरों समेत रसोई घर जल गया। साथ ही दो गायों समेत चार मवेशी भी जलकर मर गए। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने प्रभावितों को फौरी तौर पर 25 हजार रुपये दिए हैं। जानकारी के मुताबिक बाई गांव के देवी सिंह, चमन लाल और उत्तम सिंह के मकान में शनिवार सवेरे तीन बजे आग लगी।…
Read Moreअधिकारी का पुतला फूंका
सांगला (किन्नौर)। वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत शोरंग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने शनिवार को ग्रामीणों के साथ मिलकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ रैली निकाली और अधिकारी का पुतला फूंका। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने छोटा कंबा, तरांडा और रूपी पंचायत के लोगों के साथ मिलकर तिखाडा खड्ड से प्रोजेक्ट के मुख्य द्वार तक विरोध रैली निकाली और अधिकारी का पुतला जलाया। कंपनी में कार्यरत अशोक नेगी, सुरेंद्र नेगी, प्रमोद नेगी, बीरबल नेगी, जोगिंद्र…
Read More26 जनवरी तक पास हो सकता है जनलोकपाल बिल
नई दिल्ली (निहाल सिंह): लोकसभा चुनाव में दिल्ली में जीत सुनिश्चित करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) कोई भी मौका छोडऩा नही चाहती है। इसलिए पार्टी जल्द ही दिल्ली विधानसभा में वर्षों से धूल खा रहे जनलोकायुक्त बिल को ला सकती है। पार्टी के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार गणतंत्र दिवस के आस पास जनलोकपाल बिल को पास करने की कोशिश की जा सकती है। पार्टी के सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी इस माह के अंत यानि 20 जनवरी तक विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है। इसके लिए बिल…
Read Moreलोगों को यकीन, सरकार दूर करेगी कष्ट
नई दिल्ली: जनता दरबार में मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों से अपनी शिकायतों का जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद ज्यादातर लोग खुद को भाग्यशाली मान रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें विश्वास है कि अब आप के नेता उनकी समस्याओं का समाधान कर देंगे। संगम विहार इलाके में जल आंदोलन चलाने वाले डा. सिराजुद्दीन ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मदनगीर इलाके में भी गंगाजल की आपूर्ति शुरू कराई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने वादा तो किया था लेकिन सालों…
Read Moreहैरतअंगेज! शख्स के पेट में मिली बोतल
बीजिंग: चीन में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के पेट में दर्द का कारण एक बोतल निकला। आखिर ये हुआ कैसे? पूरा मामला तब सामने आया, जब इस शख्स के पेट में असहनीय दर्द शुरू हुआ। उसे यह समझ न आए कि आखिर उसने ऐसा क्या खा लिया है, जो इस तरह का दर्द शुरू हो गया है। हफपोस्ट की खबर के अनुसार, वह जल्द से चीन के इस अस्पताल में पहुंचा और असहनीय पेट दर्द के बारे में बताया। सब की आंखे तब फटी…
Read Moreराखी बिड़लान ने फिर ठुकराया सुरक्षा का प्रस्ताव
नई दिल्ली: दिल्ली की महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़लान से पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन राखी ने यह कहते हुए सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया कि वह जनता के बीच सुरक्षित हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस का पत्र लेकर एक अधिकारी बीते गुरूवार को राखी के मंगोलपुरी स्थित घर गया था। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने उन्हें निजी सुरक्षा लेने का आग्रह करते हुए पत्र लिखा था, लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया।’’ आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने…
Read Moreमोदी का अर्थशास्त्र भी बेहद कमजोर: रमेश
नई दिल्ली: आयकर को समाप्त करने के प्रस्ताव को विचित्र बताते हुए केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने आज नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के भाजपा के उम्मीदवार की अर्थशास्त्र, इतिहास और भूगोल की जानकारी कमजोर है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, अब तक मोदी ने दिखाया है कि उनकी भूगोल और इतिहास की जानकारी बेहद कमजोर है। आयकर समाप्त करने के पूरी तरह मूर्खतापूर्ण विचार को ग्रहण करके और इस संबंध में बाबा रामदेव की बात को सुनकर वह दर्शा रहे हैं कि उनका अर्थशास्त्र भी बेहद…
Read More