ऊना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सुजानपुर और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दुलैहड़ रैली के लिए दोनों दलों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। ऊना के भाजपाई रविवार सुबह हमीरपुर जिले के सुजानपुर और कांग्रेसी दुलैहड़ का रुख करेंगे। मोदी और वीरभद्र की हमीरपुर संसदीय हलके में एक ही दिन में प्रस्तावित रैलियों से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस की दुलैहड़ रैली को डैमेज कंट्रोल की रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मोदी की रैली के लिए भाजपाइयों ने घर-घर जाकर और हर…
Read MoreAuthor: ibindiannews
मोदी की रैली से कोई नुकसान नहीं : वीरभद्र
ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी हिमाचल प्रदेश के मेहमान हैं। हम मोदी का यहां स्वागत करते हैं। वीरभद्र सिंह ने आगे कहा कि यहां लोकतांत्रिक शासन प्रणाली है और सभी को रैली का आयोजन करने का अधिकार है। लोकतंत्र में वैसे भी रैलियों का सिलसिला चला रहता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मोदी की रैली से कोई नुकसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं नहीं मानता कि यह रैली मोदी और अनुराग को कोई लाभ दिला पाएंगे।…
Read Moreहरकत में आया बिजली बोर्ड
ऊना। खबर छपते ही बिजली बोर्ड हरकत में आया और ट्रांसफार्मर की खुली तारों के लिए बाक्स लगा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। नगर परिषद ऊना के वार्ड 10 स्थित बैहली मोहल्ला के गुरु रविदास मंदिर परिसर में विद्युत बोर्ड की ओर से लगाए गए ट्रांसफार्मर को बिजली सप्लाई के लिए लगाई गई तारें दुर्घटनाओं को न्योता दे रही थीं। इस लापरवाही को 15 फरवरी के अंक में ट्रांसफार्मर की खुली तारें खतरा… शीर्षक से प्रमुखता से उठाया था। हजारों वोल्ट के करंट की तारों को…
Read Moreबाल-बाल बचे 49 श्रद्धालु
अंब (ऊना)। बाबा बड़भाग सिंह से माथा टेककर वापस जा रहे करीब 49 श्रद्धालुओं से भरा टाटा 407 पंजोआ मैड़ी मार्ग पर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया। हादसे में दो महिलाओं सहित एक अन्य बुजुर्ग को मामूली चोटें आईं। गनीमत यह रही कि बाकी श्रद्धालु सुरक्षित रहे। जानकारी के मुताबिक पंजाब के तरनतारन से श्रद्धालुओं का एक जत्था टाटा 407 नंबर पीबी 10 5278 में मैड़ी आया हुआ था। शनिवार को माथा टेकने के बाद रविवार सुबह श्रद्धालु ऊना स्थित पीरनिगाह होते हुए तरनतारन वापस लौट…
Read Moreहरोली को तोहफों की बरसात
दुलैहड़/हरोली/ऊना। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को हरोली हलके के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कई शिलान्यास करने के साथ कई तोहफे भी दे डाले। हरोली में एसडीएम दफ्तर खुलने की घोषणा पर पंडाल में खूब तालियां बजीं। लोगों को अब ऊना के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। हरोली में एसडीएम दफ्तर खुलते ही ऊना जिले में चार सब डिवीजन हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ऊना जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये लागत की सात विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने प्राथमिक…
Read Moreलालबत्ती जब्त कर 500 का चालान
भरवाईं (ऊना)। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी मंदिर के समीप ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली की एक लालबत्ती स्कोडा कार का चालान काटा है। गाड़ी के मालिक ने गाड़ी को नो पार्किंग जोन में खड़ा किया हुआ था। कथित वीआईपी गाड़ी का मालिक अपने आप को दिल्ली के डीआईजी का रिश्तेदार बता रहा था। पूछताछ के दौरान वह पुलिस प्रभारी से अभद्र व्यवहार करने लगा। इतने में बाजार में श्रद्धालु और स्थानीय दुकानदार इकट्ठे हो गए। इसी दौरान व्यक्ति मोबाइल पर किसी से बात कर ट्रैफिक प्रभारी को देख लेने की धौंस दिखाने…
Read Moreचलती कार पर गिरी चट्टानें, चालक घायल
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की पशाडा खड्ड के पास एनएच पर चट्टाने गिरने से एक चलती कार चपेट में आ गई है। हादसे में कार चालक घायल हो गया है, उसे गाड़ी को काट कर बाहर निकालना पड़ा। उसे गंभीर हालत में रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार पंकज पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी पिंजौर जो वर्तमान में रामपुर के बीथल में रहता है, यहां से वह कैरी बैग सप्लाई करने का काम करता है। शनिवार को भी पंकज…
Read Moreमांगों को लेकर किसान सभा 20 को देगी धरना
रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा अपनी मांगों को लेकर 20 फरवरी को निरमंड में सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। वहीं क्षेत्र के लोगों की मांगों को लेकर भी सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। किसान सभा का कहना है कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का टोटा है लेकिन इसके बाद भी सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठा पा रही है। किसान सभा निरमंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद और सचिव पूर्ण ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र…
Read Moreनारकंडा में एनएच नहीं हुआ बहाल
कुमारसैन (शिमला)। भारी बर्फबारी के चलते नारकंडा में बंद हुआ एनएच रविवार को भी बहाल नहीं हो पाया है जिसके चलते सभी बसें वाया बसंतपुर भेजी गई हैं। इसके अलावा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट भी बहाल नहीं हो पाए हैं। आरएम गुरूबचन सिंह ने बताया कि एनएच बहाल न होने के चलते सभी बसें बसंतपुर होकर भेजी गई हैं। उल्लेखनीय है कि नारकंडा में तीन फीट तक ताजा बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद है। हालांकि रविवार को मौसम साफ होने के कारण सड़क को बहाल…
Read Moreसैकड़ों गांव में चार दिन से अंधेरा
रोहड़ू । हिमपात के बाद चार दिनों से ऊपरी शिमला के सैकड़ों गांवों में अंधेरा है। बर्फ से बिजली की लाइनों को भारी नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने रविवार को मौसम खुलने के बाद लाइनें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। हिमपात के दौरान मेन टावर लाइन के बार-बार टूटने से बिजली बोर्ड ट्रांसमिश्न विंग की कार्यप्रणाली सवालों के कटघरे में है। ऊपरी शिमला के चिड़गांव, जुब्बल, रोहड़ू, कोटखाई चौपाल के सैकड़ों गांवों में बारह फरवरी की रात से बिजली गुल है। अंधेरे के कारण…
Read More