कोटखाई (शिमला)। कोटखाई क्षेत्र में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। दो सप्ताह में ही गाड़ियों से तेल चोरी की आधा दर्जन वारदातें हुई हैं। ये चोर गाड़ी की फ्यूल पाइप काटकर तेल चोरी कर रहे हैं। तेल चोरी की वारदातों को रात के अंधेरे में अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी रात के समय नाका लगाकर तेल चोरी में संलिप्त लोगाें की तलाश में जुट गई है। कोटखाई के बजोहा, कोटी, बनी, पुजैली, बघार और देवरी में चोरों ने गाड़ियों की…
Read MoreAuthor: ibindiannews
आंगन से मासूम को उठा ले गया तेंदुआ
रामपुर बुशहर। ननखड़ी क्षेत्र की खुन्नी पनोली पंचायत के बनीवास गांव में घर के बाहर से सात साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। वारदात वीरवार सुबह 4:30 बजे की है, जब मासूम अपने बड़े भाई के साथ कमरे से बाहर शौच के लिए निकाला तो पहले से ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ उसे उठा ले गया। हालांकि बड़ा भाई उसके झपट्टे में आने से बच गया। इधर, पुलिस और वन विभाग की टीम देर शाम तक बच्चे को तलाशती रही, लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं…
Read Moreकांगड़ा में तकनीकी शिक्षा में मिलेगी नौकरी
कांगड़ा। तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज की तरह अब लोगों को तकनीकी शिक्षा में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मस्सल में 500 कनाल भूमि पर बनने वाले इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला पंद्रह फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रखेंगे। इस दौरान सीएम विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कांगड़ा में पत्रकारवार्ता में बाली ने कहा कि प्रथम चरण में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कॉलेज में मेकेनिकल, सिविल और कंप्यूटर एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के प्रत्येक बैच में साठ सीटें अप्रूव हो चुकी…
Read Moreएयर इंडिया, स्पाइस जेट ने चार घंटे देरी से किया लैंड
धर्मशाला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे के चलते एयर इंडिया और स्पाइस जेट की उड़ानें देरी से गगल एयरपोर्ट पर लैंड कीं। स्पाइस जेट का विमान 3 बजकर 35 मिनट और एयर इंडिया का विमान 3 बजकर 45 मिनट पर गगल हवाई अड्डे पर पहुंचा। दोनों विमानों से 126 यात्री कांगड़ा पहुंचे। अमूमन एयर इंडिया की फ्लाइट 11.30 और स्पाइस जेट की फ्लाइट 12 बजे गगल पहुंचती है। दोनों ही फ्लाइटें चार घंटे देरी से पहुंचीं।
Read Moreकृषि विवि में कई अफसरों के बदले विभाग
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में कई अधिकारियों के दूसरे विभागों में तबादले कर दिए गए हैं। साथ ही एक दर्जन कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। यह तबादले विवि के अंदर ही किए गए है। जबकि, एक कर्मचारी को पदोन्नत कर धौलाकुआं भेजा गया है। कृषि विवि में डा. नीलम शर्मा को रसायन एवं जैव रसायन विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डा. सतीश पाल को कृषि जैव तकनीक विभाग, डा. एके पांडा को प्रसार निदेशालय और डा. विनोद शर्मा को पशु आहार विभाग में बदला गया है।…
Read Moreआखिर कौन खींचेगा घाटे की रेल!
नूरपुर (कांगड़ा)। ब्रिटिशकालीन पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग के ब्रॉडगेज होने की राह में इसकी कास्ट बेनिफिट वेल्यू रोड़ा अटका रही है, जोकि पिछले सर्वेक्षण में लगभग 22 फीसदी आंकी गई थी। दरअसल, इस नैरोगेज रेलमार्ग पर सालाना करोड़ों रुपये का घाटा उठाकर रेलगाड़ियां दौड़ रही हैं। सूत्रों की मानें तो इस नैरोगेज रेलमार्ग पर लगभग 20 करोड़ रुपये सालाना घाटा उठाना पड़ रहा है। जबकि रेलवे विभाग को टिकटों से होने कमाई मात्र 3.5 से 4 करोड़ रुपये ही है। प्रदेश की प्रमुख धरोहरों में गौरवशाली इतिहास समेटे पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल ने दशकों…
Read Moreमेधावियों को किया सम्मानित
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ोह में आयोजित वार्षिक समारोह में बच्चों ने रगांरग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर खूब समा बांधा। समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री जीएस बाली ने मेधावी बच्चों और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। बाली ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद और समाज सेवा की अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी के लिए एक लाख और मंच निर्माण को 50 हजार देने की घोषणा की। समारोह के दौरान बच्चों ने…
Read More12 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचे प्रणब दा
धर्मशाला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार 12 बजे गगल एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्यपाल उर्मिला सिंह ने राष्ट्रपति का अभिनंदन किया। इसके बाद 90 पुलिस जवानों ने राष्ट्रपति को सलामी दी। 12:10 बजे राष्ट्रपति का कारकेट केंद्रीय विश्वविद्यालय छतड़ी के लिए चला। इस दौरान दो हेलिकाप्टर काफिले की रैकी आसमां से करते रहे। प्रणब मुखर्जी ने विवि परिसर में लोक कलाकारों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। 1:50 बजे राष्ट्रपति का कारकेट गगल एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ। 2:20 बजे गगल एयरपोर्ट से राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना…
Read Moreअनुबंध प्रवक्ता बोले, हमें नियमित करो
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्राध्यापक संघ जिला कुल्लू के प्रधान धीरज सागर ने सरकार से अनुबंध प्रवक्ताओं को नियमित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर संघ ने कई बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिल कर अपना पक्ष कर रखा है। लेकिन, मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें अभी तक आश्वासन ही मिल पाया है। संघ ने सरकार से पंजाब की तर्ज पर अनुबंध प्रवक्ताओं तथा पैरा प्रवक्ताओं को नियमित करने की मांग की है। संघ की जिला कुल्लू इकाई ने अनुबंध प्रवक्ताओं की प्रस्तावित धरने…
Read Moreसमारोह की अवधि घटाने पर एबीवीपी तल्ख
बंजार (कुल्लू)। स्थानीय कॉलेज में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई है। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज इकाई अध्यक्ष निशांत ठाकुर ने की। इस दौरान कॉलेज में होने वाले एससीए के महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। एबीवीपी ने महोत्सव को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से की जा रही मनमर्जी का विरोध करते हुए कहा कि कॉलेज प्रशासन ने दो दिन के महोत्सव को एक दिन के लिए रखा है। एससीए उपाध्यक्ष राजीव किशोर तथा संयुक्त सचिव दिनेश ठाकुर ने कहा कि बैठक में उत्सव…
Read More