रितिक-कैटरीना के दीदार को उमड़ी भीड़

पतलीकूहल/मनाली। बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और कैटरीना की फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग की खबर सुनते ही पड़ोसी राज्यों के सैलानी भी पर्यटन नगरी मनाली का रुख करने लगे हैं। पड़ोसी राज्यों से आए प्रशंसक बुधवार देर रात को वामतट मार्ग पर प्रीणी पुल पर चल रही शूटिंग देखने के लिए डटे रहे। हालांकि, रितिक रोशन और कैटरीना कैफ शूटिंग स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच घिरे रहे। इस बीच, रितिक के डुप्लीकेट को इधर-उधर घूमते देख प्रशंसक उसे ही रितिक समझ रहे थे। कुछ सैलानी ऑटोग्राफ लेने भी पहुंचे,…

Read More

उदयपुर-केलांग-सिस्सू सड़क बहाल

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के केलांग-उदयपुर तथा केलांग-सिस्सू मार्ग को सीमा सड़क संगठन ने यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इससे लाहौलवासियों को काफी राहत मिलेगी। भारी बर्फबारी के चलते लाहौल घाटी की तमाम सड़कें अवरुद्ध हैं। सप्ताह बाद घाटी के मुख्य मार्ग केलांग-उदयपुर और सिस्सू के बहाल हो जाने से हजारों की आबादी ने राहत की सांस ली है। मार्ग बंद रहने से घाटी के जरूरतमंद लोगों के साथ ही सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को जिला मुख्यालय केलांग तथा उपमंडल उदयपुर की ओर आवाजाही में भारी बर्फबारी…

Read More

उड़ानों में देरी पर मारकंडेय का कड़ा रुख

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लिए हेलीकॉप्टर की उड़ानों में देरी पर पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय ने कांग्रेस सरकार तथा स्थानीय विधायक पर कड़ा रुख अपनाया है। पूर्व मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि लाहौल-स्पीति जिला के लिए हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ान नहीं की गई तो लाहौल-स्पीति भाजपा कुल्लू तथा लाहौल में जनता के साथ सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार लाहौल तथा पांगी घाटी के लोगों के साथ भद्दा मजाक कर रही है। मौसम जब खराब रहता है तो उड़ान का शेड्यूल जारी किया…

Read More

मिड डे मील में कमियों पर नपेंगे

ऊना। मिड डे मील योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वीरवार को ऊना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना अभिषेक जैन ने की। बैठक में मिड डे मील योजना से संबंधित कई मसलों पर चर्चा की और समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य लक्ष्य सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाना, बच्चों की स्कूल छोड़ने की प्रवृति को कम करना और शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाना है। बच्चों के पोषण के स्तर को ऊंचा उठाना भी योजना का लक्ष्य है।…

Read More

जहरीला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत

अंब (ऊना)। कुनेरन गांव में जहरीला पदार्थ निगलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौैंप दिया जाएगा। घटना को लेकर मामला दर्ज करके पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बुजुर्ग के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार कुनेरन निवासी 70 वर्षीय रमेश चंद पुत्र अच्छर सिंह ने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन एंबुलेंस…

Read More

पैरा टीचर सरकार से खफा

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा स्थित ठंडी खुई में जिला ऊना के पैरा टीचरों ने 10 सालों से सेवाएं दे रहे पैरा टीचरों के नियमितीकरण को लेकर चर्चा की। बैठक जिला प्रधान देवेंद्र बेली की अध्यक्षता में एक बैठक की। जिसमें जिला प्रधान देवेंद्र बेली ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह से अनुरोध किया है कि वर्ष 2003 से प्रदेश के विभिन स्कू लों में कार्यरत 2094 पैरा टीचर, जिनका 10 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है कि नियमितीकरण प्रक्रिया अभी अधर में लटकी…

Read More

ठोस नीति नहीं बनी तो चुनाव का बहिष्कार

ऊना। ऊना मंडल के डाक कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन वीरवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते वीरवार को डाकघरों का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। इस दौरान सुबह डाक कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला और नारेबाजी कर रोष जताया। डाक कर्मियों ने दो टूक शब्दों में कहा यदि केंद्र सरकार ने समय रहते डाक कर्मियों के हित में कोई ठोस नीति न बनाई, तो आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा। मंडलीय सचिव रविंद्र कुमार शर्मा, रमेश ठाकुर,…

Read More

डकैती का आरोपी जंगल में धरा

भरवाईं (ऊना)। कांगड़ा पुलिस को चकमा देकर फरार हुए डकैती के आरोपी को ऊना पुलिस ने धर लिया। कांगड़ा पुलिस ने ऊना पुलिस को आरोपी के फरार होने की सूचना दी थी। जब ऊना पुलिस ने ऊना-मुबारिकपुर मार्ग पर स्थित एक वर्कशाप के पास आरोपी को दबोचने के लिए घेरा डाला तो आरोपी जंगल की ओर भाग गया। पुलिस भी आरोपी के पीछे दौड़ी और जंगल में उसे धर लिया। इसके बाद आरोपी को कांगड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी सागर चंद ने बताया कि कांगड़ा पुलिस…

Read More

स्कूल के चौकीदार से मारपीट, छीनाझपटी

कुरियाला (ऊना)। कुछ लोगों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुरियाला में बतौर चौकीदार तैनात एक व्यक्ति की पिटाई कर डाली। 11 फरवरी को आरोपियों ने कुरियाला चौक पर भी शिकायतकर्ता को पकड़ा और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता से सोने की चेन और करीब 40 हजार रुपये भी छीन लिए। इसके अलावा कुछ अन्य दस्तावेज भी छीनाझपटी के दौरान गायब होने की शिकायतकर्ता ने बात कही है। शिकायतकर्ता कुरियाला निवासी सतपाल शर्मा ने एसपी अनुपम शर्मा को भी इस संदर्भ में शिकायतपत्र सौंपा है। एसपी…

Read More

दूसरे दिन भी नहीं बंटी डाक

रोहडू। डाक विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस कारण रोहडू के सभी डाकघरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। डाक कर्मियों ने वीरवार को रोहडू बाजार में रैली निकालकर, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डाक कर्मियों ने शीघ्र से शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। डाक कर्मचारियों की हड़ताल से दो दिन से डाक विभाग में कार्य ठप है। हालांकि शुक्रवार से डाक कर्मी नियमित रूप से कार्य आरंभ करेंगे, लेकिन डाक कर्मियों ने मांगें पूरी…

Read More