आनी(कुल्लू)। आनी के लूहरी-आनी मार्ग पर कारशा के पास एक मारुति कार चालक सहित सतलुज में गिरने की सूचना मिली है। डीएसपी कुल्लू संजय कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि लापता युवक के परिजनों द्वारा 15 फरवरी को आनी थाना में सूचना दी है कि निरमंड तहसील के दोराह स्थित चरानी निवासी राजेंद्र 28 वर्ष पुत्र संतोष कुमार 14 फरवरी को घर से अपनी कार में बंजार की ओर निकला था लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि लूहरी से चार किलोमीटर दूर कारशा के समीप कार सतलुज में…
Read MoreAuthor: ibindiannews
बर्फ में फंसे दो युवकों को निकाला
सांगला (किन्नौर)। जिला के सांगला से बर्फ हटाने के लिए जा रही एक जेसीबी के ग्लेशियर की चपेट में आने से फंसे दो युवकों को प्रशासन की टीम ने निकाल लिया है जिन्हें जेपी अस्पताल लाया जा रहा है। बर्फ में फंसे युवक चंबा और कांगड़ा जिला के रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को एक जेसीबी को सांगला बर्फ हटाने के लिए भेजा गया था लेकिन सांगला रास्ते में दुर्गा मंदिर के पास अचानक ग्लेशियर आ गया जिसकी चपेट में जेसीबी आ गई लेकिन किसी तरह चालक संदीप…
Read Moreमौसम साफ, पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन
रामपुर बुशहर । रविवार को क्षेत्र में मौसम साफ रहा लेकिन इसके बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी पथ परिवहन निगम की 11 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। जबकि इतने ही रूट बंद है। वहीं मंडी के लिए अभी करसोग तक बस सेवा भेजी गई है। जबकि कुल्लू जाने वाली बस भी आनी तक ही जा सकी है। वहीं नारकंडा बंद होने के कारण शिमला और चंडीगढ़ के लिए वाया बसंतपुर बसें भेजी जा रही हैं। निगम से मिली जानकारी के अनुसार अभी…
Read Moreनए बिजली मीटरों पर जांच की मांग
शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने भी नए बिजली मीटरों पर जांच की मांग की है। साथ ही इनके लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने को कहा है। महासंघ ने कहा कि बेवजह बिजली के भारी-भरकम बिल देने पड़ रहे हैं। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा और महासचिव हेमसिंह ठाकुर, प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रेस सचिव सनाईक एमआर वर्मा, उपाध्यक्ष गंगाराम डोगरा, राजीव चौहान, सुधामाराम शर्मा आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अनुरोध किया है कि जो बिजली मीटर प्रदेश के लोगों और कर्मचारियों पर थोपे गए…
Read Moreरिपन में कब तैनात होगा रेडियोलॉजिस्ट
शिमला। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और कमला नेहरू अस्पताल में सालों बीत जाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कमला नेहरू अस्पताल में आइजीएमसी से डाक्टर बुलाकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड और अन्य लैब टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। अगर आइजीएमसी से रेडियोलॉजिस्ट समय पर न पहुंच पाए तो हर्जाना मरीजों को भुगतना पड़ता है। दूरदराज से आए मरीजों को तो इस कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। डाक्टर मरीजों को अल्ट्रासाउंड करने के लिए आइजीएमसी रेफर करते हैं, लेकिन वहां मरीजों को…
Read Moreचुनाव तक टला टैक्स!
शिमला। राजधानी में होने वाली प्रापर्टी टैक्स वसूली लोकसभा चुनावों के मद्देनजर टलती नजर आ रही है। चुनाव के चलते नगर निगम ने शहर में टैक्स वसूली से हाथ पीछे खिंच लिए हैं। राज्य सरकार ने भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नगर निगम और सरकार दोनों ही अब आचार संहिता लगने के इंतजार में हैं। कोई भी चुनावों के समय जनता पर आर्थिक बोझ डालने के हक में नहीं है। बीते दिनों नगर निगम ने सदन से यूनिट एरिया मेथड को रद्द करने की मांग करते…
Read Moreचंडीगढ़ में हिमाचली अफसर लगाने पर नया दांव
शिमला। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिमाचल के प्रशासनिक अफसरों की तैनाती पर केंद्र सरकार ने जिम्मेदारी प्रदेश सरकार पर डाल दी है। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने लोकसभा में लिखित जवाब दिया है कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाने वाले पदों का अनुपात या प्रतिशतता निर्धारित नहीं की गई है। गृह मंत्रालय ने हिमाचल सरकार की ओर से यह मसला उठाए जाने के बाद इसे चंडीगढ़ प्रशासन को भेज दिया था। चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिनियम में…
Read More10 लाख उपभोक्ताओं का चयन बना चुनौती
शिमला। हिमाचल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत राजीव गांधी अन्न योजना का लाभ देने के लिए 10 लाख उपभोक्ताओं का चयन करना चुनौती बन गया है। ग्राम पंचायतों की संस्तुति के बाद इनका चयन किया जाना था, लेकिन यह नहीं हो पा रहा है। हिमाचल सरकार ने इस योजना को 20 सितंबर को लांच किया। 36.82 लाख उपभोक्ताओं को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल देने की घोषणा की। अंत्योदय परिवारों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल प्रति माह देने का ऐलान हुआ।…
Read Moreधर्मपुर में खुलेगा पुलिस थाना
धर्मपुर / सरकाघाट(मंडी)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने 6.68 करोड़ की लागत से धर्मपुर महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद 50 लाख से निर्मित पुलिस चौकी धर्मपुर के भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने सरकाघाट कालेज में कंप्यूटर लैब के लिए 10 लाख देने और धर्मपुर में पुलिस थाना खोलने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने संधोल में डिग्री कालेज भवन व स्टेडियम की आधारशिला रखी। इसके…
Read Moreशिक्षा को 4282 करोड़ का प्रावधान
नगवाईं (मंडी)। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में शिक्षा के लिए 4282 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। जो पिछले वर्ष से 449 करोड़ अधिक है। पनारसा स्कूल के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में प्रदेश के सभी पटवार सर्कलों में पटवारियों के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टकोली-बांधी सड़क के निर्माण के लिए वन विभाग को 46 लाख की राशि उपलब्ध करवाई गई है। थलाकनधार-बांधी पेयजल योजना के निर्माण…
Read More