पधर (मंडी)। शिक्षा खंड द्रंग दो के मिड डे मील कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधर के खेल मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता सीटू के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रविकांत ने की। बैठक में 130 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें कार्यकर्ताओं का लगातार शोषण करती आ रही हैं। सरकार मिड डे मील कार्यकर्ताओं को मात्र 1000 रुपये मासिक पगार दे रही हैं। महंगाई के इस दौर में आंशिक धनराशि से दोपहर का भोजन…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मजदूरी का भुगतान न होने से मजदूर परेशान
मंडी। सराज क्षेत्र की करीब आधा दर्जन पंचायतों में मनरेगा के तहत काम करने वाले लोगों को मजदूरी का भुगतान न होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में एकमात्र राज्य सहकारी बैंक की शाखा का एफएससी कोड न होने से मनरेगा मजदूरी की आनलाइन पेमेंट में दिक्कतें आ रही हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बैंक प्रबंधक से मिलकर शीघ्र समस्या का समाधान करने की मांग की है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान पूर्ण चंद, मोती राम, कृष्ण कुमार और पुष्पराज ने कहा…
Read Moreभारी बर्फबारी से जिले में थमी जिंदगी
बरोट/कटौला/गोहर/पांगणा (मंडी)। मौसम में बदलाव के बाद रातभर हुई भारी बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जिंदगी की रफ्तार थम गई है। बर्फबारी के कारण संपर्क मार्ग अवरुद्ध होने से परिवहन निगम की करीब एक दर्जन से अधिक बसें विभिन्न रूटों में फंसी पड़ी हैं। पेयजल और बिजली की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार को मौसम खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी से बंद रूटों को बहाल करने के लिए लेबर लगा दी है। चौहारघाटी और छोटा भंगाल…
Read Moreशिकारी देवी में बर्फ में फंसे चौदह लोग
गोहर (मंडी)। मंडी जिले की जंजैहली घाटी की प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता शिकारी देवी में शुक्रवार रात भारी बर्फबारी में सरकाघाट के खलारडू गांव से देवी का रथ लेकर गए 14 लोग बर्फ में फंस गए। बर्फ में फंसे लोगों में छह पुरुष, छह महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। बर्फ में फंसे सभी श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों, प्रशासन और पुलिस की मदद से जंजैहली के समीप कटारू स्थान सुरक्षित पहुंचा दिया है। श्रद्धालुओं के रथ को भी सुरक्षित कटारू में पहुंचाया गया है। सभी 14 श्रद्धालुओं में दो महिलाओं और…
Read Moreमहिला से पकड़ी 900 ग्राम चरस
किहार (चंबा)। स्थानीय थाने के अंतर्गत पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की है। शनिवार को पुलिस की टीम ने लचोड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी व ट्रैफिक की चैकिंग की जा रही थी। सुबह लगभग नौ बजे के करीब निगम की बस नंबर एचपी 73-0395 किहार से डलहौजी की ओर जा रही थी। इस बस में सवार ग्राम पंचायत कुम्हारका के गांव टिकरीगढ़ निवासी नारो देवी पत्नी हरदेव को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 900 ग्राम चरस बरामद की गई।…
Read Moreशिक्षा विभाग में समायोजित करें
चंबा। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ चंबा इकाई की शनिवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रवि कुमार ने की। बैठक में समस्त शिक्षकों ने भाग लिया और शिक्षक संघ के विभिन्न मुद्दों के बारे में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द कंप्यूटर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा और अपनी मांगें सीएम के समक्ष रखेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक कई दिनों से सरकार व विभाग से अपनी मांगें उठा रहे हैं। अभी तक उनकी मांग पर…
Read More20 दिन से माणी-त्रिया मार्ग बंद
पुखरी (चंबा)। माणी-त्रिया मार्ग पर बीते 20 दिन से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्ग 21 दिसंबर से बंद पड़ा हुआ है और बड़े वाहन माणी नामक स्थान से ही वापस लौट रहे हैं। इससे कुठेड व झुलाड़ा पंचायतों के लोगों को बस पकड़ने के लिए पांच से सात किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि त्रिया से आगे खवाली मार्ग का उद्घाटन दिसंबर माह में किया…
Read Moreअंगीठी की गैस दंपति घायल
चंबा। जिले के निकटवर्ती गांव डुला का एक दंपति कोयले की अंगीठी की गैस लगने से घायल हो गई। घायल दंपति को जिला अस्पताल में बीती देर रात भर्ती करवाया गया, जहां घायल दंपति का उपचार चल रहा है और दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। मान चंद पुत्र केशो राम (52) व शृष्ठा देवी पत्नी मान सिंह (46) गांव डुला डाकघर सरू ने अपने कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी और इससे दंपति को इसकी गैस लग गई। देखते ही देखते दंपति की तबीयत खराब हो गई…
Read Moreपांच हजार पाने से वंचित रह सकते हैं सैकड़ों छात्र
चंबा। जिले के दर्जनों छात्र-छात्राएं इंस्पायर अवार्ड स्क ीम के तहत मिलने वाली स्कालरशिप से वंचित रह सकते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिले भर के तमाम स्कूलों से साइंस विषय के टापर छात्रों की सूची मांगी गई थी, लेकिन अभी तक मात्र 103 स्कूलों से ही टॉपर्स की सूची शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पहुंची है। मौजूदा समय में जिले में 93 सीनियर सेकेंडरी स्कूल 82 हाईस्कूल व ढाई सौ से ज्यादा मिडल स्कूल चल रहे हैं। इसके अलावा दर्जनों प्राइवेट स्कूल खोले गए हैं, लेकिन अभी तक इंस्पायर स्क…
Read Moreनूरपुर में वरिष्ठ पेंशनर सम्मानित
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राजकीय पेंशनर्स एसोसिएशन की नूरपुर खंड इकाई में शनिवार को आईपी आदर्श पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नूरपुर के एसडीएम अश्वनी सूद ने की। पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस मौके पर 5 वरिष्ठ पेंशनरों एसएस गुलेरिया, गुरदेव सिंह, चैन सिंह, गौरी राम तथा जरनैल सिंह को टोपी, शाल और हार पहनाकर सम्मानित किया। एसडीएम अश्वनी सूद ने कहा कि पेंशनर समाज और सरकार का अभिन्न अंग हैं तथा हर सरकारी कार्यालय में इन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने एसोसिएशन की मांग पर…
Read More