बाईपास, ओपन हार्ट सर्जरी अब टांडा में

धर्मशाला। बाईपास और ओपन हार्ट सर्जरी के लिए प्रदेश के मरीजों को अब पीजीआई चंडीगढ़ और दिल्ली के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश में पहली बार यह व्यवस्था टांडा मेडिकल कॉलेज में की जा रही है। टीएमसी में ही बाईपास सर्जरी, ओपन हार्ट सर्जरी, दिल की बंद नसों के सफल ऑपरेशन किए जाएंगे। अस्पताल में हार्ट विशेषज्ञ तो हैं, मगर जरूरी उपकरण न होने के कारण मरीजों को हार्ट संबंधी ऑपरेशन के लिए पीजीआई और दिल्ली रेफर किया जा रहा था। इससे मरीजों को लाखों रुपये खर्च करने पड़…

Read More

मार्च से पहले मुफ्त किताबें मिलने पर संशय

धर्मशाला। शिक्षा विभाग और बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए स्कूलों को मार्च से पहले पुस्तकें वितरित किए जाने का निर्णय लिया है, लेकिन स्कूल प्रमुखों के सुस्त रवैये के चलते मुहिम ठंडी पड़ती प्रतीत हो रही है। दरअसल स्कूल प्रमुखों ने अभी तक किताबों की डिमांड नहीं भेजी है। शिक्षा विभाग ने 31 जनवरी तक स्कूलों को किताबों की डिमांड भेजने के आदेश दे रखे थे, लेकिन अभी तक जिला कांगड़ा के सैकड़ों स्कूलों ने किताबों की डिमांड भेजना जरूरी नहीं समझा है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने स्कूलों…

Read More

हजारों प्राथमिक शिक्षक जुटेंगे स्वागत रैली में

नूरपुर (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नूरपुर खंड इकाई की आपात बैठक रविवार को होटल रिवर व्यू लेतरी (नूरपुर) में संपन्न हुई। अध्यक्षता नूरपुर खंड इकाई के प्रधान प्रेम कौशल ने की। बैठक में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 17 फरवरी को प्रस्तावित स्वागत रैली तथा 20 फरवरी को शिमला में विधानसभा के प्रस्तावित घेराव को लेकर रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को सुबह 11 बजे संघ की नूरपुर खंड इकाई प्रधान प्रेम कौशल की अगुवाई में अखिल भारतीय प्राथमिक…

Read More

धर्मशाला में रविवार को बर्फबारी, पर्यटक चहके

धर्मशाला। धौलाधार रेंज में पिछले दो दिन से जारी बर्फबारी का क्रम रविवार दोपहर तक थमने के बाद शाम को फिर शुरू हो गया। बर्फबारी धर्मशाला के कोतवाली बाजार और कचहरी अड्डा तक पहुंच गई। कोतवाली बाजार में एक सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई। धर्मशाला के होटलों में ठहरे पर्यटक बर्फ को देख कर चहक उठे। धर्मशाला में बर्फ देख पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। वहीं, भागसूनाग व मैकलोडगंज में भी बर्फबारी हुई। जिससे भागसूनाग मार्ग पर शाम को यातायात बाधित हो गया। हालांकि, मैकलोडगंज तक गाड़ियां चलती रहीं।…

Read More

जलोड़ी दर्रा आरपार न करें लोग : डीसी

कुल्लू। भारी बर्फबारी के बाद मौसम खुलने से अब यह बर्फ ग्रामीण लोगाें के लिए मुसीबत बन गई है। घाटी में अब खतरा पहले से अधिक बढ़ गया है। जिले में हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट करते हुए लोगों को बर्फीली जगहों पर ऐहतियात करने को कहा है। उपायुक्त कुल्लू राकेश ने बताया कि जिला में भारी हिमपात हुआ है। इसकी जद में सैकड़ों गांव आए हैं और मौसम खुलने पर हिमखंड का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोग मौसम को भांपकर ही घर…

