सुंदरनगर (मंडी)। यहां के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती एक मरीज ने वीरवार रात करीब डेढ़ बजे किसी तेजधार हथियार से खुद पर वार कर अपने आप को घायल करने का मामला सामने आया है। जब उस पर एक व्यक्ति की लहूलुहान हालत में नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। जिस पर अस्पताल स्टॉफ मौके पर पहुंचा तथा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे रात को ही मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से उसे शिमला स्थित…
Read MoreAuthor: ibindiannews
कमरूनाग व शिकारी देवी में हिमपात
गोहर (मंडी)। उपमंडल में भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कमरूनाग और शिकारी देवी में जमकर बर्फबारी हुई। सराजघाटी में बर्फबारी के कारण पथ परिवहन निगम की तीन बसें फंसी हुई हैं। गद्दीधार करसोग बस भी बर्फबारी के कारण आगे नहीं बढ़ पाई है। जिससे सवारियों को मुश्किलें झेलनी पड़ीं। कुलथनी, च्युणी, शिकावरी और गद्दीधार-करसोग रूट पर चलने वाली बसें भी बर्फबारी के कारण अटक गईं हैं। कुलथनी, च्युणी, बागाचुनोगी, शिकारी देवी, शंकरदेहरा, देवीदहड़, सरोआधार, सजीहणीधार, कमरूनाग और आसपास की…
Read Moreतीन घंटे बंद रहेगा बाजार
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं पड्डल में आयोजित करवाने के विरोध में अब व्यापार मंडल भी उतर आया है। सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसहमति से यह फैसला लिया कि प्रशासन के जन विरोधी फैसले के खिलाफ तथा नागरिक अधिकार मंच के अभियान के समर्थन में शनिवार 15 फरवरी को मंडी शहर के सभी व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रखी जाएगी। वहीं सुबह 11बजे चौहाटा बाजार में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापार मंडल मंडी की महत्वपूर्ण बैठक साईं स्वीट्स में उपाध्यक्ष…
Read Moreविकास की लौ से कोसों दूर अल्पसंख्यक
चंबा। जिला के मुस्लिम समुदाय में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति गहरा रोष है। सरकार और प्रशासन समुदाय की कई समस्याओं को आज तक नहीं सुलझा पाए हैं। जिला में सबसे बड़ी समस्या कब्रिस्तानों की खस्ता हालत की है। समुदाय के विभिन्न संगठन इस संबंध में लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं, मगर सरकार और प्रशासन आज तक कुछ नहीं कर पाई है। जामा मस्जिद चंबा के अध्यक्ष दिलदार अली शाह ने बताया कि प्रदेश सरकार जहां आज तक 15 सूत्रीय कार्यक्रम को लागू नहीं कर…
Read Moreसमोट बाजार में फैली गंदगी
सिहुंता (चंबा)। समोट बाजार में कूड़े को ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बाजार में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। स्थानीय कारोबारी टैक्सी स्टेंड के पास ही कूड़ा फेंक रहे हैं। इससे बाजार में बदबू फैल रही है व यहां पर गंदगी का आलम बना हुआ है। ग्राम पंचायत की ओर से मार्केट के कूड़े को ठिकाने लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय निवासी परमजीत सिंह, विजय कुमार, पवन कुमार, मदन लाल, लेख राज, दर्शन सिंह, आजाद सिंह, अंगरेज व सुदेश…
Read Moreकिसी ने फेसबुक पर, किसी ने गुलाब दे किया इजहार
चंबा। व्हाइट वेलेंटाइन डे कुछ युवाओं को खुशी तो कुछ को गम देकर गया। वीरवार देर रात को हुई बर्फबारी से वेलेंटाइन डे के दिन बर्फ की सफेद चादर बिछने से अधिकतर युवा निराश दिखे। काफी वर्षों के बाद 14 फरवरी के दिन हिमपात हुआ है। वेलेंटाइन डे पर लाल गुलाब दिखाई न दे यह तो हो नहीं सकता। शुक्रवार को प्यार के पर्व पर फेसबुक अकाउंटों में लाल गुलाब ही दिखाई दिए। कुछ युवाओं ने फेसबुक पर ही अपने प्यार का इजहार किया। मोबाइल मैसेज के इनबाक्स व फेसबुक…
Read Moreजेबीटी के 13 पद रह गए खाली
चंबा। चंबा में जेबीटी के 13 पद खाली रह गए हैं। पूर्व सैनिक कोटे के पात्र अभ्यर्थी न मिलने के कारण आरक्षित 23 पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसमें से मात्र 10 पद ही भरे गए हैं। जिला चंबा में इस वर्ष जेबीटी के कुल 191 पद भरे जाने थे। इसमें से 151 पद समान्य व एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्ग के लिए थे। इसके अलावा पूर्व सैनिक कोटे से जेबीटी के विभिन्न वर्ग के 23 पद शिक्षा विभाग की ओर से भरे जाने थे। समान्य व एससी,…
Read Moreपहले विज्ञान केंद्र से जुड़ेगा हिमाचल
पालमपुर (कांगड़ा)। आम आदमी से लेकर विद्वानों तक विज्ञान की जटिलताओं को सरलता से समझने के लिए कृषि विवि पालमपुर प्रदेश के पहले क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र से जुड़ेगा। इसपर छह करोड़ की लागत आएगी। जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी रविवार को करेंगे। देश के कुछ राज्यों में चले ऐसे विज्ञान केंद्रों की तर्ज पर पालमपुर में बनने वाला विज्ञान केंद्र प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। जिसमें कृषि विवि के छात्र ही नहीं, बल्कि महिलाओं, बाहरी स्कूलों के छात्र, विज्ञान के…
Read Moreबिलिंग घाटी बर्फ से ढकी
बैजनाथ (कांगड़ा) पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बिलिंग घाटी में चार इंच तक बर्फबारी हुई है। बिलिंग के नीचे की तरफ तक तीन किलोमीटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बिलिंग में बर्फबारी होने से पर्यटकों की आवाजाही भी अधिक रही। पर्यटकों ने शुक्रवार को बर्फबारी का आनंद लिया। वहीं, बैजनाथ कस्बे में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित रहने पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवहन निगम के प्रवक्ता ने बताया कि समस्त ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही सुचारु रही है। विद्युत बोर्ड के एसडीओ पीसी ठाकुर…
Read Moreहफ्ते से ट्रेजरी में इंटरनेट सेवा ठप
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडल मुख्यालय नूरपुर स्थित कोषागार कार्यालय (ट्रेजरी ऑफिस) में पिछले एक सप्ताह से कंप्यूटरीकृत एवं इंटरनेट सेवा ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब एक सप्ताह पहले बिजली गिरने के कारण कंप्यूटर से संबंधित उपकरण जल गए थे। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हो पाई है। इससे खासकर सरकारी विभागों व ठेकेदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेजरी ऑफिस से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का वेतन, यात्रा भत्ता, मेडिकल बिल और ठेकेदारों के…
Read More