Read More

हेलीकॉप्टर वीआईपी टूर पर, मरीज बेहाल

उदयपुर। लाहौल-पांगी घाटी के लिए शीतकालीन हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर कभी मौसम तो कभी वीवीआईपी टूर भारी पड़ रहा है। काफी दिनों से उड़ानों पर मौसम की मार पड़ रही थी। लेकिन, रविवार को घाटी में मौसम उड़ानों के लिए बिल्कुल साफ रहा। हालांकि, हेलीकॉप्टर ने लाहौल के लिए उड़ान भरी लेकिन भुंतर से उदयपुर हेलीपैड के लिए एक उड़ान भरने के बाद फिर हेलीकॉप्टर वीवीआईपी टूर पर चला गया। जबकि, तय शेड्यूल के मुताबिक दूसरी उड़ान भुंतर-स्तींगरी-भुंतर के बीच प्रस्तावित था। दूसरी उड़ान नहीं होने से घाटी में फंसे…

Read More

अन्य वेतन आयोग मंजूर नहीं

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अपना वेतन आयोग गठित करने के प्रदेश सरकार के विचार का कड़ा विरोध किया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र मनक ोटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसआर आजाद, महासचिव गोपाल शर्मा, मुख्य प्रवक्ता हरीश गुलेरिया, प्रदेश प्रवक्ता एलआर गुलशन, उपाध्यक्ष दलीप शरोट, प्रदेश संयुक्त सचिव होशियार सिंह जंबाल, रेखा मेहता, जिला कु ल्लू अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष राम लाल चौहान, सुमन सोनी, संयुक्त सचिव कमलेश गुप्ता सहित जिले के सातों खंडों के अध्यक्षों, महासचिवों समेत कई कर्मचारी नेताओं ने एक…

Read More

संकट से निपटने को कन्यापूजन का आदेश

कुल्लू। कुल्लू जिला में संकट आने वाला है! यह भविष्यवाणी देववाणी के माध्यम से धार्मिक नगरी मणिकर्ण के डढे़ई गांव में फागली उत्सव के दौरान की गई। क्षेत्र की आराध्य देवी माता कैलाशना ने गूर के माध्यम से संकट से निपटने के लिए क्षेत्र के दस गांवों के लोगों को कन्यापूजन करने का आदेश जारी किया है। चार दिन के फागली उत्सव में क्षेत्र के सुननारायण, माता कैलाशना, देवता मकाल, कालीनाग और अठारहपेड़े आदि देवी-देवताओं ने अपने हारियानों सहित शिरकत की। उत्सव के दौरान सालभर घटनेवाली घटनाओं की भविष्यवाणी की…

Read More

नमो की रैली में भारी पड़ी बर्फबारी

कुल्लू। भाजपा पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली पर बर्फ की सफेद चांदी भारी पड़ गई। जिला कुल्लू के चार मंडलों से भाजपा ने दस हजार कार्यकर्ताओं के जाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन जिले में बंद साठ से अधिक सड़कों की वजह से मात्र दो हजार के करीब कार्यकर्ता ही जा सके। आनी भाजपा मंडल ने मोदी की रैली के लिए 120 वाहनों की व्यवस्था की थी, लेकिन इसकी एवज में मात्र 20 वाहन ही सुजानपुर रैली के लिए रवाना हो पाए हैं। बर्फबारी से सबसे अधिक प्रभावित बंजार,…

Read More

कांग्रेसी बोले, कुटलैहड़ से नेता कौन?

बंगाणा (ऊना)। आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने जिस तरह उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया, उससे यह साफ हो गया है कि कुटलैहड़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह खींचतान लोस चुनाव में कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है। कु टलैहड़ विस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से बैठक करने पहुंची आईपीएच मंत्री को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। वर्करों का मंत्री से सवाल था कि पहले कार्यकर्ताओं को यह बताया जाए कि उनका कु टलैहड़ से नेता कौन है? जिसके पास…

Read More